चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को भाजपा के अपने राजनैतिक आकाओं के इशारे पर नाचना बंद करने की नसीहत देते हुए कहा कि तेल पर वैट बढ़ाने संबंधी राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले केंद्र से गठजोड़ तोड़ें। सुखबीर द्वारा वैट वृद्धि पर सामाजिक दूरी का नियम तोड़कर रोष प्रदर्शन करने पर कैप्टन ने कहा कि अकाली दल के प्रधान को पंजाब के लोगों की जान जोखिम में डालकर राजनीति से प्रेरित…
Read MoreCategory: Punjab
बीसीसीआई की टीम ने सट्टा किंग से की पूछताछ, अहम जानकारियां मिलीं, होंगे बड़े खुलासे
मोहाली/खरड़ (पंजाब) खरड़ में श्रीलंका के फर्जी टूर्नामेंट पर करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का मामला दिल्ली से बीसीसीआई की टीम मंगलवार को पंजाब के मोहाली पहुंची खरड़ थाने में डंडीवाल समेत तीनों आरोपियों से करीब चार घंटे की पूछताछ पंजाब के स्वाड़ा में श्रीलंका का फर्जी टूर्नामेंट कराकर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले रविंदर डंडीवाल और उसके दो साथियों से पूछताछ के लिए बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) की टीम मंगलवार को मोहाली पहुंची। खरड़ थाने में तीनों आरोपियों से करीब चार घंटे पूछताछ चली। डंडीवाल को हर मैच की फोटो…
Read Moreसचिवालय के कर्मचारी का बेटा कोरोना पॉजिटिव, 25 कर्मी अवकाश पर भेजे गए
चंडीगढ़ पंजाब सिविल सचिवालय के 25 कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर तीन दिन का अवकाश देकर घर भेज दिया गया है। यह फैसला इन कर्मचारियों के एक सहयोगी मुलाजिम के बेटे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना के बाद लिया गया। पॉजिटिव पाए जाने वाला युवक यूटी सचिवालय चंडीगढ़ में कार्यरत है। वहीं, 25 मुलाजिमों का ब्लड सैंपल लेते हुए हिदायत दी गई है कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही वे दफ्तर आएं। आम राज प्रबंध विभाग की अमला-5 शाखा की ओर से मंगलवार को स्वास्थ्य…
Read Moreमोहाली आए यूएई से 167 भारतीय, मिशन वंदे भारत के तहत एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट
जीरकपुर मिशन वंदे भारत के अंतर्गत सोमवार को एक उड़ान मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। स्पाइसजेट द्वारा यह विमान उन यात्रियों के लिए था जोकि यूएई में फंस गए थे। इस उड़ान में करीब 167 यात्री थे। यह वह यात्री थे जोकि यूएई में नौकरी करते थे। कई ऐसे यात्री भी इसमें शामिल थे जोकि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए थे। स्पाइसजेट की यह उड़ान करीब रात साढ़े आठ बजे मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। यात्रियों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद लगा कि अपने देश…
Read Moreविश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द, छात्र पिछले साल के अंकों के आधार पर होंगे प्रमोट
चंडीगढ़ पिछले साल के रिजल्ट के आधार पर प्रमोट होंगे विद्यार्थी स्कूल परीक्षाओं के लिए सीबीएसई के फैसले पर होगा अमल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड संकट के चलते विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द करने का एलान किया। हालांकि ऑनलाइन परीक्षाएं लेने वाले कुछ विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं बेरोकटोक जारी रहेंगी। अपने साप्ताहिक फेसबुक लाइव सेशन ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थी पिछले साल के नतीजों के आधार पर प्रमोट कर दिए जाएंगे। हालांकि जो विद्यार्थी अपने…
Read Moreदुबई से 177 और यूएई से 173 भारतीय देश लौटे
जीरकपुर दुबई से इंडिगो और यूएई से स्पाइस जेट की उड़ान से पहुंचे भारतीय सभी यात्री सरकार के निर्देशों के अनुसार होंगे क्वारंटीन मिशन वंदे भारत के अंतर्गत शनिवार को दो उड़ानें मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इनमें एक उड़ान दुबई से जबकि दूसरी उड़ान यूएई की थी। दुबई से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में 177 भारतीय पहुंचे, जबकि यूएई से स्पाइसजेट एयरलाइंस की उड़ान से 173 भारतीय मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यह दोनों स्पेशल उड़ानें मिशन वंदे भारत के तहत दुबई और…
Read Moreकोरोना से तीन की और मौत, 120 नए पॉजिटिव मिले, 155 मरीज हुए स्वस्थ
चंडीगढ़/पंजाब अमृतसर, संगरूर और बठिंडा में कोरोना वायरस से गुरुवार को तीन और लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही पंजाब में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 152 हो गई, जबकि 24 घंटे में राज्य में 120 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 5784 तक पहुंच गई है। हालांकि, गुरुवार को 155 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर जाने की अनुमति दे दी गई। राज्य में अब तक 3,17, 802 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के…
Read Moreसरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के सब्जेक्टिव टेस्ट होंगे ऑनलाइन
चंडीगढ़ पंजाब में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का द्विमासिक मूल्यांकन करने के लिए ऑनलाइन टेस्ट होंगे। डायरेक्टर एससीईआरटी ने गुरुवार को डेटशीट जारी कर दी। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर 6वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सब्जेक्टिव टेस्ट टीचर-स्टूडेंट वाट्सएप ग्रुप द्वारा ऑनलाइन लिए जाएंगे। इस संबंधी प्रश्न-पत्र हेड ऑफिस द्वारा तैयार करके ऑनलाइन भेजे जाएंगे। 20 अंकों के टेस्ट में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। विद्यार्थियों के ये टेस्ट चेक करने के लिए विषय अध्यापकों को…
Read Moreपंजाब कैबिनेट ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 4245 पद भरने की दी मंजूरी
चंडीगढ़ कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 3954 रेगुलर पद और चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान विभाग में 291 पद भरने की अनुमति दे दी। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग में 3954 पदों में से 2966 पद पहले चरण में भरे जाएंगे जबकि बाकी 988 पद अगले चरण में भरे जाएंगे, जो 30 सितंबर 2020 को रिक्त होंगे। मंत्रिमंडल…
Read Moreकरतारपुर कॉरिडोर खोल देना चाहिए, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्र का : कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमें करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार की ओर से लिया गया ही मान्य होगा। यदि केंद्र सरकार इस विषय में हमारी कोई सलाह मांगती है तो हम यही कहेंगे कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया जाए। हालांकि कैप्टन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में कोरोना का फैलाव अधिक है। लिहाजा हमें उस ओर भी ध्यान देना होगा। भारत ने कोरोना संकट को देखते…
Read More