नाबालिग अपहरण,दोषी को मिली 4 साल की सजा

जालंधर: अतिरिक्त सैशन जज हरप्रीत कौर रंधावा की अदालत द्वारा एक नाबालिग लड़की का अपहरण किए जाने के मामले में जसबीर सिंह उर्फ काला को मुजरिम करार देते हुए धारा 363 के तहत 4 साल कैद, 2 हजार रुपए जुर्माना, जुर्माना न देने पर 2 मास की अतिरिक्त कैद व धारा 366 के तहत 3 साल कैद, 3 हजार रुपए जुर्माना, जुर्माना न देने पर 2 मास की अतिरिक्त कैद की सजा का हुक्म दिया जबकि… उसकी मां गुरबचन कौर उर्फ बचन कौर पत्नी हरबंस सिंह, गुरनाम सिंह उर्फ शामा,…

Read More

पंजाब सरकार पंजाबियों की रक्षा करने में नाकाम: मनीष तिवारी

लुधियाना: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने लुधियाना में ऑल इंडिया रेडियो के एफ.एम. गोल्ड रेडियो का उद्घाटन किया। एफ.एम. गोल्ड शुरू होने से लुधियाना देश के उन महानगरों में शुमार हो गया जहां ऐसे एफ.एम. गोल्ड रेडियो चल रहे हैं। इस वक्त यह रेडियो दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई व कोलकाता में प्रसारण दे रहे हैं। इस लांच के अवसर पर मनीष तवारी ने जहाँ सबको बधाई दी वहीँ पंजाब सरकार पर जमकर वार किये। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से हरियाण में से सिखों को निकाले जाने…

Read More

केन्द्र सरकार पंजाब के मामलों में दखल देना बंद करे: बादल

खन्ना: गोवा के महान शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फू ल भेंट करने के लिए अकाली-भाजपा की तरफ से जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी के नेतृत्व में हुई शहीदी कान्फ्रैंस में भारी बारिश के बावजूद भी लोगों के उमड़े जन सैलाब ने हर तरफ तलवंडी का परचम लहरा दिया है। इस कान्फ्रैंस में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शहीद को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि महान शहीद मा. करनैल सिंह ईसड़ू ने गोवा को पुर्तगालियों से आजाद करवाने में अहम…

Read More

पहले किया प्रोपोज फिर बहन कह कर जान छुड़वाई

जालंधर: हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहने वाले सिविल अस्पताल में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की शाम एक दिलचस्प किस्सा देखने को मिला। सिविल अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन दफ्तर में तैनात एक कर्मचारी जिसने स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब का अधिक सेवन किया हुआ था, उसकी जान-पहचान वाला कोई हड्डियों वाले वार्ड में उपचाराधीन था। शराब के नशे में धुत्त उक्त कर्मचारी उसका हाल-चाल पूछने शाम के समय हड्डियों वाले वार्ड में लेने पहुंचा तो वहां उसे एक अन्य…

Read More

सरकारी अस्पताल से दवा चुराने को लेकर फार्मासिस्ट बर्खास्त

चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी अस्पताल से कथित तौर पर दवा चुराने और उन्हें निजी क्लीनिकों में बेचने को लेकर एक फार्मासिस्ट को बर्खास्त कर दिया है। सतर्कता विभाग द्वारा प्रेम शरण बंसल नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किए जाने के बाद उसे बर्खास्त करने का फैसला किया गया। वह रूपनगर स्थित सिविल सर्जन के कार्यालय में पदस्थ था। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सर्तकता विभाग ने जुलाई में कुराली स्थित उसके घर से चोरी की दवा जब्त की…

Read More

मनप्रीत सिंह बादल की सांस को SUV ने मारी जोरदार टक्कर

चंडीगढ़: पीपल्ज पार्टी ऑफ पंजाब (पी.पी.पी.) के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल की सांस शविंदर कौर जोहल के एक्सीडेंट की खबर है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में स्पोर्ट्स कार एसयूवी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनके शरीर में कई फैक्चर हो गए हैं। कार का ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया। 79 साल की जोहल शाम को सैर के लिए निकली थीं तभी ये हादसा हो गया।

Read More

नहीं रहे कपिल के कोच

चंडीगढ़: 1983 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले उनके कोच व द्रोणाचार्य अवार्डी पूर्व क्रिकेटर देश प्रेम आजाद की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। डी.पी. आजाद (75) की तबीयत बिगडऩे पर मोहाली फेज-6 के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई। डी.पी. आजाद को गले में दर्द के बाद 26 जून से 8 जुलाई तक पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया था। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद वह घर आ…

Read More

जमीन के नीचे गैरेज बनाने की अनुमति पर प्रशासन कर रहा है विचार: शिवराज पाटिल

चंडीगढ़: शहर के बाशिंदे अब अपने घरों की बेसमैंट में गाडिय़ां पार्क कर सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन की मंशा है कि जो भी अपने घर में गैरेज बनाना चाहते हैं, उन्हें जमीन के नीचे गैरेज बनाने की अनुमति दी जाए। यह बात स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासक ने कही। प्रशासक ने सैक्टर-17 के परेड ग्राऊंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रशासक ने कहा कि देश के कई राज्यों में अंडरग्राऊंड गैरेज व रूफटॉप व्हीकल पार्किंग का प्रावधान है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन जमीन के…

Read More

कांग्रेस की नीति व नीयत हमेशा पंजाब विरोधी रही: गरचा

लुधियाना: अकाली दल व भाजपा गठजोड़ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के मुकाबले कांग्रेस नेतृत्व के पास कोई ऐसा मुद्दा नहीं जिसको लेकर वह जनता की अदालत में जा सके। कांग्रेस की नीति व नीयत हमेशा पंजाब विरोधी रही है। शिरोमणि यूथ अकाली दल के महासचिव सुखविन्द्र पाल सिंह गरचा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की निचले स्तर वाली बयानबाजी उनकी हताशा का सबूत है। राज्य कांग्रेस प्रधान बनने से लेकर अब तक कांग्रेस के नेताओं से समर्थन न मिलने से बाजवा सदमे में शिरोमणि…

Read More

रोजाना जेलों में पहुंच रहा है 50 करोड़ रूपए का नशा!

चंडीगढ़: पंजाब की जेलों में करीब 50 करोड़ रूपए का नशा रोजाना पहुंचता है। पंजाब के पूर्व डीजीपी प्रिजन शशिकांत ने मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रिपोर्ट देकर यह स्वीकार किया है कि जेलों में नशे का कारोबार चरम सीमा पर है। डीजीपी ने बताया कि जब वह 2002 में सेवानिवृत्त हुए थे तब एक कैदी ने उन्हें बताया कि जेल में रोजाना नशा आता है और इस नशे के 50 से 55 फीसदी के करीब कैदी आदि हो चुके हैं। इस पर चीफ जस्टिस संजय किशन कौल…

Read More