शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित किए 138 परीक्षा केंद्र

शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित किए 138 परीक्षा केंद्र

अंबेडकरनगर। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2013 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 138 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के लिए चयनित विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को तैयारी करने के निर्देश भी दिए। इसकी जानकारी डीआईओएस ओमकार सिंह ने दी। बताया कि बोर्ड ने इस बार जिले में 138 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव किया है। परीक्षा केंद्रों को लेकर 26 नवंबर तक ही आपत्तियां व…

Read More

दिनभर बंद रही गाजियाबाद की 6000 फैक्ट्रियां

बिजली निगम को 5 करोड़ की चपत गाजियाबाद। बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ जनपद के 6 हजार उद्योगों ने बृहस्पतिवार को बिजली का इस्तेमाल नहीं किया। उद्यमियों ने सुबह छह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक इकाईयां बंद रखीं। कई उद्यमियों ने विरोधस्वरूप जेनरेटर चलाकर उत्पादन भी किया। उद्यमियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को इकाईयां बंद होने से विद्युत निगम को करीब 5 करोड़ की चपत लगी है। गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि बिजली की बढ़ी दरें बरकरार रहीं तो उद्यमियों के सामने जेनरेटर चलाने…

Read More

निरीक्षण में संतुष्ट नहीं दिखी टीम

कसया। राज्य मानव अधिकार आयोग की दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को कसया थाने का निरीक्षण किया। आयोग के अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार वीके गुप्ता और सदस्य हाईकोर्ट के पूर्व जज विष्णु सहाय ने निरीक्षण के बाद माना कि स्थिति संतोषजनक नहीं है। सुबह 10 बजे थाने पहुचीं टीम ने सबसे पहले अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति जानी। टीम के सदस्यों ने थाने का सम्पति रजिस्टर और गिरफ्तारी रजिस्टर न होने पर असंतोष जाहिर किया। आखिरी गिरफ्तारी का ब्योरा पूछे जाने पर पुलिसकर्मी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। टीम ने…

Read More

कटरी में भूमि जोतने को लेकर चलीं गोलियां

कन्नौज। तुला पुरवा में कटरी की भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। गालीगलौज के बाद करीब आधा घंटे तक जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक छात्रा के घायल होने की खबर है। तुलापुरवा गांव के निकट कटरी में गेहूं की बुवाई चल रही है। बरसात के मौसम में मेड़ कट जाने के कारण एक दूसरे की भूमि पर दबंगई से कब्जा करने का दौर चलता रहता है। गुरुवार को भी यही हुआ। गांव के ही राजबहादुर, राजेंद्र, अजीत, राकेश पुत्रगण करन सिंह, अनिल, संजय पुत्रगण राजबहादुर,…

Read More

मुलायम के जन्मदिन पर 21 किलो का केक काटा

औरैया। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 74 वां जन्मदिन पर गुरुवार को जिलेभर में जगह-जगह आयोजन हुए। सपाइयों ने धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 21 किलो की केक काटकर किया गया। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस का जिला स्तर पर कार्यक्रम तिलक गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा.कमलेश पाठक व जिलाध्यक्ष चौ.रामबाबू यादव समेत कई सपाइयों ने एक साथ 21 किलो की…

Read More

पुलिस का खौफ कम, फायरिंग की घटनाएं बढ़ीं

एटा। जिले में एक सप्ताह में चार जगह फायरिंग की घटनाएं हुईं हैं। यह सिलसिला थमने की जगह बढ़ ही रहा है। फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बदमाशों और दबंगों की इस निडरता को पुलिस का खौफ कम होना माना जा रहा है। आम जनता दहशत में है। जहां एक तरफ शासन स्तर से कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने, कानून का राज कायम रखने और अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले में…

Read More

कुंभ में अरबों का गोलमाल, कोई हिसाब नहीं

इलाहाबाद। मेला क्षेत्र में कुंभ के नाम पर अरबों रुपए का गोलमाल हो रहा है और उसका हिसाब रखने वाला कोई नहीं। अस्थायी के साथ स्थायी कार्यों में भी जमकर गड़बड़ी की जा रही है। उदाहरण के तौर पर मेला क्षेत्र में वेणी बांध पर दोनों तरफ खड़ंजे का काम कराया जा रहा है। दोनों तरफ की पटरियों पर 930-930 मीटर तक काम होना है। यानी कुल 1860 मीटर तक खड़ंजा की मरम्मत कराई जानी है। प्रोजेक्ट 13 लाख रुपए का है। यहां तक तो सब ठीक है लेकिन आगे…

Read More

टीसी हॉस्टल में 183 कमरे दबंगों से खाली कराए गए

इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में हाईकोर्ट की फटकार के बाद चल रहे आपरेशन क्लीन अभियान में बृहस्पतिवार को सबसे बड़ी कार्रवाई हुई। विवि प्रशासन एवं पुलिस ने मिलकर ताराचंद्र छात्रावास (टीसी) के 300 कमरों में से 183 को दबंगों से मुक्त कराया। टीसी हॉस्टल में भी डायमंड जुबली और केपीयूसी की तर्ज पर छात्रों ने विवि की कार्रवाई का विरोध किया। छात्रावास के 117 वैध छात्रों में से 85 ही भौतिक सत्यापन करवाने पहुंचे। 32 छात्रों ने विवि की कार्रवाई का विरोध किया और सत्यापन करवाने नहीं पहुंचे। ताराचंद्र…

Read More

मुलायम को पीएम बनाने का लिया संकल्प

आगरा। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 74 वां जन्म दिन कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। मुलायम सिंह यादव को 2014 में देश का प्रधानमंत्री का बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने मदर टेरेसा होम बालूगंज में बच्चों को फल और मिष्ठान वितरण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर अवनींद्र यादव, ऊदल सिंह, डीपी यादव, श्रीकांत त्यागी, अमित सिंह, मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद थे। पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के…

Read More

पुत्रवधू की अस्मत लूटी, शिकायत

बाह। समाज को दिशा देने वाले एक गुरुजी ने ससुर-बहू के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बहू ने दैहिक शोषण करने वाले ससुर के खिलाफ तहसील दिवस में शिकायत की है। नसीरपुर की कविता का विवाह चित्राहाट के एक गांव निवासी महेश (दोनों नाम परिवर्तित) के साथ हुआ था। कविता के मुताबिक वह अपने ससुर के साथ कसबे में रहती है। जबकि उसका पति अपनी मां के साथ गांव में ही रहता है। उसका ससुर प्राइमरी स्कूल में अध्यापक है। कविता का आरोप है कि ससुर ने उसे बेहोश कर…

Read More