चंडीगढ़ पंजाब के बठिंडा जिले के विरक कलां गांव में पंचायत के फरमान के कारण एक व्यक्ति पिछले एक साल से बेघर घूम रहा है। उस व्यक्ति का जुर्म सिर्फ इतना था कि उस पर गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाया गया था। पंजाब के अनुसूचित जाति आयोग को की गई शिकायत में इस मामले का खुलासा हुआ है। आयोग ने बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी को तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। आयोग की चेयरपर्सन तजिंदर कौर ने बताया कि…
Read MoreCategory: Punjab
गोलीकांड : अजीत सिंह से कभी नहीं मिला, विजय प्रताप के खिलाफ करुंगा मानहानि का मुकदमा : बादल
चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सोमवार को कहा कि वे कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में गवाह अजीत सिंह से कभी भी नहीं मिले। वे आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ झूठा दावा करने के लिए मानहानि की मुकदमा दायर करेंगे। गवाह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) में नौकरी के वादे के साथ लुभाने की कोशिश के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि यह स्पष्ट है कि आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को अकाली दल और बादल परिवार…
Read Moreराज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी, मोहाली में हुआ बुरा हाल
चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमण के फैलाव के साथ ही राज्य में तेजी से सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले ढाई हफ्तों (18 दिनों) में सक्रिय मामलों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि यही हाल रहा तो अप्रैल में ही यह संख्या 50 हजार के पार हो जाएगी। 15 फरवरी को राज्य में लगभग 500 सक्रिय मामले थे, जो अब बढ़कर 32 हजार के पार पहुंच गए हैं। एक अप्रैल को 24644 सक्रिय केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद हर…
Read Moreमोगा का साफूवाला सौ फीसदी टीकाकरण वाला पहला गांव, कैप्टन ने की तारीफ
मोगा मोगा जिले का गांव साफूवाला संपूर्ण टीकाकरण कराने वाला पंजाब का पहला गांव बन गया है। यहां के सभी लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा लिया है, वहीं आसपास के गांव वालों को ही वे इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। सेहत विभाग द्वारा सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांव साफूवाला के लोगों की प्रशंसा करते हुए गांव की पंचायत को विशेष ग्रांट जारी करने का एलान किया है। देशभर में लोग कोविड वैक्सीन लगवाने में बेहद गंभीरता दिखा…
Read Moreसरकार पर दबाव बनाकर बातचीत का रास्ता खोलने की रणनीति बना रहे हैं किसान
रोहतक/चंडीगढ़ दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर डटे आंदोलनकारी किसान सरकार पर दबाव बनाकर बातचीत का रास्ता खोलने की रणनीति बना रहे हैं। अब किसान किसी भी तरह से सरकार से बातचीत का क्रम शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए हर तरह की रणनीति पर मंथन चल रहा है। दरअसल तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों व सरकार के बीच कई महीने से बातचीत बंद है। इसके लिए सबसे पहले दिल्ली की सीमाओं पर भीड़ बढ़ाने के लिए जोर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही…
Read Moreवारदात : झपटमारों ने छीना मोबाइल, चलते ऑटो से गिरकर युवती की मौत
लुधियाना/अमृतसर (पंजाब) अमृतसर में शुक्रवार शाम स्नैचरों ने एक युवती का मोबाइल इतनी जोर से झपटा कि वह चलते ऑटो से नीचे गिर गई। अस्पताल ले जाते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कबीर पार्क चौकी के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। छरहटा इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय रजनी चश्मे की दुकान में काम करती थी। उसके पिता विजय कुमार ने बताया कि वह शाम को जब घर वापस आ रही…
Read Moreपंजाब में बनाऊंगा छोटा जापान : अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब में ‘छोटा जापान’ बनाने का विचार पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा समय में 100 से अधिक जापानी कंपनियों के साथ सहयोग को और आगे लेकर जाएंगे। इनवेस्ट पंजाब के जापान डेस्क द्वारा पंजाब में निवेश के मौके तलाशने के लिए टोक्यो के भारतीय दूतावास के सहयोग से करवाए भारत-जापान निवेश सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तौर पर संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब व्यापारिक गतिविधियां चलाने के पक्ष से सबसे सुरक्षित स्थान है। यहां…
Read Moreहड़कंप : जेल में 56 हवालाती कोरोना पॉजिटिव, सभी को भेजा गया लुधियाना
गुरदासपुर/पटियाला (पंजाब) कोरोना काल में स्पेशल जेल के रूप में बनाई गई गुरदासपुर केंद्रीय जेल में एक साथ 56 हवालाती संक्रमित मिले हैं। उन्हें कोविड केयर सेंटर (लुधियाना जेल) में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नए कैदी को पहले स्पेशल जेल भेजा जाता है। वहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें 15 दिन क्वारंटीन किया जाता है। संक्रमित मिलने पर पुरुष कैदियों को लुधियाना स्थित कोविड केयर सेंटर भेजा जाता है। संक्रमित महिला कैदियों को सिविल अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है। केंद्रीय जेल गुरदासपुर के…
Read Moreवारदात : चाची ने तीन माह की मासूम भतीजी को जिंदा जमीन में दफनाया
जलालाबाद (पंजाब) पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव सैदोका में मां से रंजिश के कारण चाची ने तीन माह की भतीजी को जिंदा जमीन में दबाकर मार डाला। इसके बाद शव खुर्दबुर्द करने के लिए शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया। गुरुवार को बच्ची का शव बरामद हुआ। थाना अमीर खास पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची महकप्रीत की मां अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किसी काम के…
Read Moreकोरोना बेकाबू अगर एक हफ्ते में मामले न थमे तो और पाबंदी लगाएंगे : अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर पंजाब में कोरोना की स्थिति में अगले हफ्ते तक सुधार न हुआ तो और पाबंदी लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य, प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति की समीक्षा आठ अप्रैल को की जाएगी। अगर कोई सुधार न हुआ तो और बंदिशें लगानी पड़ेंगी। तेजी से टीकाकरण पर जोर देते हुए कैप्टन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड से बुरी तरह प्रभावित जिलों में मोहल्ला स्तर पर लोगों…
Read More