अपनी मांगों को लेकर किसानों ने चीफ इंजीनियर का दफ्तर घेरा

अमृतसर: बिजली संबंधी किसानों मजदूरों की मुश्किलों को लेकर आज गर्मी में हजारों किसानों, मजदूरों, बीबियों ने किसान संघर्ष समिति पंजाब के झंडे तले चीफ इंजीनियर बार्डर रेंज अमृतसर के दफ्तर आगे धरना दिया और अपनी मांगों सम्बन्धित एम.डी. पावर कॉम को मांगपत्र चीफ इंजीनियर के माध्यम से भेजा। राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और महासचिव सविन्द्र सिंह चुताला ने कहा कि उदारीकरण की साम्राज्यीय नीतियों पर चलते कृषि धंधा घाटे का सौदा हो चुका है और लाखों किसान मजदूर खुदखुशी कर चुके हैं, पर पंजाब सरकार की तरफ से…

Read More

जालंधर के शेरों ने ‘चीते’ की मदद से दिखाया कमाल

गौचर हैलीपैड से: जालंधर के 4 शेरों ने चीते की मदद से अपनी जान की बाजी लगाकर हजारों लोगों को मौत के मुंह से बचा लिया लेकिन इनका मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। ये चारों बस हर वक्त मौसम के ठीकहोने की दुआ करते रहते हैं ताकि जैसे ही मौसम सही हो ये फिर लोगों को बचाने निकल पड़ें। घंटों हैलीकॉप्टर उड़ाने के बाद भी इनकेचेहरे पर थकान नाम की कोई चीज नहीं है। अपने कुछ साथियों की हैलीकॉप्टर क्रैश में मौत पर इनका कहना है कि हमें अपने…

Read More

नरेन्द्र मोदी के नाम को लेकर भाजपा में गतिरोध बरकरार

जालंधर: देश में आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारी कसने में अभी तक कोई कसर नहीं छोड़ी है। गोवा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नरेंद्र मोदी को चुनाव समिति का प्रमुख घोषित करने के बाद पार्टी में गुटबाजी खुल कर सामने आ गई है। ऐसे में पार्टी किस आधार पर चुनाव लड़ेगी तथा किस तरह से अपने कैडर को एक्टिव करेगी, यह पार्टी के गंभीर नेताओं की चिंता का विषय है। पार्टी के अंदर लाल कृष्ण अडवानी के साथ-साथ कई नेता हैं जो मोदी के वर्किंग स्टाइल से…

Read More

उत्तराखंड पीड़ितों के लिए एकत्रित की 1.24 लाख की राशि

जालंधर: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण मारे गए लोगों के परिजनों की मदद करने के लिए प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड हेतु राशि एकत्रित करने के लिए जालंधर के नौजवानों ने अनोखी पहल की है, जिससे समाज को एक नई प्रेरणा मिली है। विभिन्न यूनिवर्सिटियों व कालेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे मधुर जैन, अगम सहदेव, रोहण राणा, जपिन्द्र पाल सिंह, ऋषभ गुप्ता, करण हंस, नरेन्द्र महाजन, रिवांत गुप्ता व रिभव खन्ना ने जालंधर के श्री गीता मंदिर माडल टाऊन के बाहर 4 दिनों तक कैम्प लगा कर 1,24,894 रुपए…

Read More

मोदी की लोकप्रियता सिर चढ़ कर बोल रही है’

जालंधर: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 60वें बलिदान दिवस पर आयोजित संकल्प रैली में उमड़े जनसैलाब ने इस रैली को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बना दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव व भीषण गर्मी के बावजूद जिस प्रकार से पूरे पंजाब से भारी संख्या में कार्यकर्त्ता और आम जनता नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आई, उससे यह सिद्ध हो गया है कि मोदी की लोकप्रियता सिर चढ़ कर बोल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की इस ऐतिहासिक रैली ने भाजपा में नया…

Read More

LPU भारत के शीर्ष 3 निजी विश्वविद्यालयों में शामिल

जालंधर: व्यावसायिक समाचार और मीडिया कंपनी सिलिकॉन इंडिया द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार एल.पी.यू. को इंजीनियरिंग के लिए भारत के शीर्ष 3 निजी विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है। मैगजीन ने भारत के शीर्ष 10 प्राइवेट विश्वविद्यालयों की सूची प्रकाशित की है। एल.पी.यू. को उत्तर क्षेत्र में शीर्ष 4 एम.सी.ए. संस्थानों में भी स्थान दिया गया है। सिलिकॉन इंडिया ने शिक्षण संस्थाओं की गुणवत्ता को पहचाना है। सर्वे एक अध्ययन के आधार पर मानव संसाधन प्रबंधकों, भर्ती फर्मों और नौकरी बोर्डों के बीच आयोजित किया गया था। महानगरों दिल्ली,…

Read More

उत्तराखंड से आए लोगों को घरों तक पहुंचा रही ‘जिला पुलिस’

जालंधर: उत्तराखंड में प्राकृतिक के प्रकोप से बच कर आए लोगों के लिए जिला पुलिस भी मददगार साबित होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से बस अड्डे पर लगाए गए सहायता कैंप के जरिए लोगों को उनके घरों तक नि:शुल्क पहुंचाने की जिम्मेदारी जवानों द्वारा संभाली जा रही है। इसी संबंध में आज वापस लौटे श्रद्धालुओं को इनोवा गाड़ी के जरिए घरों तक पहुंचाया गया। जिसमें 2 महिलाएं शाहकोट जबकि 2 बच्चे व उनके परिजन लोहियां के रहने वाले थे। मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घरों तक…

Read More

स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की उड़ाई जाती हैं धज्जियां

जालंधर (रत्ता): स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खाद्य पदार्थ बेचने वालों को यूं तो समय-समय पर कई आदेश देते रहते हैं लेकिन हकीकत में उन आदेशों का पालन होता है या नहीं, यह देखने के लिए शायद उनके पास समय ही नहीं होता। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि विभाग के आदेशों की खाद्य पदार्थ बेचने वाले कुछ लोग सरेआम धज्जियां उड़ाते रहते हैं लेकिन फिर भी कोई उन पर कार्रवाई नहीं करता। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा काफी समय पहले बेकरी वालों को…

Read More

दहेज प्रताडऩा के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

होशियारपुर: थाना दसूहा की पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोप में भारतीय दंडावली की धारा 498-ए के अधीन दर्ज केस में एक युवक व उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सब-इंस्पैक्टर तीरथ राम ने बताया कि रविन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह व उसकी बहन लखवीर कौर पत्नी गुरनाम सिंह निवासी गांव जजांकलां थाना गोराया जिला जालंधर को एफ.आई.आर. नंबर 104 के संबंध में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तोए गांव की निवासी सर्बजीत कौर ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा था कि…

Read More

मिड-डे मील योजना से शिक्षा का स्तर नहीं हो पाया ऊंचा

मुकेरियां: सर्व शिक्षा अभियान द्वारा मिड-डे मील योजना पर अरबों रुपए व्यय किए जा रहे हैं। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी स्कूल विद्यालय कम, भोजनालय कक्ष अधिक दिखाई दे रहे हैं। दोपहर भोजन की व्यवस्था की बजाय स्कूलों में कक्षा कमरों, चारदीवारी, पेयजल, शौचालय एवं विद्यार्थियों को बैठने के लिए बैंच व डैस्क आदि आधुनिक शैली के अनुसार सभी कुछ उपलब्ध करवाया जाता तो सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षा का स्तर और ऊंचा हो सकता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार कंडी क्षेत्र में बहुत कम स्कूल…

Read More