मैंने राज खोले तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा : दीप सिद्धू

मैंने राज खोले तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा : दीप सिद्धू

26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में आरोपी ठहराए जा रहे पंजाब के कलाकार दीप सिद्धू ने फेसबुक पर लाइव होकर किसान नेताओं को खुली चेतावनी दी। बार बार गद्दार कहे जाने से नाराज सिद्धू ने किसान नेताओं को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अंदर की बातें खोलनी शुरू कर दी तो इन नेताओं को भागने की राह नहीं मिलेगी। इस बात को डायलॉग न समझें। ये बात याद रखना। मेरे पास हर बात की दलील है। मानसिकता बदलो।  फेसबुक पर लाइव होकर दीप सिद्धू ने…

Read More

पंजाब यूनिवर्सिटी ने लिया 15 फरवरी से ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का निर्णय

पंजाब यूनिवर्सिटी ने लिया  15 फरवरी से ऑनलाइन  परीक्षाएं कराने का निर्णय

चंडीगढ़ आखिरकार पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षाओं पर निर्णय ले लिया। पीयू और इससे संबद्ध 196 कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसके अलावा अधिकारियों ने प्रायोगिक परीक्षाएं कराने की तिथि अभी घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक विभाग के मुताबिक जिन विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा हो गया है उनकी परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हो जाएंगी और नए प्रवेश वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं 8 मार्च को होंगी। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल फरवरी माह के आखिर में…

Read More

अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल ने किसानों से परेड में शांति बनाए रखने की अपील

अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल ने किसानों से परेड में शांति बनाए रखने की अपील

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों द्वारा गणतंत्र दिवस पर निकाली जा रही ट्रैक्टर परेड को भारतीय गणराज्य और इसके सांविधानिक नैतिक मूल्यों का जश्न करार दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों को ट्रैक्टर परेड के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से भी एक बार फिर भारतीय गणतंत्र की सच्ची भावना में किसान समुदाय का संकट सुलझाने के लिए उनकी आवाज सुनने की अपील की है। कैप्टन ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि हमारा संघीय…

Read More

एडीजीपी और आईजी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 12 अधिकारियों को मिलेगा पुलिस पदक

एडीजीपी और आईजी  को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 12 अधिकारियों को मिलेगा पुलिस पदक

चंडीगढ़ गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा, नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से 26 जनवरी को अलंकृत किया जाएगा।  सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित…

Read More

घुसपैठ की ताक में पाक आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

घुसपैठ की ताक में पाक आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

चंडीगढ़ पंजाब के अधिकांश किसानों के ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली कूच के बाद अब गांव महिलाओं के भरोसे हो गए हैं। इसका फायदा पड़ोसी घुसपैठिए उठाने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में नाकों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पंजाब के सभी जिलों में पठानकोट क्षेत्र को सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को…

Read More

एनआईए के नोटिस से सियासत गरमाई, निशाने पर केंद्र सरकार

एनआईए के नोटिस से सियासत गरमाई, निशाने पर केंद्र सरकार

चंडीगढ़ पंजाब की किसान यूनियनों सहित राजनीतिक दलों ने जताया विरोध, बोलीं- केंद्र बना रहा दबाव  किसान संगठनों ने आंदोलन को जारी रख उग्र करने की दी चेतावनी कृषि कानूनों की खिलाफत कर रहे किसानों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के नोटिस पर पंजाब की सियासत गरमा गई है। सत्तासीन कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने इसको लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। साथ ही किसान यूनियनों ने भी नोटिस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि केंद्र सरकार नोटिस भेजकर…

Read More

टीका लगने के बाद भी संक्रमण से बचना होगा, एंटीबॉडी विकसित होने में लगेंगे 15 दिन

टीका लगने के बाद भी संक्रमण से बचना होगा, एंटीबॉडी विकसित होने में लगेंगे 15 दिन

चंडीगढ़ कोरोना के टीके के बाद भी मास्क लगाना जरूरी रहेगा। इसके पीछे की वजह है कि 28 दिन बाद टीके की दूसरी खुराक लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी विकसित होने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। इस दौरान वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को संक्रमण से बचने के लिए वह सभी उपाय करने होंगे, जो कोरोना काल के दौरान लिए जा रहे थे। वैसे भारत में कोरोना वायरस की 30 जनवरी 2020 को पुष्टि हुई थी। भारत सरकार ने इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए…

Read More

महिला किसान दिवस मनाएंगे अन्नदाता, 23 को देशभर में राजभवनों पर डालेंगे डेरा

महिला किसान दिवस मनाएंगे अन्नदाता, 23 को देशभर में राजभवनों पर डालेंगे डेरा

चंडीगढ़ कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के साथ लगातार वार्ता विफल होने और सुप्रीम फैसले से आहत किसानों ने अब आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से बांट दिया है। 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च से पहले किसान यूनियनों ने 18 जनवरी को महिलाओं को एकजुट करने के लिए महिला किसान दिवस और 23 जनवरी को देशभर में राजभवनों के बाहर डेरा डालने का निर्णय किया है। साथ ही ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने के लिए पंजाब सहित अन्य राज्यों में जनसंपर्क अभियान जारी कर दिया है। किसान यूनियनों का मानना…

Read More

बर्ड फ्लू : डेराबस्सी के दो पोल्ट्री फार्म की रिपोर्ट संदिग्ध

बर्ड फ्लू :

चंडीगढ़/रायपुररानी/डेराबस्सी चंडीगढ़ में बर्ड फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। लगातार 11वें दिन शहर के विभिन्न हिस्सों से पर्यावरण विभाग को कई पक्षियों के शव मिले हैं। इनमें कौआ, कबूतर, बुलबुल, चमगादड़ और मोर शामिल हैं। पर्यावरण विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर शुक्रवार को कई फोन आए। शुक्रवार को 11 पक्षी मृत मिले हैं। पर्यावरण विभाग को सेक्टर-50 से एक मोर, सेक्टर-40 से एक कबूतर, मनीमाजरा से एक बुलबुल, रेलवे कालोनी से दो कौए, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में…

Read More

सरोवर में स्नान के साथ मेला माघी शुरू, घने कोहरे के बीच पहुंची संगत

सरोवर में स्नान के साथ मेला माघी शुरू, घने कोहरे के बीच पहुंची संगत

मुक्तसर (पंजाब) सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस सिंहों की याद में गुरुवार को पंजाब में मेला माघी शुरू हो गया। श्री मुक्तसर साहिब में माघी की सुबह का आगाज घने कोहरे के साथ हुआ। हालांकि पिछले कई दिनों से सुबह ही धूप निकल रही थी लेकिन माघी के दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई।  इसके बावजूद सुबह से ही संगत का शहर में आगमन शुरू हो गया। संगतों ने गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान करने के पश्चात श्री गुरु…

Read More