शहीद भगत सिंह नगर(नवांशहर): भारतीय जनता पार्टी मंडल जाडला के कार्यकत्र्ताओं ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारने और भारती पनडुब्बियों पर आग लगाने के विरोध में रविवार को भाजपा के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में पाक का झंडा फूंका। इस दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पाकिस्तान के झंडे को फूंकते हुए केंद्र सरकार से जवाबी कारवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान अपने संबोधन में जिला प्रधान संजीव भारद्वाज एवं डॉ. अश्विनी धीर…
Read MoreCategory: Punjab
अब सॉफ्टवेयर दूर करेगा रोगियों की भागमभाग
चंडीगढ़: पी.जी.आई. जल्द ही एक नई शोहरत हासिल करने जा रहा है। एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है जो एक ही विंडो पर इलाज से जुड़े तमाम टैस्ट की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। रोगियों को एम.आर.आई., अल्ट्रासाऊंड और अन्य टैस्ट के लिए एक से दूसरी विंग में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। पी.जी.आई. में नई सुविधा शुरू होने से रोगियों को एक टैस्ट की फीस के लिए एक विंग और दूसरे टैस्ट की औपचारिकता के लिए दूसरे सैंटर में नहीं जाना पड़ेगा। पी.जी.आई. प्रबंधन सिंगल विंडो सिस्टम की योजना…
Read Moreऐलान के बावजूद भी नहीं मिला जीरकपुर को सब-तहसील का दर्जा
जीरकपुर: राज्य में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा बीते वर्ष दिसम्बर में जीरकपुर को जल्द ही सब तहसील का दर्जा देने के ऐलान के बाद करीब आठ महीने बीत जाने के बाद भी जीरकपुर को सब-तहसील का दर्जा नहीं मिल सका। शहर को जल्द सब-तहसील का दर्जा मिलने के ऐलान पर शहरवासियों को राहत महसूस हुई थी, क्योंकि पहले उनको डेराबस्सी तहसील में कामकाज के लिए जाना पड़ता था, लेकिन इस काम में हो रही देरी के कारण उसमें मायूसी छाई हुई है। उल्लेखनीय है कि इस समय शहर…
Read Moreजालंधर ब्रांच आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा सर्विस टैक्स संबंधी सेमिनार का आयोजन
जालंधर: ब्रांच आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट की और से आज सर्विस टैक्स पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सरकार द्वारा सर्विस टैक्स जमा करवाने की समय सीमा बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई। जालंधर ब्रांच आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट के चेयरमैन अश्वनी जिंदल के अनुसार जो लोग 2007 से अभी तक सर्विस टैक्स जमा नहीं करवा पाए वो अगर 31 दिसंबर से पहले टैक्स जमा करवा देते है तो उन्हें किसी भी तरह का जुर्माना नहीं देना पड़ेगा। सरकार द्वारा सर्विस टेक्स की निकली नई स्कीम काफी लाभदायक…
Read Moreमोदी का प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना निंदनीय: डावर
लुधियाना: हलका सैंट्रल से कांग्रेस विधायक सुरिन्द्र डावर ने कहा कि भाजपा की चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी दिवस पर शहीदों को नमन करने की बजाए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ बयानबाजी करना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। डावर ने यह बात अपने हलके अधीन पड़ते क्षेत्रों मालीगंज चौक, शिवपुरी रोड, चौड़ा बाजार, दीपक सिनेमा रोड, सुन्दर नगर, धुरी लाइन, फील्डगंज, आलमगीर मोहल्ला व जनकपुरी क्षेत्र में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्ता हासिल…
Read More5 रुपए में भरपेट खाना खाने के बयान के खिलाफ प्रदर्शन
फाजिल्का: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्षा मनप्रीत ग्रेवाल के नेतृत्व में गत दिवस केन्द्र सरकार के मंत्रियों द्वारा 5 रुपए में भरपेट खाना खाने के बयान के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मृदुला शर्मा, इन्दु सेतिया, पूर्व जिलाध्यक्षा भावना गांधी, जिला महासचिव अमनदीप ढिल्लो, मंडल अध्यक्षा सरोज गुप्ता, महासचिव मोना कटारिया, वीना नारंग, ममता सचदेवा, प्रवीण शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। उपस्थिति को संबोधित करते हुए जिला महासचिव अमनदीप ढिल्लो, भावना गांधी, सरोज गुप्ता व मोना कटारिया…
Read Moreमछली पालन से किसानों को हो सकती है अच्छी आमदन: जिलाधीश
श्री मुक्तसर साहिब: मछली पालन विभाग द्वारा विशेष तौर पर सेम प्रभावित गांवों के किसानों के लिए मछली पालन के कार्य संबंधी सिखलाई देने के लिए 23 अगस्त को गांव अबुल खुराना में बने एकीकृत किसान सिखलाई केन्द्र के मछली पालन सिखलाई केन्द्र में विशेष सैमीनार आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी जिलाधीश परमजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस सैमीनार में गुरु अंगद देव वैटर्नरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों एवं मछली पालन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा सेम प्रभावित जमीनों में सफलता से मछली पालन के गुर बताए जाएंगे।…
Read Moreयू.टी. कैडर का हो नगर निगम का चीफ इंजीनियर
चंडीगढ़: नगर निगम के मेयर सुभाष चावला सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने एकजुटता दिखाते हुए मांग की है कि निगम में यू.टी. कैडर के अधिकारी को ही निगम के चीफ इंजीनियर का पद दिया जाए। इस संबंध में शुक्रवार को मेयर के नेतृत्व में सभी पार्षदों ने प्रशासक के सलाहकार को ज्ञापन सौंपा। उधर, नगर निगम कर्मचारियों ने भी यह मांग की है कि निगम में यू.टी. कैडर के अधिकारी को ही निगम के चीफ इंजीनियर का पद सौंपा जाए। निगम में आज तक यू.टी. कैडर से वी.के. भारद्वाज व…
Read Moreकार के बाहर खड़े दोस्तों को दिखा रहे थे कट्टा, पुलिस ने किया युवकों को गिरफ्तार
चंडीगढ़: पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है जो कि अपनी कार के बाहर खड़े दोस्तों को कट्टा दिखा रहे थे। अज्ञात युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। यह दोनों युवक अन्य युवकों के सामने धौंस दिखाने और खुद बाहरवीं पास और लड़कियों को पीयू का स्टूडेंट्स बता रहे थे। एएसआई गुरदीप सिंह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों युवको को पकड़ लिया। पुलिस ने इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से कट्टा और पीयू के जाली आईकार्ड भी बरामद किए गए। इन…
Read Moreराज बब्बर का अमृतसर से चुनाव लडऩा तय
जालंधर: फिल्म अभिनेता व मौजूदा कांग्रेसी सांसद राज बब्बर का अमृतसर संसदीय सीट से चुनाव लडऩा लगभग तय माना जा रहा है। यद्यपि अमृतसर सीट से पिछली बार चुनाव लडऩे वाले ओम प्रकाश सोनी भी पुन: टिकट के चाहवान बताए जा रहे हैं पर कांग्रेस नेतृत्व को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज बब्बर को टिकट देने की वकालत की जा रही है। अमृतसर संसदीय सीट का इस समय प्रतिनिधित्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू करते हैं परन्तु सिद्धू ने जिस तरह से अपनी दिलचस्पी अमृतसर सीट से हटा दी है…
Read More