मेरठ
वहीं रविवार को पुलिस द्वारा होटल ऑसम में जैसे ही छापा मारा गया तो पुलिस को देखकर होटल के कमरों में मौजूद युवक युवतियां पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। आगे तस्वीरों में देखें कैसे पुलिस ने किया इस बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: -छापामारी में जैसे-जैसे कमरे खुलते गए, हड़कंप मचता गया। पुलिस टीम को देख कमरों में मौजूद जोड़े मुंह छिपाने लगे। कुछ लड़कियां तो रोने लगीं। इसी दौरान एक युवती ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि …अंकल गलती हो गई, अब दोबारा यहां कभी नहीं आएंगे।
ऑसम होटल में छापेमारी के दौरान तीन कमरों में ऐसे भी जोड़े मिले, जिनकी कुछ समय बाद ही शादी होनी थी। रिंग सेरेमनी हो चुकी थी। ऐसे ही एक जोड़े में शामिल युवक ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है। मैडम का जन्मदिन था। इसलिए वह उन्हें खुद खरीदारी कराने के लिए आ गया।
होटल में कुछ देर रुककर वह बाजार शॉपिंग करने पहुंचे। शॉपिंग करने के बाद वापस होटल आये ही थे कि पुलिस ने छापा मार दिया। बाद में इन लोगों ने अपने परिजनों से पुलिस की बात कराई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। पूर्व में जेल जा चुका है होटल मालिक
होटल ऑसम के मालिक उमेश का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में वह पल्लवपुरम थाने से दुष्कर्म के आरोप में जेल रहकर आ चुका है।
बताया जाता है कि उसी के होटल में काम करने वाली एक महिला ने उमेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी थी। काफी समय तक उमेश गर्ग पुलिस पकड़ से दूर रहा। बाद में पुलिस ने उसे आबूलेन से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।