शॉर्ट सर्किट से सब-डिवीजन-2 को लगी आग

अबोहर (भारद्वाज): अबोहर-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 15 पर रेलवे फाटक के निकट स्थित पंजाब पावर कार्पिरेशन की सब-डिवीजन नं 2 में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉट सॢकट बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सायं लगभग 6-30 बजे एक धमाका हुआ व सब-डिवीजन नं. 2 के कार्यालय में धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते पूरी सब-डिवीजन नं. 2 धू-धू कर जलने लगी। इस अवसर पर उपस्थित जूनियर इंजीनियर जयइन्द्र महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन उन्होंने मोटरें…

Read More

होटल के कमरे से युवक का शव बरामद

भटिंडा: स्थानीय बैंक बाजार में स्थित एक होटल के एक कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार विकास ग्रोवर पुत्र रामचंद्र ग्रोवर निवासी गंगानगर एक कंपनी में कपड़ों की मार्कीटिंग करता था व अक्सर ही उस होटल में आकर रुकता था। गत दिवस वह होटल के कमरा नं. 103 में रुका हुआ था। होटल मैनेजर वेद प्रकाश व अन्य स्टाफ के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद जब उन्होंने कमरे में लगे फोन पर संपर्क किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो…

Read More

चूरा-पोस्त सहित महिला काबू

रामां मंडी (परमजीत): थाना प्रभारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने चूरा-पोस्त सहित महिला को काबू किया है। थाना प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. हरबंस सिंह, हवलदार दर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव गुरथड़ी में गश्त के दौरान बस से उतरी महिला मंजू रानी पत्नी जसवंत सिंह की तलाशी लेकर उससे 8 किलो 100 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया।

Read More

पैसे बांटने को लेकर झगड़ा, 2 घायल

नथाना (बज्जोआणियां): दिहाड़ी के पैसे बांटने को लेकर कुछ मजदूर आपस में झगड़ पड़े। इनमें से 2 मजदूर जगतार सिंह तारी व गगनदीप सिंह घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती जगतार सिंह तारी निवासी कल्याण ने बताया कि गांव के ही कुछ नौजवानों से उसका झगड़ा हो गया। इससे उक्त लोगों ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। गगनदीप सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसको भी कई चोटें लग गईं।

Read More

पंचायत चुनावों के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने चौकसी बढ़ाई

धूरी (जैन): राज्य भर में 3 जुलाई को होने जा रहे पंचायत चुनावों के मद्देनजर डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच संगरूर गुरमीत कौर के दिशा-निर्देशों पर ट्रैफिक व पी.सी.आर. इंचार्ज तरलोचन सिंह ए.एस.आई. द्वारा ट्रैफिक नियमों के पालन को यकीनी बनाने व इलाके भर में चौकसी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग की गई। उन्होंने वाहन चालकों के कागजात चैक करते हुए ट्रिपल सवारी करने वालों सहित अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह…

Read More

नशीली दवाइयों सहित एक गिरफ्तार

मालेरकोटला (जहूर): थाना सिटी-2 के एस.एच.ओ. दविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक नौजवान को नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. दविन्द्र ने एक प्रैस कान्फ्रैंस दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में बड़े स्तर पर नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले तत्वों को काबू करने के लिए शहर में एक जबरदस्त मुहिम आरंभ की गई है। इसी के तहत गत शाम गश्त दौरान मतोई रोड रेलवे फाटक के नजदीक एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक नौजवान मोहम्मद तनवीनर पुत्र मोहम्मद रशीद…

Read More

दहेज के लिए कर दी पत्नी की हत्या

बरनाला: गांव नैणेवाल में गत रात्रि एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का समाचार है। जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर पुत्री प्यारा सिंह वासी पंधेर का विवाह 8 महीने पहले रमनदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह गांव नैणेवाल में हुआ था। ससुराल परिवार अमनदीप को दहेज के लिए परेशान करता था व मोटरसाइकिल की मांग करता था। मृतका के ताया की लड़की सुखप्रीत कौर का विवाह भी नैणेवाल में ही हुआ है। कल उसने मृतका के परिजनों को फोन पर बताया कि अमनदीप घर से गायब है व…

Read More

2 कौंसलरों ने किया नगर कौंसिल की मीटिंग का बायकाट

सुल्तानपुर लोधी (सोढी): नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान व पूर्व मैम्बर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जत्थेदार जैमल सिंह (मौजूदा कौंसलर) व उनके बेटे कौंसलर राजा गुरप्रीत सिंह ने नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी की मीटिंग दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग साहिब के पिछली तरफ नगर कौंसिल की टैंकी वाली जगह में कार सेवा द्वारा आम जनता के लिए सांझा पार्क बनाने की मांग को दोहराया मगर नगर कौंसिल की तरफ से इस मांग संबंधी प्रस्ताव न डालने के विरोध में दोनों ने मीटिंग का बायकाट कर दिया तथा चलती…

Read More

2 कौंसलरों ने किया नगर कौंसिल की मीटिंग का बायकाट

सुल्तानपुर लोधी (सोढी): नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान व पूर्व मैम्बर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जत्थेदार जैमल सिंह (मौजूदा कौंसलर) व उनके बेटे कौंसलर राजा गुरप्रीत सिंह ने नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी की मीटिंग दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग साहिब के पिछली तरफ नगर कौंसिल की टैंकी वाली जगह में कार सेवा द्वारा आम जनता के लिए सांझा पार्क बनाने की मांग को दोहराया मगर नगर कौंसिल की तरफ से इस मांग संबंधी प्रस्ताव न डालने के विरोध में दोनों ने मीटिंग का बायकाट कर दिया तथा चलती…

Read More

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

फगवाड़ा (जलोटा): सिटी पुलिस ने इलाके में हुए एक भूमि स्कैंडल के संदर्भ में एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। धोखाधड़ी का शिकार बने पीड़ित अमनदीप सिंह पुत्र दविन्द्र सिंह वासी 75, शहीद ऊधम सिंह नगर जालंधर ने खुलासा किया कि उसे आरोपी सुखजीत सिंह वालिया पुत्र सुरजीत सिंह वालिया वासी 143-एल, मॉडल टाऊन जालंधर ने स्थानीय गांव चाचोकी के पास एक प्लाट की बिक्री 2,49,1000 रुपए में की। उक्त प्लाट को लेकर रजिस्ट्री भी हुई लेकिन आरोपी ने उसे न तो बाद में प्लाट…

Read More