ट्रक ने कुचला सेल्स मैनेजर

अलीगढ़। नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी के सेल्स मैनेजर की गुरुवार दुपहर रामघाट रोड पर तालानगरी के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि उसे मेडिकल कालेज लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में सबसे बुरा हाल उन दो बहनों का था, जो मां-बाप की मौत के बाद इकलौते भाई के सहारे जीवन चला रही थीं। महानगर के मदार गेट से सटे माली पाड़ा इलाके का 26 वर्षीय अनूप रायजादा पुत्र स्व. विनय…

Read More

बार एसोसिएशन का चुनाव 21 दिसंबर को

अलीगढ़ (ब्यूरो)। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव का समय नजदीक आते ही दीवानी परिसर में चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। कुछ दावेदार तो खुलकर सामने आ गए हैं और खुद के नाम से जुड़ी प्रचार सामग्री का वितरण भी शुरू करा दिया है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक तीन प्रमुख नाम सामने आए हैं, जिनमें दो नाम ऐसे हैं जो पूर्व में हार चुके हैं। इधर, बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की आम सभा की मीटिंग में 21 दिसंबर को चुनाव कराए जाने की तारीख तय कर दी…

Read More

कर्ज तले दबे 4500 किसानों को मिलेगा लाभ

अंबेडकरनगर। सपा मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की कर्जमाफी की घोषणा बड़ी संख्या में किसानों के चेहरे खिल गए। इस घोषणा से जिले के 4500 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। हालांकि कर्जमाफी की उम्मीद पाले किसानों ने पहले ही किस्त देना बंद कर कर दिया था। हालांकि घोषणा में हुए विलंब का उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा। कई किसानों को बंधक भूमि की नीलामी को लेकर नोटिस जारी हो गया। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने किसानों के कर्ज माफी का वादा…

Read More

पति पर लगाया बेटे को मारने का आरोप

अंबेडकरनगर। न्यायालय के निर्देश के बावजूद दुराचार मामले में प्राथमिकी दर्ज न होने को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष जैतपुर को जीडी के साथ 23 नवंबर को तलब कर लिया है। उनसे इस बात का स्पष्टीकरण भी देने को कहा गया है कि किन परिस्थितियों में आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला के मुताबिक गत 31 अगस्त 2012 की रात गांव के दो लोगों ने उसके साथ उस समय दुराचार किया जब उसके पति घर पर नहीं थे।…

Read More

मुलायम के लिये विश्व का सबसे लंबा अभिनंदन पत्र!

लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिये विश्व के सबसे लंबे सवा किलोमीटर लंबे अभिनंदन पत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही ये इसका रिकार्ड राजधानी से जुड़ेगा। विश्व रिकार्ड धारी इस अभिनंदन पत्र का शुभारंभ उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बुधवार को हुआ। कैसरबाग केराय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में उप्र एवार्ड कमेटी की ओर से हुये आयोजन में अनावरण के बाद इस पर पहला अभिनंदन संदेश विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने लिखा। संगठन की ओर से अगले चरण में जल्द ही इसे पूरा किया…

Read More

फर्जी चेक से 98 लाख निकालने वाला धरा गया

लखनऊ। आईसीआईसीआई बैंक से फर्जी चेक के जरिए 98 लाख रुपये निकालने वाले जालसाज प्रॉपर्टी डीलर को हजरतगंज पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। पुलिस ने जालसाज की डायमंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के बैंक खाते से 50 लाख रुपये भी बरामद किए और खाता सीज करा दिया गया है। पिछले कई महीने से आरोपी की तलाश की जा रही थी। सीओ हजरतगंज दिनेश यादव के मुताबिक, आईसीआईसीआई के रीजनल बैंक मैनेजर पुष्पराज सिंह ने इस साल 9 जून को हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि…

Read More

अब अफजल गुरू को भी दी जानी चाहिए फांसी

रायबरेली। आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने का जिले के बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि आतंकवाद देश के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसका खात्मा होना जरूरी है। हालांकि अभी सिर्फ कसाब को फांसी दिए जाने से आतंकवाद का सफाया नहीं हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि अफजल गुरू के साथ ही अन्य आतंकवादियों को फांसी देनी चाहिए, जो आतंकवाद में शामिल हैं। जिन आतंकवादियों की दया याचिकाएं राष्ट्रपति के पास विचाराधीन हैं, उनके निस्तारण में तेजी लाई जाए और आतंकियों को फांसी…

Read More

टोल टैक्स को लेकर भाकियू ने घेरा कलक्ट्रेट

बुलंदशहर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। कालाआम चौराहे से जुलूस के रूप में किसान और भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ऑफिस में सौंपा। जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों के वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से टोल न लिए जाने की मांग उठाई। नहर और रजवाहों में पानी न आने से किसान खेती के लिए परेशान हो रहे हैं।…

Read More

आज आधे दिन बंद रहेंगी 250 फैक्ट्रियां

बरेली। प्रदेश सरकार के बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के फैसले से खफा उद्यमियों ने गुरु वार को आधे दिन 250 फैक्ट्रियां बंद रखने का ऐलान किया है। इस मुद्दे को लेकर आईआईए के दो पदाधिकारियों ने चीफ इंजीनियर से भी मुलाकात की। कहा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक कोई उद्यमी बिल जमा नहीं करेगा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के प्रदेश सचिव भारत भूषण शील और सलाहकार आरके गोयल ने बुधवार को चीफ इंजीनियर से मुलाकात की। उनका कहना था कि नियामक आयोग ने बिजली मूल्य…

Read More

सात लोगों को आजीवन कारावास

फैजाबाद। जमीन के विवाद को लेकर महिला की हत्या कर देने के आरोप में दो महिलाओं समेत सात लोगों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रत्येक पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। यह फैसला अपर जिला जज फरीदुल हक की अदालत से बुधवार को हुआ। मामला थाना रौनाही के गांव चिर्रा मोहम्मदपुर मजरा पूरे भवानी का है। एडीजीसी साहिर नईम सफवी ने बताया कि घटना 24 मार्च 2008 की है। गांव के शत्रुघभन उसके पिता व छोटे भाई दरवाजे पर बैठे थे। उसी वक्त गांव…

Read More