यूपी: अब अमरोहा में शिक्षिका से गैंगरेप

अमरोहा दिल्ली में छात्रा के साथ बस में गैंगरेप की घटना से उठा तूफान अभी शांत भी नहीं हुआ है कि शुक्रवार सुबह हसनपुर के सैदनगली क्षेत्र में एक शिक्षिका दरिंदगी की शिकार बन गई। स्कूल जाते वक्त दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात पर भड़के ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेर कर हंगामा किया पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। देरशाम पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया। सुबह साढ़े नौ…

Read More

यूपी: शिक्षक बनने के लिए एक पद के हजारों दावेदार

लखनऊ बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित 72 हजार 825 पदों के लिए कुल कितने दावेदारों ने आवेदन किया हैं यह 30 दिसंबर के बाद ही तय हो पाएगा। इस बीच भर्ती प्रक्रिया के लिए ई-चालान बनवाने के अंतिम दिन शुक्रवार देर रात 46 लाख से ज्यादा आवेदकों के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से चालाना बनवाने का आंकड़ा सामने आया है। 28 दिसंबर को रात 12 बजे तक तक ई-चालान बनवाने वाले आवेदक 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विभागीय और बैंक उच्चाधिकारियों के अनुसार ई-चालान बनवाने…

Read More

यूपी सरकार पर फोड़ा ठीकरा

आगरा। रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कवायद को लेकर यूपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। साथ ही कहा कि खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यूपी सरकार के अधिकारियों के साथ 28 मीटिंग्स की हैं, लेकिन आज तक प्रदेश सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है। खेरिया एयरपोर्ट पर उड़ान के शुभारंभ के मौके पर श्री सिंह ने कहा कि भारत आने वाले पर्यटकों में 35 फीसदी ताज देखने आते हैं। दिल्ली की जीडीपी में 15 फीसदी…

Read More

10वीं का टॉपर फर्जी रजिस्ट्रेशन का ‘मास्टर’

अलीगढ़। थाना जवां पुलिस ने बुधवार को चोरी की बाइकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर बेचने वाले गैंग दबोच लिया। दबोचे गए चोरों में एक किशोर है, जो हसायन में पेशे से डॉक्टर का बेटा है और दसवीं कक्षा का टॉपर भी है। यह किशोर ही चोरी की बाइकों का फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करता है। पकड़े गए लोगों में इसी किशोर का बड़ा भाई एआरटीओ हाथरस में एजेंट भी है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों से दस बाइकें और फर्जी पंजीयन प्रमाणपत्र बरामद किये हैं। हालांकि दो आरोपी भाग…

Read More

चिकित्सकीय शोध के लिए प्रथम देहदान

अंबेडकरनगर। युवा दधीचि देहदान अभियान के तहत बुधवार को सद्दरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रथम देहदान किया गया। अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि स्व. विनोद कुमार विद्यार्थी ने वर्ष 2007 में देहदान की शपथ ली थी। 25 दिसंबर की रात उनका निधन होने पर कानपुर में नेत्रदान कर दिया गया। इसके पश्चात बुधवार को उनका पार्थिव शरीर अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्राचार्य डॉ. वीएन त्रिपाठी एवं सीएमएस डॉ. नरेश यादव ने मृत देह को ससम्मान स्वीकार किया। स्टील अथारिटी आॅफ इंडिया से सेवा निवृत्त स्व.…

Read More

युवक को अगवा कर मांगी 5 लाख रुपये फिरौती

जलालपुर। जैतपुर थाना अंतर्गत शाहपुर निवासी रामचंदर ने पुलिस को अपने पुत्र का अपहरण किए जाने एवं पांच लाख की फिरौती मांगे जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में रामचंदर ने कहा कि उसका पुत्र अजय कुमार उर्फ कल्लू (22) ड्राइवर है। मंगलवार प्रात: साढ़े सात बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इस पर वह घर से कहीं वाहन चलाने की बात कहकर चला गया। बताया कि प्रात: आठ बजे कुछ लोगों ने उसे अम्मरपुर…

Read More

अटल के जन्मदिन पर कल्याण की भाजपा में वापसी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 88वें जन्म दिन समारोह में शामिल होने के साथ ही मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने फिर भाजपा की राजनीति में आगाज किया। उन्होंने अटल के सपनों को पूरा करने की हुंकार भरी तो राजधानी के कुड़िया घाट पर जमा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी से तालियों के साथ अटल-कल्याण जिंदाबाद के नारे लगाए। अटल की देन हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान लगभग चार साल बाद भाजपा के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में कल्याण सिंह की यह पहली उपस्थिति थी। तहरी भोज के…

Read More

प्रेम विवाह करने पर किया जानवरों जैसा सलूक

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली सुनीता (परिवर्तित नाम) को पड़ोस के युवक से प्रेम हो गया। वह उसके संग गांव से फरार हो गई और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। साल भर बाद सुसराल लौटने पर उसके परिजनों ने सुनीता को पकड़ लिया और घर लाकर जंजीरों में खंभे से बांध दिया। सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को उसे मुक्त कराया। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। सुनीता (20) श्री गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर की छात्रा थी। उसके पड़ोसी शीतला…

Read More

32 बसें सीज, 82 के कटे चालान

नोएडा। बस ऑपरेटरों के खिलाफ मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाया। नियमों को उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रही 82 बसों के चालान काटे गए, जबकि 32 बसों को सीज कर दिया गया। इस दौरान अवैध पार्किंग में खडे़ दर्जन भर आटो भी जब्त कर लिए गए। यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लगातार चेतावनी देने के बावजूद बस वाले सुधरने को तैयार नहीं हैं। शहर में जगह-जगह अभियान चलाकर सीज की गई बसों में अधिकांश वो बसें थी जिनके पहले ही चालान काटे…

Read More

खाते में नहीं पैसा, 351 गांवों में मनरेगा ठप

गोंडा। जिले की 351 ग्राम पंचायतों के खातों में पैसा न होने के कारण मनरेगा का संचालन पूरी तरह ठप है। इन ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2012-13 में एक भी पैसा नहीं मिला, इस कारण सड़क की पटाई, तालाब का सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। वहीं, इन गांवों के 40 हजार जॉबकार्डधारक रोजगार से वंचित हैं। उधर, मुख्य विकास अधिकारी ने अपर आयुक्त मनरेगा को पत्र भेजकर धन उपलब्ध कराने की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी एमएल पांडेय ने सोमवार को बताया कि मनरेगा…

Read More