शिअद-भाजपा मंत्रियों व विधायकों को नहीं बुलाया प्रैस कांफ्रैंस में

जालंधर: डिप्टी सी.एम. सुखबीर बादल आज पी.ए.पी. में पंजाब पुलिस के जवानों को तरक्कियां देने के लिए समारोह में भाग लेने के लिए आए थे परन्तु दिलचस्प बात यह है कि समारोह के बाद सुखबीर ने जी.ओ. मैस में प्रैस कांफ्रैंस का आयोजन किया हुआ था। सुखबीर पी.ए.पी. ग्राऊंड से अपनी गाड़ी में बैठकर प्रैस कांफ्रैंस हाल में आ गए परन्तु वहां कोई भी अकाली-भाजपा मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव या विधायक मौजूद नहीं था। सुखबीर के साथ केवल डी.जी.पी. तथा गृह सचिव थे जबकि प्रैस कांफ्रैंस राजनीतिक विषयों पर हो…

Read More

अफवाहों ने उड़ाई पंजाब पुलिस की नींद

अमृतसर: पंजाब पुलिस आजकल अफवाहों के कारण परेशान है। राज्य के कई इलाकों में यह अफवाह है कि लूटेरा गिरोह रात को लोगों पर हमला करता है और उनकी जान ले लेता है जिसके कारण पंजाब के कई इलाकों में डर का माहौल है। वहीँ इस अफवाह ने अब पंजाब पुलिस की नींद उड़ा दी है जिसके चलते प्रदेश में पुलिस आज कल रात को एक विशेष अभियान चलाये हुए है। पंजाब के कुछ इलाकों में आज कल लूटेरा गिरोह की इस तरह से दहशत है कि इसने आम जनता…

Read More

पति-पत्नी के झगड़े ने ली दो मासूमों की जान

पठानकोट: पठानकोट के साथ लगते सुजानपुर में गंदला लाडी की रतन कालोनी में 2 बच्चों के शव उनके ही घर से पाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी के झगड़े के चलते दोनों बच्चों की जान गयी है। दोनों मासूमों ने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था कि अपने ही जन्मदाताओं ने उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों बच्चे अभी अबोध थे जिसमे से एक लड़का और एक लड़की थी। लड़का मात्र सवा महीने और लड़की की…

Read More

डॉक्टर्स वीडियो कांफ्रैंसिंग से बताएंगे मौत की वजह

चंडीगढ़: अब फॉरैंसिक विशेषज्ञों को मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए अदालतों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पी.जी.आई., सैक्टर-16 जी.एम.एस.एच. और सैक्टर-32 जी.एम.सी.एच. के फॉरैंसिक विशेषज्ञ अपने अस्पताल के वीडियो कांफ्रैंसिंग रूम से ही अदालत में बैठे मैजिस्टे्रट के सामने पेश हो सकेंगे। अस्पतालों में लीगल वीडियो कांफ्रैंसिग के लिए विशेष विंग का निर्माण किया जाएगा। सिर्फ यह डॉक्टर्स को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ एफिडैविट लगाने की भी जरूरत नहीं रहेगी। संदिग्ध हालात में हुई मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट समेत मौत से जुड़े कई अहम वजहों का जवाब,…

Read More

पाटिल ने किया मायूस, बंसल ने थामा शिकायतों का पिटारा

चंडीगढ़: लोगों की जिन परेशानियों को आज तक चंडीगढ़ प्रशासक शिवराज वी. पाटिल टाल दिया करते थे उन्हीं एजैंडों को लेकर सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और शहर के सांसद पवन कुमार बंसल यू.टी. सचिवालय में पहुंच गए। प्रशासक के सलहाकार के.के. शर्मा, गृह सचिव अनिल कुमार, वित्त सचिव वी.के. सिंह और चीफ आर्कीटैक्ट सुमित कौर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगभग अढ़ाई घंटे तक चली इस मीटिंग में बंसल ने उन्हीं मुद्दों को उठाया जो इन दिनों शहर के लोगों के लिए सबसे अधिक परेशानी का सबब बने…

Read More

ई-ट्रिप मामला: भाजपा भी फ़ैसले में बराबर की हिस्सेदार: सुखबीर

जालंधर: पंजाब सरकार के गले का फन्दा बने ई-ट्रिप मामले पर किसी तरह के पुनर्विचार की संभावना को नकारते हुए उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा है कि इस फ़ैसले में भाजपा भी बराबर की हिस्सेदार है। जालंधर में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान सुखबीर ने कहा कि सरकार का हर फ़ैसला भाजपा की सहमति के साथ लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इतवार को चण्डीगढ़ में भाजपा को इस फ़ैसले पर फिर विचार करने का भरोसा दिया था और जल्द ही इस…

Read More

द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाने के लिए आईसीडी स्थापित करने का प्रस्ताव

अमृतसर:पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाने के लिए अंतर-महाद्वीपीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) स्थापित करने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को सौंप दिया गया है। प्रस्तावित आईसीडी का लक्ष्य है सड़क मार्ग के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबार पर जोर देना। सीमा शुल्क आयुक्त (अमृतसर) के के शर्मा ने बताया कि आईसीडी स्थापित करने का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया गया है क्योंकि सड़क मार्ग के जरिए व्यापार के दबाव से निपटने की जरूरत है। यदि पाकिस्तान ने भारत को तरजीही देश (एमएफएन)…

Read More

केन्द्र में होगी एनडीए, कांग्रेस का होगा पत्ता साफ : बादल

खरड़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी तथा इस चुनाव में कांग्रेस का पत्ता साफ हो जाएगा। बादल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोग केन्द्र की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से भलीभांति अवगत हो चुके है। उन्होने केन्द्र के कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही आज देश अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि…

Read More

संत गोपालदास ने अनशन तोड़ा

चंडीगढ़ (बंसल): गोचरान भूमि मुक्त करवाने के लिए 10 मई से अनशन पर बैठे संत गोपालदास ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपना अनशन तोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जूस पिलाया। साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि गौचरान भूमि को लेकर उनकी मांगों पर जल्द ही उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि संत गोपाल दास पिछले 81 दिनों से गौचरान भूमि को मुक्त करने के लिए अनशन कर रहे थे। शनिवार शाम को गोपाल दास गोहाना के गल्र्ज मैडीकल कालेज के अस्पताल से मोटरसाइकिल…

Read More

शिरोमणि अकाली दल की कांग्रेस को चेतावनी: न करें विभाजनकारी राजनीति

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आज कांग्रेस को विभाजनकारी राजनीति से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि इससे वह वांछित परिणाम हासिल नहीं कर सकेगी। शिरोमणि अकाली दल के सचिव और प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने एक बयान में कहा कि बहुप्रचारित जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपने साथ ले जाने में नाकाम रहने के बाद निराश पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा इस मुद्दे को झूठ और आधारहीन बयानों के जरिए ढंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More