डेढ़ घंटा बंद रखी ‘एलिवेटिड रोड

लुधियाना: एलिवेटिड रोड के तीखे मोड़ों पर अब तक हुई दुर्घटनाओं में सीधा नीचे सड़क पर गिरने के कारण 9 व्यक्तियों की मौत होने के मामले में नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभिन्न संगठनों ने आज चांद सिनेमा के समीप पुल पर धरना लगाकर आवाजाही ठप्प रखी। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हिंदू-सिख जागृति सेना, एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप, एक्शन अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों ने कहा कि निगम में विकास की आड़ में करोड़ों के घोटाले हो रहे हैं। लेकिन पुल बनने…

Read More

‘एंट्री प्वाइंट’ सील, चौकसी के लिए की नाकाबंदी

लुधियाना: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस ने विशेष अभियान की शुरूआत करते हुए नगर के एंट्री प्वाइंटों पर चौकसी के लिए नाकाबंदी कर दी है जो 15 अगस्त तक जारी रहेगी। पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल खुद नाकों को चैक करने के लिए जगह जगह जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने नगर का चप्पा-चप्पा खंगालने अथवा शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए नगर में आज फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीमों ने नगर के प्रमुख चौकों में नाकाबंदी के साथ बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तथा इन…

Read More

तबाही मचा सकता है यमुना का पानी !

रादौर: हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए 1 लाख 72 हजार क्यूसिक पानी से रादौर के जठलाना शेत्र में यमुना से सटे किसानों व ग्रामीणों की नींद उडा दी है। यमुना नदी में उफान आने के बाद ग्रामीण पूरी तरह से सहमे हुए है। लेकिन प्रशासन द्वारा किएं जा रहे बाढ़ बचाव कार्य ग्रामीणों व किसानों को सतुंष्ट नहीं कर पाएं है। प्रशासन के बाढ़ बचाव कार्यो को देखकर किसानों को अपनी बर्बादी साफ दिखाई दे रही है। प्रशासन द्वारा बाढ़ बचाव को लेकर किए जा रहे पुख्ता प्रबंध के दावे…

Read More

टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की जेब होगी और ढीली

पिंजौर: आगामी 1 सितम्बर से वाहनों से टोल टैक्स के रूप में की जाने वाली वसूली के रेट बढ़कर देने होंगे। अब कार, जीप और वैन के एक तरफ की यात्रा के 25 रुपए देने पड़ते हैं, परंतु 1 सितम्बर से 26 रुपए, आवाजाही के लिए अब 37 रुपए देने होते हैं। 1 सितम्बर से 40 देने होंगे, जबकि अब मासिक पास 737 रुपए का है, जबकि बाद में 791 रुपए का हो जाएगा। इसी तरह हलके वाहनों के अब एक तरफा 43 रुपए हैं, बढ़कर देने होंगे। 46 रुपए…

Read More

ज्वेलर्स शॉप से गहने चुराती तीन महिलाओं की हरकत हुई सीसीटीवी में कैद

मनीमाजरा: मनीमाजरा की श्री स्वरूप जी ज्वेलर्स शॉप से तीन महिलाओं को गहने चुराते पकड़ा गया। दुकान के मालिक ने बताया कि उनकी सारी हरकत दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान के मालिक ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि दुकान में दोपहर करीब 2.30 बजे तीन महिलाएं आई। मौका पाकर उन्होंने एक जोड़ी टॉप्स और सोने की बाली चुरा ली। दुकान के मालिक विनीत ने बताया कि उसे दुकान से गहने चोरी होने का अंदेशा तब हुआ जब खाली डिब्बे में सामान भरा जा रहा…

Read More

पंजाब पुलिस से पूछो वर्दी पहनकर बीयर पीने का स्वाद

जालंधर: पंजाब पुलिस अलग-अलग मामलों को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनती रहती है। कभी ड्यूटी में लापरवाही को लेकर, कभी किसी को परेशान करने और कभी रास्ते में जाती औरत की पिटाई करने पर। पंजाब के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और उच्च पुलिस आधिकारियों की तरफ से दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों की पुलिसकर्मी हमेशा धज्जियाँ उड़ाते ही नजऱ आते हैं। शराब पीने और शराब पी कर घटिया हरकतें करने की भी कई मिसालें पिछले समय में सामने आईं हैं। हाल ही में एक ओर ताज़ा मामला सामने आया है, जहाँ…

Read More

सड़कों पर खर्चे जाएंगे 1700 करोड़ : सुखबीर

मोगा/निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (ग्रोवर/जगसीर/बावा/गुप्ता/रोशी): पंजाब सरकार की ओर से विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए प्रदेश के 13 हजार के करीब गांवों को छूती लिंक सड़कों की मुरम्मत पर आगामी 3 सालों में विशेष योजना के अधीन 1700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पंजाब सरकार ने पैसे का प्रबंध कर लिया है। उक्त शब्दों का प्रकटावा पंजाब के उपमुख्यमंत्री तथा शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मंडी निहाल सिंह वाला में पूर्व विधायक अजीत सिंह शांत की अकाली दल में आमद को मुख्य रखते गुए…

Read More

…और रहस्यमय हुआ वर्दीधारियों द्वारा बंधक बनाने का मामला

अमृतसर: जालंधर से अमृतसर आ रहे 3 वैन सवारों को बंधक बनाने का वर्दीधारी जवानों का मामला उस समय नया मोड़ ले गया जब जालंधर के 2 थानों की पुलिस पहले तो हदबंदी का विवाद बताते हुए एक-दूसरे थाने के प्रभार में घटना होने का आरोप लगाते रहे, किंतु आज उन्होंने इस मामले में इसे देहाती क्षेत्र का बताते हुए मामले को और भी रहस्यमय बना दिया जिससे मामले की टोह लेने वाले पत्रकारों की जांच के कोण ही बदल गए, किंतु इस प्रकरण ने उस समय यू-टर्न ले लिया…

Read More

अश्लील गीत बजाने से रोकने पर चले ईंट-पत्थर, 5 ज़ख़्मी

चम्यारी: स्थानीय कस्बे के एक मुहल्ले में बड़े स्तर पर ईंट-पत्थर चलने के कारण जहाँ एक औरत समेत 5 व्यक्ति ज़ख्मी हो गए, वहीँ एक टैम्पो को भी नुकसान पहुँचा है। मुलखा ईसा मसीह, बीरो, कुलवंत कौर, काला ईसा मसीह, कृपाल सिंह आदि ने बताया कि हमारे पड़ोसी हरजिन्दर सिंह के चौबारो में पड्डू नामी नौजवान अपने मोबाइल फ़ोन पर ऊँची आवाज़ में अश्लील गीत बजा रहा था और जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने दूसरे साथियों समेत गाली-गलौच करते हुए चौबारे के ऊपर से उनके…

Read More

भाजपा ने बनाया मजाक: बंसल

चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद पवन कुमार बंसल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं की वजह से देश में लोकतंत्र एक मजाक बनकर रह गया है। भाजपा की नीतियां जनता विरोधी हैं। बंसल रविवार को मौलीजागरां में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की वजह से ही लोगों के अति महत्वपूर्ण बिल संसद में पास नहीं हो पा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण फूड सिक्योरिटी बिल है। यू.पी.ए. सरकार इस बिल को जल्द से जल्द पास करवाने के हक में…

Read More