दहेज प्रताडऩा के आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

होशियारपुर: थाना दसूहा की पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोप में भारतीय दंडावली की धारा 498-ए के अधीन दर्ज केस में एक युवक व उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सब-इंस्पैक्टर तीरथ राम ने बताया कि रविन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह व उसकी बहन लखवीर कौर पत्नी गुरनाम सिंह निवासी गांव जजांकलां थाना गोराया जिला जालंधर को एफ.आई.आर. नंबर 104 के संबंध में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि तोए गांव की निवासी सर्बजीत कौर ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा था कि उसका विवाह फरवरी 2012 में रविन्द्र सिंह के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत उसके पति व ननद लखवीर कौर ने उसे और दहेज की मांग के चलते कथित तौर पर काफी प्रताडि़त किया। सब-इंस्पैक्टर ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दसूहा के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी-कम-ड्यूटी मैजिस्ट्रेट आर.एस. नागपाल की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों का 14 दिन का ज्यूडीशियल रिमांड देकर जेल भेज दिया।

Related posts