मुलायम को पीएम बनाने का लिया संकल्प

आगरा। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 74 वां जन्म दिन कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। मुलायम सिंह यादव को 2014 में देश का प्रधानमंत्री का बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने मदर टेरेसा होम बालूगंज में बच्चों को फल और मिष्ठान वितरण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर अवनींद्र यादव, ऊदल सिंह, डीपी यादव, श्रीकांत त्यागी, अमित सिंह, मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद थे।
पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में प्रदेश सरकार जनता के हित में काम कर रही है। हमें जनता के बीच जाकर जनहित के कार्यों के बारे में जानकारी देनी होगी। एमएलसी रामसकल गुर्जर, राज्यमंत्री शिवकुमार राठौर, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद जिला विकलांग कल्याण विभाग की ओर से विजय नगर में 100 ट्राइसाइकिल बांटी गईं। चंद्रसेन टपलू, महाराज सिंह धनगर, अंजुला माहौर, अनिल रावत, वीनू महाजन, राजपाल, हरेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, अतुल गर्ग, रामसहाय, राहुल चतुर्वेदी, विलाल कुरैशी, प्रवीना पालीवाल, क्षमा सक्सेना, विजय मुकुंदा, हेमंत प्रजापति आदि मौजूद थे।
प्रदेश सचिव रहीसुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में आगरा क्लब स्थिति दरगाह मरकज साबरी मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र दुआ मांगी गई। इस अवसर पर रंजू जादौन, जयपाल यादव, बुंदा खान, मौजूद थे। सपा नेता मदन गर्ग के नेतृत्व में एत्माउद्दौला स्थित अनाथालय में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। धनवान गुप्ता, अमित जैन, सुभाष कुशवाह, अजीज अब्बास मौजूद थे। व्यापार सभा के शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में मनोज खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, महेंद्र खंडेलवाल, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे। सपा ब्राह्मण सभा ने महानगर अध्यक्ष अखिल पाराशर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया। महिला सभा की गोष्ठी में जिलाध्यक्ष प्रतिभा तोमर, नीता सिंह, गीता शाक्य मौजूद थीं। युवजन सभा ने जिलाध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में अवधेश सोलंकी, बंटी यादव, गौरव भदौरिया मौजूूद थे। यूथ ब्रिगेड के चेतन जादौन के नेतृत्व में फल वितरण हुआ।
पीएम बनने तक जलेगा अखंड दीपक
आगरा। जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव के नेतृत्व में बरौली अहीर में अखंड दीपक जलाया गया है। उनका कहना है कि मुलायम सिंह यादव के पीएम बनने तक यह दीपक जलता रहेगा। इस अवसर पर गरीब महिलाओं को कंबल और मिठाई वितरित की गई। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने नितिन गुप्ता के नेतृत्व में लखनऊ सपा सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया।

Related posts

Leave a Comment