पटियाला (राजेश): पंजाब सरकार ने बेशक पी.सी.एस. अधिकारी गुरपाल सिंह चहल को शाही शहर पटियाला के नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त कर दिया है परंतु सरकार द्वारा शहर का एस.डी.एम. न लगाने के कारण कमिश्नर चहल एस.डी.एम. शिप के चक्कर में फंस गए हैं। यही कारण है कि बेशक उनको कमिश्नर का पद संभाले 10 दिन हो गए हैं परंतु वह इन 10 दिनों में 10 घंटे भी निगम कार्यालय में नहीं बैठ सके। कमिश्नर चहल ने 16 जून को पद संभाला था तो उस समय वह आधा घंटा ही…
Read MoreCategory: Punjab
सैंकड़ों की संख्या में नामजदगियां रद्द करने पर भड़के कांग्रेसी
पटियाला (राजेश): ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री के जिला पटियाला में सैंकड़ों सरपंचों-पंचों के नामजदगी पत्र रद्द करने पर कांग्रेसी भड़क गए। इस संबंध में पंजाब कांग्रेस के उपप्रधान, पूर्व ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री व हलका सनौर के मौजूदा विधायक लाल सिंह, जिला कांग्रेस प्रधान व हलका राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर व लाल सिंह के राजसी सचिव सुरिन्द्र सिंह खेड़की ने कहा कि गठबंधन सरकार ने जिला पटियाला में सैंकड़ों नामजदगियां रद्द कर लोकतंत्र का नुक्सान कर दिया है। पंजाब के लोग…
Read More1 से मिलेंगी मरीजों को मुफ्त दवाइयां
पटियाला (परमीत): पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल में मरीजों को 1 जुलाई से मुफ्त दवाइयां मिलनी शुरू हो जाएंगी। यह फैसला आज हुई अस्पताल वैल्फेयर कमेटी की पहली मीटिंग में लिया गया। पहली ही मीटिंग में अस्पताल में आते मरीजों के लिए कई अन्य भी अहम फैसले लिए गए। फैसलों के मुताबिक सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में पंजाब सरकार द्वारा 45 लाख रुपए की पहुंचाई गई दवाइयां आखिर मरीजों को पहली जुलाई से मिलने लग पड़ेंगी। इन दवाइयों का गत करीब 6 महीने से स्टोर में पड़े ही दम घुट रहा था।…
Read Moreदेश के विकास व पंजाब की अमन-शांति में चोपड़ा परिवार का अहम योगदान : कपूर
पटियाला (राजेश): ओमैक्स माल में स्थित पंजाब के नामवर विशाल ज्वैलर्ज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रणजीत कपूर ने कहा कि देश के विकास व पंजाब की अमन-शांति में चोपड़ा परिवार का अहम योगदान है। जहां इस परिवार ने देश की आजादी में अपना योगदान डाला, वहीं आजादी के बाद देश के विकास और देश की एकता व अखंडता में अहम भूमिका निभाई। रणजीत कपूर यहां विशाल ज्वैलर में श्री विजय चोपड़ा जी का सम्मान करने के बाद आयोजित प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रणजीत कपूर उनके सुपुत्र…
Read Moreएन.आर.आई. पति ने पत्नी को अमरीका बुलाने से किया इंकार
मोगा (आजाद): गांव कोकरी कलां निवासी लड़की ने अपने पति सुखदीप सिंह निवासी मोरांवाली हाल अमरीका पर 15 लाख रुपए की मांग पूरी न किए जाने पर उसे अमरीका बुलाने से इंकार करने के अलावा उसे धमकाने तथा बदनाम करने हेतु उसकी अश्लील फोटो नैट पर डालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जांच के बाद थाना अजीतवाल में पीड़ित लड़की के बयानों पर उसके पति सुखदीप सिंह, ससुर दलजीत सिंह तथा सास सुरिन्द्र कौर निवासी मोरांवाली (होशियारपुर) हाल अमरीका के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले…
Read Moreनगर निगम में गेट रैली की
मोगा (राहुल): आज नगर निगम में गेट रैली चेयरमैन सतपाल अनजान तथा प्रधान राजकुमार डुलगच की अगुवाई में की गई जिसमें सीवरेज यूनियन के चेयरमैन सतपाल अनजान ने कहा कि 60 सीवरमैन तथा 30 बेलदारों की पोस्टों की रचना सरकार की ओर से की जा चुकी है तथा सीवरेज यूनियन ने बार-बार नगर निगम के प्रशासकों को लिखित रूप में भी सीवरमैनों तथा बेलदारों को पक्के करवाने संबंधी मांग पत्र दिया जा चुका है, परंतु प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तथा इन पोस्टों का जल्द से जल्द प्रस्ताव पारित…
Read More2 गुटों में हिंसक झड़प, चलाई अंधाधुध गोलियां
मोगा (आजाद): पंचायत चुनाव से पहले 2 गुटों में हिंसक झड़प व अंधाधुंध गोलियां चलने का पता चला है जिसमें वरिष्ठ अकाली नेता दविन्द्र सिंह रनियां निवासी मोगा हाल अमरीका, सुरजीत सिंह निवासी रनियां, मंगलजीत सिंह निवासी कोटकपूरा रोड मोगा के अलावा मंगत सिंह, सर्बजीत सिंह दोनों निवासी रनियां के गोलियों के छर्रे तथा ईंट-पत्थर लगने के कारण घायल होने का पता लगा है। दविन्द्र सिंह रनियां, सुरजीत सिंह तथा मंगलजीत सिंह को उनकी नाजुक हालत होने के कारण लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि दूसरे…
Read Moreछुट्टियां खत्म होते ही बढ़ेगी स्कूल संचालकों की मुसीबतें
लुधियाना: अध्यापकों को 5वें पे-कमीशन की शर्तों पर तनख्वाह न देने वाले सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) से संबंधित कुछ स्कूल संचालकों की मुसीबतें छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही बढ़ सकती हैं क्योंकि सी.बी.एस.ई. के चेयरमैन विनीत जोशी के निर्देशों के बाद लुधियाना सहोदया स्कूल काम्पलैक्स की डायरैक्टर हरमीत कौर ने ऐसे स्कूलों की लिस्ट तैयार कर बोर्ड को सौंपने की तैयारी कर ली है। जिक्र योग्य है कि सी.बी.एस.ई. के नियमों के बिल्कुल उलट जाकर कुछ स्कूल अध्यापकों को काफी कम तनख्वाह दे रहे हैं जबकि सी.बी.एस.ई.…
Read MoreIGNOU ने कैदियों को शिक्षा देने के लिए खोला जेल में सैंटर
लुधियाना: राज्य की जेलों में जहां कैदियों को अच्छी सुविधाओं के साथ उन्हें रोजगार के साथ जोड़े रखने हेतु पंजाब सरकार व जेल मंत्रालय द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं वहीं अपने गुनाहों की सजा काट रहे कई कैदी भविष्य में अच्छा बनने का भी उद्देश्य रखते हैं। ए.डी.जी.पी. (जेल) आर.पी. मीणा द्वारा कैदियों में शिक्षा का दीपक जलाने के लिए प्राइमरी, मिडल, मैट्रिक, स्नातक, स्नातकोत्तर व बी.सी.ए. तक की शिक्षा देने के प्रयास को एक अच्छी सफलता मिली है। इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी खन्ना ने ताजपुर रोड,…
Read Moreरिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर ने की आत्महत्या
अमृतसर: पुतलीघर स्थित गली डेलीनीड वाली के रहने वाले पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पैक्टर जगीर सिंह ने आज देर रात्रि फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक जगीर सिंह द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में उसने जहां मानसिक तनाव का जिक्र किया, वहीं उसने अपने ही विभाग द्वारा उस पर की गई ज्यादतियों के भी खुलासे किए हैं। अपनी नौकरी के कार्यकाल दौरान गांव जब्बेवाल में उस पर आतंकवाद संबंधित मामला सी.बी.आई. के विचाराधीन चल रहा है। जगीर सिंह आज सायं हरिमंदिर साहिब में माथा टेक अपने पुराने घर में…
Read More