लुधियाना : टीम इंसाफ मुखी और आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और विधायक बलविन्द्र सिंह बैंस ने आज एक बयान जारी करते हुए बीते दिनों धूरी में अकाली पार्षद द्वारा सरेआम गोली मारकर पत्रकार की हत्या के मामले को पंजाब सरकार की नालायकी बताया है। विधायक बैंस ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाने वाला मीडिया है और पंजाब सरकार की नाकामियों को आम लोगों तक पहुंचाने में मुख्य किरदार अदा करता है। सत्ता के नशे में चूर अकाली दल का ध्यान पत्रकार बंधु की तरफ जरा भी…
Read MoreCategory: Punjab
मां की गोद में लौटा 4 माह का बच्चा
फिल्लौर : मायके में रह रही पत्नी चंचल देवी के साथ सो रहे 4 माह के बच्चे को उठाकर ले जाने वाला उसका पति प्रमोद बच्चे को उसके दादा-दादी के पास लुधियाना छोड़कर फरार हो गया था। रविवार प्रात: ‘पंजाब केसरी’ में इस संबंधी समाचार पढ़कर प्रमोद कुमार घबरा गया। पकड़े जाने के डर से वह प्रात: 7 बजे ही बच्चे को अपने माता-पिता के पास लुधियाना छोड़ यह कह कर चला गया कि इसे तुरंत इसकी मां के पास पहुंचा दिया जाए। बच्चे के सही-सलामत अपने दादा के…
Read Moreबादल ने दिए शहीदों को सम्मान के अादेश, विधवाएं भड़कीं कहा, पैंशन मिलती नहीं क्या यही होता है सम्मान
अमृतसरः एक तरफ पूर्व सैनिकों और शहीदों का सम्मान हो रहा था और सी.एम. बादल एेलान कर रहे थे कि उन्होंने अफसरों को आदेश दिए हैं कि कोई पूर्व सैनिक आए तो उसे सम्मान दिया जाए। वहीं दूसरी ओर सैनिकों की विधवाओं को बादल के पास जाने का मौका भी नहीं मिल पाया। ये महिलाएं अपना दुखड़ा लेकर सी.एम. बादल के पास जाना चाहती थी कि उन्हें उनके पतियों के गुजर जाने के बाद से ही पैंशन नहीं मिल पाई है। मुक्तसर की हरजिंदर कौर ने बताया कि वह पूर्व…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग ने 10 क्विंटल मिठाई की जब्त
अमृतसर : स्वास्थ्य विभाग ने 10 क्विंटल मिठाई जब्त की। जिला अधिकारी डा. शिवकरण सिंह काहलों ने बताया कि सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों से अमृतसर व उसके साथ लगते गांवों में मिठाई सप्लाई हो रही है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल फूड सेफ्टी अधिकारी सुखराव सिंह व सहायक निर्मल सिंह ने अमृतसर-जालंधर जी.टी. रोड पर पुल के नीचे पड़ी करीब 10 क्विंटल मिठाई जब्त की जिसमें खोया बर्फी, पतीसा, सोहन पापड़ी, बादाम गिरी पतीसा व मिल्क केक आदि शामिल हैं। शिवकरण सिंह काहलों ने कहा कि उक्त…
Read Moreनशीले पदार्थों के धंधेबाज गिरफ्तार
अमृतसर : जिला पुलिस की तरफ से तलाशी के दौरान नशीले पदार्थों के 5 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 260 ग्राम पाऊडर सहित सोनू पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी कृष्णा नगर जोड़ा फाटक को दबोच लिया। थाना छेहर्टा की पुलिस ने 40 बोतल शराब सहित सिकंदर पाल निवासी कोट खालसा, गेट हकीमां थाना की पुलिस ने 40 बोतल शराब सहित गुरप्रीत सिंह निवासी भाई वीर सिंह कालोनी मूलेचक्क, थाना चाटीविंड की पुलिस ने 50 किलो लाहन सहित जसबीर सिंह निवासी वणचिड़ी, थाना गेट हकीमां की पुलिस ने…
Read MoreDSGMC चुनाव पर हावी रहेगा 84 दंगो और बेअदबी का मुद्दा
नई दिल्ली : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.) के आगामी चुनाव में अभी कुछ महीने का समय बचा है लेकिन इसकी सरगर्मी शुरू हो गई है । इस चुनाव में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय और गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों के हावी रहने के आसार हैं। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल (बादल) की सत्ता वाली मौजूदा कमेटी का कार्यकाल अगले साल 27 जनवरी को पूरा हो रहा है और ऐसे में चुनाव की तैयारियों और मुद्दों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। यह…
Read Moreअगवा हुए 5 बच्चे पश्चिम बंगाल से बरामद
पटियाला : शहर के अलग-अलग इलाकों से अगवा 5 नाबालिग बच्चों को पटियाला पुलिस ने आज पश्चिमी बंगाल से बरामद कर लिया। इस संबंध में बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को रिपोर्ट लिखवाई थी। थाना सिविल लाइन के ए.एस.आई. गुरमेज सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम बच्चों को पश्चिमी बंगाल से लाने के लिए रवाना हो गई है। एस.पी. सिटी दलजीत सिंह राणा ने कहा कि बाबू राम पुत्र रणजीत सिंह निवासी भारत नगर पटियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बच्चा धर्मेन्द्र अपने 2 साथियों जसविन्द्र सिंह…
Read Moreजमीनी हकीकत से परे है भाजपा का हाईकमान, कोई नहीं करता वर्कर से फीडबैक लेने की कोशिश
जालंधर : पंजाब में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में जीत कर दोबारा सत्ता में आने को लेकर भाजपा व अकाली दल के लोग कई दावे कर रहे हैं। 23 सीटों पर पंजाब में चुनाव लडऩे वाली भाजपा के पास मौजूदा समय में 12 सीटें हैं तथा पार्टी जीत का सपना संजो रही है जबकि असलियत यह है कि पार्टी जमीनी हकीकत से अनजान है तथा पार्टी के लोग भी नहीं चाहते कि जमीनी हकीकत ऊपर तक पहुंचे। पिछले कुछ समय से पंजाब में…
Read Moreहाईकमान के फरमान के बाद सिद्धू को लेकर कैप्टन ने लिया यू-टर्न
जालंधर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह ने नवजोत सिद्ध को लेकर यू-टर्न ले लिया है। कैप्टन ने अब सिद्ध को लेकर नया बयान दिया है, जिसमें उन्होंने सिद्धू, बैंस बंधू और परगट सिंह, सभी के लिए पार्टी के दरवाजे खोल दिए है। सिद्ध का कांग्रेस में स्वागत है मीडिया से बातचीत करते हुए कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू और आवाज-ए-पंजाब के अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई रोक नहीं है। उन्होंने आज कहा कि वह…
Read Moreप्यार में अंधी पत्नी ने उठाया खौफनाक,पति का किया ये हश्र
भटिंडा : गांव रामनगर में एक विवाहिता ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस को दी शिकायत में जसमंत सिंह निवासी मोटियावास, राजस्थान ने बताया कि उसके भाई दीवान सिंह निवासी रामनगर की शादी नेहा के साथ हुई थी। नेहा के गांव के ही एक अन्य व्यक्ति मनप्रीत सिंह के साथ संबंध बन गए। इसके चलते घर में कलह रहती थी। रोक-टोक से खफा नेहा ने मनप्रीत सिंह के साथ मिलकर दीवान सिंह को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। उक्त दोनों ने मिलकर करीब 2 माह…
Read More