चंडीगढ़: आई.ए.एस. काहन सिंह पन्नू की उत्तराखंड में हुई मारपीट का वीडियो क्लिप बहुत-सी सोशल साइट्स से पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम सैल ने डिलीट करवा दी है। फेसबुक व यू-ट्यूब व ट्विटर जैसी अन्य साइट्स पर इस वीडियो को चलाने पर रोक लगा दी गई है लेकिन मीडिया से संबंधित कुछ साइट्स पर इस वीडियो क्लिप को हटवाने के लिए कोशिशें जारी हैं। वहीं इस मामले की वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने का आरोप शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के लड़के के सांढू पर लगने लगे हैं जो एक चैनल…
Read MoreCategory: Punjab
पिता ने 10 लाख में किया पुत्र की मौत का सौदा
होशियारपुर: होशियारपुर में एक पिता द्वारा पुत्र की सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस ने वारदात होने से पहले ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फिरौती लेने वाले दो आरोपी फऱार हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला मोहल्ला सलवाड़ा के तरसेम लाल के लड़के अमरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस केस में तरसेम की दूसरी पत्नी शरणजीत कौर व उसकी लड़की कविता तथा 2 अन्य लोगों बबलू निवासी रसूलपुर व पाली निवासी शाहपुर अरनियाना को भी आरोपी नामजद…
Read Moreप्रवासी मजदूरों के घरों को चोरों ने बनाया निशाना
जाजा (टांडा) (रविंद्र): शिमला पहाड़ी उड़मुड़ के नजदीक रहने वाले प्रवासी मजदूरों के घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने का समाचार है। बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे क्वार्टरों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों साजन कुमार तथा राजीव कुमार मूल निवासी बिहार जब रात को सो रहे थे तब अज्ञात व्यक्ति उनके घरों से 2 मोबाइल, 1 हजार की नकदी तथा कपड़ों से भरे 3 बैग चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है।
Read Moreपीड़िता ने पुलिस पर कातिल को न पकडऩे के लगाए आरोप
बटाला (बेरी): आज सायं समय एस.एस.पी. बटाला के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चरणजीत कौर पत्नी स्व. तेजा सिंह निवासी गांव जैतोसरजा ने बताया कि उसकी बेटी अमरजीत कौर को गांव सैदपुर कलां निवासी गुरदेव सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने कथित रूप से कत्ल करने के बाद शव खुर्द-बुर्द कर दिया है जिस संबंध में पुलिस ने उक्त कथित अभियुक्त के विरुद्ध थाना किला लाल सिंह में केस दर्ज कर दिया था। चरणजीत कौर ने कथित रूप से आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझ कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार…
Read Moreसरपंच पदों के लिए 5634 ने भरे नामांकन पत्र
गुरदासपुर (विनोद): जिला गुरदासपुर में हो रहे पंचायत चुनाव में किसी भी गर्भवती, छोटे बच्चे की मां, हेमकुंट व केदारनाथ की यात्रा पर गए व्यक्ति की पत्नी तथा जिस घर में किसी की मौत हो गई हो, उस परिवार के सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है तथा इस संबंधी सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह बात जिलाधीश गुरदासपुर डा. अभिनव त्रिखा ने पंचायत चुनाव संबंधी किए प्रबंधों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही। जिलाधीश ने बताया कि 3 जुलाई को जिला गुरदासपुर…
Read Moreभारी बारिश के कारण घरों की छतें गिरीं
गुरदासपुर (विनोद): हलका दीनानगर के अंतर्गत गांव नवां टांडा हरिजन बस्ती में भारी बारिश के कारण मकानों की छतें गिर गईं। पीड़ित परिवार के सदस्य बोध राज पुत्र लाल चंद ने बताया कि बारिश के कारण उनके कमरे की छत अचानक गिर गई जिससे चाहे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ परंतु सारा सामान छत के नीचे आने से बर्बाद हो गया। इसी तरह इसी बस्ती के प्रीतम सिंह पुत्र जनक राज ने बताया कि उनके कमरे की छत बारिश की चपेट में आने से अचानक गिर गई। इन पीड़ित परिवारों…
Read Moreघटिया मैटीरियल के कारण टूट रही हैं सड़कें
गिद्दड़बाहा (राजीव): शहर एवं आसपास के गांवों में पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं परन्तु कई विकास कार्य घटिया मैटीरियल का शिकार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार प्योरी रोड फाटक, दौला के फाटक के पास व मंडी वाला गुरुद्वारा के पास जो सड़क प्रशासन द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व ही बनाई गई थी, वह घटिया मैटीरियल के कारण टूट रही है। इसके अलावा कोटभाई के दूसरे बस स्टैंड के पास पानी की निकासी का ठीक प्रबंध न होने के कारण सड़क टूट रही है। इसी तरह…
Read Moreडी.सी. दफ्तर समक्ष रोष प्रदर्शन किया
फरीदकोट (हाली): दशमेश नगर में पानी की सप्लाई न मिलने व वाटर वक्र्स की पाइपों की हो रही मंदी हालत के कारण कई तरह की मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे यहां के निवासियों द्वारा डिप्टी कमिश्नर दफ्तर समक्ष तीखे रोष का प्रकटावा किया गया, जिस दौरान एडीशनल डिप्टी कमिश्नर मोहन लाल को मांग पत्र सौंपकर इस संबंधी तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर नगर निवासियों जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, ने बताया कि उनके मोहल्ले से संबंधित भूमिगत पानी पूरी तरह…
Read Moreखेत से बरामद हुआ शव, पुलिस कार्यवाही शुन्य
अबोहर (रहेजा): गत रविवार को पंजपीर टिब्बे के नजदीक स्थित खेत सें बरामद हुए शव के पश्चात परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न किए जाने के रोषस्वरूप सैंकड़ों मेहल्ला निवासियों ने रोष प्रदर्शन किया। मृतक विक्की के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उसका पुत्र अपने काम के लिए घर से निकला था लेकिन कुछ समय पश्चात ही उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में वृक्ष से लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर मृतक की कथित प्रेमिका…
Read Moreएक किलो स्मैक सहित एक काबू
अबोहर (भारद्वाज): नारकोटिक्स सैल के प्रभारी दर्शन सिंह लाहौर ने एक व्यक्ति को एक किलो स्मैक सहित काबू कर थाना खुइयांसरवर में मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सैल के प्रभारी दर्शन सिंह लाहौर, सहायक सब-इंस्पैक्टर रविन्द्र शर्मा, हवलदार हरजिन्द्र सिंह व सुखदेव सिंह गश्त के दौरान दानेवाला सतकोसी जा रहे थे कि राजस्थान की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रेम कुमार पुत्र महिन्द्र कुमार निवासी…
Read More