उन्नाव दुराचार मामले में सीबीआई की जांच पूरी, रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी

लखनऊ खास बातें सीबीआई जल्द लखनऊ सीबीआई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी में है सीबीआई यह कदम दो दिन पहले एम्स में भर्ती पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद उठा रही है यह मामला इस कांड में दर्ज सबसे पहली एफआईआर में नामजद आरोपियों से संबधित उन्नाव रेप कांड के मामले में सीबीआई की जांच पूरी हो गई है। इसे लेकर सीबीआई जल्द लखनऊ सीबीआई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी में है। सीबीआई यह कदम दो दिन पहले एम्स में भर्ती पीड़िता का…

Read More

आईआईटी की तकनीक चलाएगी बुलेट ट्रेन, सर्वे का काम पूरा

कानपुर खास बातें लिडार तकनीक कई बड़े कामों के लिए उपयोगी साबित होगी तीन साल का काम 18 दिन में पूरा अब गोरखपुर में बाढ़ रोकने के लिए करेंगे काम आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. भारत लोहानी की तकनीक बुलेट ट्रेन के संचालन में मददगार साबित होगी। लिडार नाम की यह तकनीक बाढ़ रोकने, जंगलों की स्थिति पता करने, हाईवे प्रोजेक्ट के लिए सर्वे करने सहित अन्य कई बड़े कामों के लिए उपयोगी साबित होगी। सिविल इंजीनियरिंग के प्रो. लोहानी ने हाल ही में अपनी टीम के साथ बुलेट ट्रेन…

Read More

यूपी में 12 से 15 फीसदी महंगी हुई बिजली, नई दरों का हुआ एलान

यूपी में अब बिजली 12 से 15 फीसदी महंगी होगी। मंगलवार को नई दरों का एलान कर दिया गया है। घरेलू बिजली दरें 12 फीसदी तक बढ़ाई गई हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में दरों में 15 फीसदी तक की वृद्घि की गई है। बता दें कि बिजली दरें बढ़ाने को लेकर प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर रही है। इसे लेकर पहले ही कयास लगाए जा रहे थे। दरों को लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने एलान किया था कि किसी भी हालत में बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं होने…

Read More

नहीं रुक रहीं अफवाहें, बच्चे रोते रहे और भीड़ पिता को पीटती रही

नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कुलेसरा गांव में बच्चों को कार से घुमाने आए पिता पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर बुरी तरह पीट दिया गया। बुधवार शाम को भीड़ जब पिता की पिटाई कर रही थी बच्चे कार में डर के मारे रो रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलीप, मनीष कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई। पीड़ित की शिकायत पर 18 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।…

Read More

देवरिया संरक्षण गृह मामले में सीबीआई ने दर्ज कीं दो एफआईआर

  लखनऊ सीबीआई ने देवरिया जिले के संरक्षण गृह की लड़कियों से जबरन वेश्यावृत्ति कराए जाने के मामले को अपने हाथ में लेते हुए दो एफआईआर दर्ज की हैं। ये मुकदमे पोक्सो, जेजे एक्ट व आईपीसी की धाराओं में दर्ज किए गए हैं। दोनों एफआईआर में देवरिया के मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह की निदेशक गिरिजा त्रिपाठी और उसकी बेटी तथा संरक्षण गृह की अधीक्षक कंचनलता त्रिपाठी समेत अन्य को नामजद किया गया है। सीबीआई अब इनसे पूछताछ शुरू करेगी। इस मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज…

Read More

खुशखबरः अब फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, किला में शुरू होगा लेजर और लाइट एंड साउंड शो

आगरा आगरा किला ताजमहल को रात में कृत्रिम रोशनी में खोलने पर सुप्रीम कोर्ट की बंदिश है, लेकिन अन्य स्मारकों फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और आगरा किला को रात दस बजे तक पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। देश के दस स्मारकों को पर्यटन मंत्रालय ने रात दस बजे तक खोला है। उसी सूची को इस पर्यटन सीजन में बढ़ाया जाएगा और सीकरी, किला, सिकंदरा में लेजर के साथ लाइट एंड साउंड शो शुरू कराया जाएगा ताकि आगरा में पर्यटक रात में रुक सके।

Read More

योगी सरकार ने नियुक्त किए जिलों के प्रभारी मंत्री, जानें- किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नियोजन विभाग ने सभी जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री और राजधानी लखनऊ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को प्रभारी मंत्री बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कानपुर नगर और मैनपुरी में प्रभारी लगाया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को रायबरेली और आगरा प्रभारी मंत्री नियुक्त किया…

Read More

यूपी में 12 आईपीएस अफसरों के तबादले, सुजीत पांडेय बने प्रयागराज अपर पुलिस महानिदेशक

lucknow, uttar pradesh यूपी में सोमवार रात 12 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। सुजीत पांडेय को प्रयागराज जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वह अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद पर तैनात थे। इसी तरह इन अफसरों की भी तैनाती की गई।

Read More

होटल में छापा पड़ते ही गिड़गिड़ाने लगीं युवतियां, शादी से पहले मिलना पड़ा भारी

मेरठ होटल से पकड़ी गई युवतियों को लेजाती पुलिस – फोटो मेरठ के होटल ऑसम में एएचटीयू और लालकुर्ती पुलिस की छापामारी के बाद कई खुलासे हुए। यहां तक कि होटल मालिक पर उसके होटल की ही एक महिला कर्मचारी ने पूर्व में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकी। वहीं रविवार को पुलिस द्वारा होटल ऑसम में जैसे ही छापा मारा गया तो पुलिस को देखकर होटल के कमरों में मौजूद युवक युवतियां पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। आगे तस्वीरों…

Read More

दो दिन रद्द रहेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

बरेली एक्सप्रेस ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) बरेली-मुरादाबाद सेक्शन के मिलक स्टेशन पर 27 और 28 अगस्त को इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग और इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग (आईबीएस) का कार्य कराया जाना है, जिसके कारण रेलवे ने इन दोनों दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने का निर्णय लिया है। इस कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, कुछ बदले हुए मार्ग और कुछ रोककर चलाई जाएंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक 27 और 28 अगस्त को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (अप/डाउन) निरस्त रहेगी। इसके अलावा 28 अगस्त को अमृतसर-सहरसा जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) को बदले हुए मार्ग मुरादाबाद-चंदौसी…

Read More