अमृतसर: किस प्रकार सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों की गलतियों का खमियाजा बेचारी जनता को भुगतना पड़ता है। इसका उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब रेलवे स्टेशन निवासी भूपिन्द्र बावा ने पत्रकार को केंद्रीय सरकार द्वारा प्रत्याभूत व रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया गया 500 रुपए का नोट दिखाया। सरकार द्वारा जारी किए गए उक्त नोट जिसे बैंक में दिखाने पर हर प्रकार से असली बताया गया परन्तु हैरत की बात है कि उक्त असली 500 के नोट की छपाई के दौरान नोट के दाएं ओर ऊपर व…
Read MoreCategory: Punjab
सैक्टर-25 में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश
पंचकूला: पुलिस ने सैक्टर-25 में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 2 लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक सैक्टर-25 में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते हुए लगभग 1 वर्ष से यह धंधा कर रहा था। उसने ज्यादातर पंजाब की लड़कियों को इस धंधे में लगा रखा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि सैक्टर-25 का…
Read Moreरिट्रीट सैरामनी में कड़वाहट नहीं, बहती है प्यार की गंगा
अमृतसर: बेशक भारत व पाकिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट चल रही है और देश की जनता का पाक के साथ मोह कम है लेकिन इन सबको भुला कर कड़वाहट की बजाय प्यार की गंगा बहती है। भारत तथा पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा अटारी पर हर सायं होने वाली रिट्रीट सैरामनी में दोनों देशों के हजारों लोग शामिल होते हैं। भारत तथा पाकिस्तान की गैलरी दर्शकों से खचाखच भरी होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक वहां लोग इस रिट्रीट सैरामनी का आनंद लेते हैं और इस मौके दोनों देशों…
Read More‘नाइट डोमीनेशन, पुलिस इन एक्शन’
जालंधर: शहर में बढ़ रहे अपराध पर काबू पाने व चोर-लुटेरों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस ने रात को शहर के हाईवे व शहर के अंदरूनी हिस्सों को सील कर विशेष रूप से नाकेबंदी की। वहीं नाकों की सुपरविजन को चैक करने के लिए देर रात ए.डी.सी.पी. सिटी-1 नरेश डोगरा खुद देर रात फील्ड में रहे जिसके चलते पुलिस ने अमृतसर-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर विशेष रूप से नाकेबंदी की। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अड्डा होशियारपुर चौक, ज्योति चौक, कंपनी बाग चौक, बी.एम.सी. चौक, जालंधर छावनी व…
Read Moreलोकसभा चुनाव में बूथ पर जंग के लिए डटी भाजपा
अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बूथ पर जंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 9 अगस्त को प्रदेश प्रधान कमल शर्मा इसकी समीक्षा के लिए शहर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी देहाती की बैठक प्रधान प्रमोद देवगण की अध्यक्षता में सॢकट हाऊस में हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि 9 अगस्त को प्रदेश प्रधान कमल शर्मा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक कार्यकत्र्ताओं को लामबंद करने के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। छीना ने कहा कि लोकसभा चुनाव भाजपा…
Read Moreआधार कार्ड कर्मी फिर विवादों के घेरे में
लुधियाना: विवादों के साए में घिरे आधार कार्ड कैम्प कर्मियों पर शहरवासियों द्वारा सम-समय पर कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। कभी कथित तौर पर पैसे लेकर कार्ड बनवाने के तो कभी लोगों के साथ कथित दुर्व्यवहार के, जबकि अब इस कड़ी में एक नया किस्सा जुड़ गया है और वहे है कार्ड बनवाने गए चंडीगढ़ रोड पर पड़ते पंजाब हाऊसिंग बोर्ड कालोनी स्थित एल.आई.जी. क्वार्टरों में रहने वाले सतपाल शर्मा का, जिन्होंने ‘पंजाब केसरी’ कार्यालय में आकर अपनी आपबीती कुछ इस तरह बयां की। सतपाल शर्मा ने बताया कि…
Read Moreआखिर गार्द कैदियों पर ‘मेहरबान’ क्यों?
लुधियाना: आए दिन कैदियों का पेशी के दौरान फरार होना आम बात बन गया है। इसके बावजूद पता नहीं जब कैदियों को पेशी पर लाया जाता है तो गार्द उन पर पूरी तरह से मेहरबान रहती है। ये तो कैदी ही अनुशासित हैं कि पुलिस की मेहरबानी का वह फायदा नहीं उठा रहे, जबकि पुलिस उन्हें भागने का पूरा मौका देती है कि भाग जाओ, हम तुम्हारी तरफ नहीं देख रहे। वहीं देखा जाए तो पुलिस विभाग जी-तोड़ मेहनत के बाद कुख्यात अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजता है। एक…
Read Moreरात को न सही पर दिन में तो जलती हैं स्ट्रीट लाइटें…
जालंधर: शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था चरमरा कर रह गई है तथा रात को स्ट्रीट लाइटें न जलने के कारण आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। लोगों को स्ट्रीट लाइट न जलने से मुश्किलें तो आ ही रही हैं परन्तु अब दिलबाग नगर निवासियों को स्ट्रीट लाइट के कर्मचारियों से अजीब बात सुनने को मिल रही है जिससे उनका गुस्सा और भी भड़क उठा है। दिलबाग नगर में आजकल दिन के समय स्ट्रीट लाइट जल रही होती है। इस संबंध में कई लोगों ने जब स्ट्रीट लाइट विभाग के…
Read Moreपंजाब में उपचुनावों का मैदान तैयार होने लगा!
जालंधर: पंजाब में उपचुनावों का मैदान तैयार होने लगा है। लोकसभा चुनावों के बाद लगभग 3-4 उपचुनाव होने तय माने जा रहे हैं क्योंकि सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा कुछ विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाने की अंदरखाते तैयारियां जोरों से चल रही हैं। सत्ताधारी गठबंधन से संबंधित नेताओं से पता चला है कि जालंधर, अमृतसर तथा होशियारपुर संसदीय सीटों पर कुछ वरिष्ठ विधायकों को चुनाव लड़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इन नेताओं ने बताया कि होशियारपुर संसदीय सीट पर अभी भी मुख्य संसदीय सचिव सोमप्रकाश को मजबूत…
Read Moreमरीजो सावधान!सिविल अस्पताल का एमरजैंसी गेट बंद है
जालंधर: स्थानीय सिविल अस्पताल में एमरजैंसी वाले रास्ते के मुख्य गेट को अस्पताल प्रशासन द्वारा बंद कर दिए जाने से जनता में रोष पाया जा रहा है, वहीं एमरजैंसी वार्ड तक पहुंचने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जी हां! सिविल अस्पताल में एमरजैंसी वार्ड में जाने के लिए विभाग द्वारा अलग से रास्ता बनाया गया है ताकि उक्त रास्ते से गम्भीर अवस्था में घायल मरीज, प्रसव पीड़ा के मरीज समय पर पहुंच जाएं और उनका इलाज समय से प्रारम्भ हो सके, लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन…
Read More