सरकारी जमीन बिल्डर को नहीं दे सकता प्राधिकरण

गाजियाबाद। जीडीए को पुनर्ग्रहण में मिली सरकारी जमीनों को किसी और को हस्तांतरित करने और बेचने का अधिकार नहीं है। नगर निगम पार्षद राजेंद्र त्यागी की याचिका पर हाईकोर्ट ने यह आदेश सुनाया। आरडीसी में पत्रकार वार्ता में पार्षद ने हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर प्रदेश भर में निजी बिल्डरों को दी गई सरकारी जमीनों को वापस लेने की मांग की है। राजेंद्र त्यागी ने बताया कि डूंडाहेडा में बड़ी मात्रा में नगर निगम की जमीन है। जमीन को इस क्षेत्र में कार्यरत…

Read More

सड़क की जांच कर लिए सामग्री के नमूने

मारहरा। मारहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरपसी के मजरा नगला इंदू में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण हो रहा है। मंगलवार को अलीगढ़ से आई टीम ने इसकी जांच पड़ताल और निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री के सैंपल लिए। मोहनपुरा-मरथरा रोड से धरपसी के मजरा नगला इंदू तक पीएमजीआरवाई योजना के तहत सड़क बनवाई जा रही है, जिस पर गिट्टी और मिट्टी डाले जाने का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। डाबरीकरण का कार्य होना शेष रह गया है। सामग्री के मानक को देखने के…

Read More

दो ट्रेनें 14 फरवरी तक रद्द

उन्नाव। कोहरे का कहर रेल यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। गाड़ियों की घंटों लेटलतीफी के चलते रेल प्रशासन ने मंगलवार को तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया। कई अन्य ट्रेनें भी अनिश्चितकालीन लेट रहीं। रात को जाने वाली गाड़ियां सुबह तक नहीं पहुंच सकी थीं। एक दर्जन से अधिक यात्रियों ने अपनी टिकटें वापस करके यात्रा कैंसल कर दी। शनिवार से शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप चौथे दिन भी रहा। कोहरे में दृश्यता शून्य हो जाने के कारण इसका सबसे ज्यादा असर रेल व सड़क यातायात पर पड़ा है।…

Read More

एडीएम ने दिए जांच के आदेश

उन्नाव। मांस निर्यातक इकाई के चिलर प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से 32 श्रमिकों की हालत बिगड़ने और इसकी सूचना जिला प्रशासन को न देने पर एडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संचालकों को फैक्ट्री का फिटनेस प्रमाणपत्र देने तक उत्पादन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उधर शहर के दो नर्सिंगहोम में भर्ती कराए गए श्रमिकों का इलाज चल रहा है। मालूम हो कि सोमवार देर शाम दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक फैक्ट्री एओवी के चिलर प्लांट में तकनीकी खराबी के चलते अमोनिया गैस का…

Read More

प्रदूषण फैला रही तीन फैक्ट्रियां सील

उन्नाव। जल एवं वायु प्रदूषण फैला रही जिले की तीन फैक्ट्रियों में ताला पड़ गया है। लगातार हिदायतों व कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद भी प्रदूषण पर रोक नहीं लगाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने इनको बंद करने का प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेजा। प्रस्ताव पर केंद्र व राज्य सरकारों ने भी अपनी मुहर लगा दी। इसके बाद स्थानीय अफसरों ने तीनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया। जनवरी में इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रदूषण…

Read More

पूर्व पुलिस महानिदेशक ने बांटे कुंभ के अनुभव

इलाहाबाद। महाकुंभ में आने वाले करोड़ों सैलानियों की सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के लिए सिर्फ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से काम नहीं चलता। इसमें अनुभव की भी अहम भूमिका होती है। महाकुंभ मेला में तैनात अफसर भी ये बात जानते हैं इसलिए कुंभ केअनुभवी पुलिस अफसरों से सलाह और दिशा-निर्देश लिया जा रहा है। मंगलवार को दो कुंभ में तैनात रहे पूर्व पुलिस महानिदेशक ने मेला के अफसरों को अपने अनुभव से भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था के बारे में सुझाव दिए। वर्ष 1977 और 1989 के कुंभ में पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व…

Read More

मेड़ काटने का विरोध करने पर फायरिंग, सात घायल

बसरेहर (इटावा)। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में मंगलवार की सुबह खेत की मेड़ काटने के विवाद में बात बढ़ जाने पर एक व्यक्ति ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे वहां मौजूद सात लोग घायल हो गए। फायरिंग की इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। बाद में घायलों का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव मोहब्बतपुर…

Read More

दिल्ली से आने वाली कैफियात निरस्त

आजमगढ़। कोहरे से ट्रेन परिचालन ध्वस्त हो गया है। मंगलवार को कैफियात एक्सप्रेस निरस्त होने से रेलवे स्टेशन पर जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं टिकट खिड़की पर टिकट वापस कराने वाले यात्रियों का तांता लगा रहा। बिना पैसा कटे सभी के टिकट का पैसा वापस दिया जा रहा था। स्टेशन अधीक्षक पीआर गौतम ने बताया कि कैफियत एक्सप्रेस दिल्ली से ही कोहरे की वजह से निरस्त हुई है। ऐसे में विभाग को करीब पांच लाख रुपये का जहां चूना लगा है। मंगलवार को कैफियात एक्सप्रेस दिल्ली से ही निरस्त हो…

Read More

वायुसेना पर निर्भर है फ्लाइट एई 406 की सफलता

आगरा। एयर इंडिया की फ्लाइट एई 406 पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने कहा यह उड़ान घाटे का सौदा साबित नहीं होगी। भविष्य में दूसरी जगहों के लिए आगरा होते हुए विमान सेवा शुरू की जाएगी। दिक्कत बस यही कि इस उड़ान के लिए वायुसेना के टर्मिनल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी सफलता वायुसेना पर निर्भर है। इस फ्लाइट और विमान सेवाओं के भविष्य पर अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि वायु सेना की अपनी सीमाएं और बाध्यता…

Read More

राजनीति में सुशासन लाए अटल

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 88वीं वर्षगांठ भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। जगह-जगह हवन-यज्ञ कि कर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। अर्जुन नगर के संस्कार सेवा सदन में केक काटकर अटल जी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता राजकुमार सामा और हरद्वार दुबे ने अटल काल के दौरान परमाणु शक्ति, लाहौर बस सेवा, राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण जैसी योजनाएं गिनाईं। सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने अटल को राजनीति का शिखर पुरुष बताया। बृज क्षेत्र कार्यालय में 89 दीपक जलाकर और हवन कर…

Read More