देहरादून देहरादून पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने शुरू किया अभियान पेट्रोल पंपों पर चिपकाए नो मास्क, नो फ्यूल के पोस्टर व बैनर देहरादून में कोरोना से बचाव और संक्रमण को रोकने के लिए अब पेट्रोल पंप संचालक भी आगे आए हैं। संचालकों ने पेट्रोल पंपों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जो भी व्यक्ति मास्क पहनकर नहीं आएगा, उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक पेट्रोल पंपों पर नो मास्क, नो फ्यूल के बैनर व पोस्टर चिपकाए गए हैं। कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके, इसके लिए राज्य…
Read MoreCategory: North Zone
किसान-बागवान ऑनलाइन बेच रहे हैं फसल, करीब 30 करोड़ रुपये का किया जा चुका है कारोबार
सोलन कोरोना के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन से परेशान प्रदेश के किसान अब अपनी फसलों को ऑनलाइन बेच रहे हैं। किसान को अपनी फसल मंडी लाने की जरूरत नहीं है। ई पोर्टल में फसल की ताजा फोटो डालने के बाद ऑक्शन भी ऑनलाइन होगी और व्यापारी खुद आपके घर से फसल उठाकर ले जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होने वाली देश की पहली सोलन की ई-फल व सब्जी मंडी में किसान रुचि ले रहे हैं। 24 घंटे के भीतर किसान की मेहतन का पैसा सीधे उसके अकाउंट में…
Read Moreप्रदेश सरकार मनरेगा के काम 20 अप्रैल से कर सकती है आरंभ, लॉकडाउन में ढील देकर सरकार नहीं उठाना चाहती जोखिम
शिमला प्रदेश में लागू लॉकडाउन में ढील देकर सरकार फिलहाल कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। बीते शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में लॉकडाउन में छूट देने के मामले पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार सभी का मत था कि जिस तरीके से कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए जोखिम नहीं उठाना चाहिए। सरकार का मानना है कि अगर लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी जाती है और फिर से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा तो दोबारा लॉकडाउन करके आर्थिक संकट नहीं झेला जा सकेगा। लिहाजा,…
Read Moreहिस्ट्रीशीटर ने उकसाई थी भीड़, सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा
मुरादाबाद मुरादाबाद के नवाबपुरा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हिस्ट्रीशीटर अकबर अली के उकसाने पर भीड़ ने हमला किया था। इसके बाद ढिल्लन और इंशा अल्लाह के घर से पथराव किया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने घर को चिह्नित करने के बाद पत्थरबाजों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी उससे पहले ही अपने मकानों पर ताला लगाकर फरार हो गए। फुटेज में मकान की छत से महिलाएं और युवती व बच्चे भी पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ढिल्लन के परिवार…
Read Moreदिल्ली की स्थिति चिंताजनक, लॉकडॉउन-2 में फिलहाल कोई छूट नहीं : केजरीवाल
नई दिल्ली वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस का असर राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में भी पड़ रहा है। कई इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील किए जाने के बाद भी अब तक लोगों को इससे राहत नहीं मिल पाई है। अकेले दिल्ली में शनिवार को कुल 186 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई है। वहीं देर रात गुरुग्राम में एक मरीज की मौत हो गई। यहां पढ़ें दिल्ली एनसीआर में कोरोना वायरस से संबंधित…
Read Moreई-कॉमर्स कंपनियां गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री नहीं कर सकेंगी : सरकार
नई दिल्ली कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। ऐसे में पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने 20 अप्रैल से कुछ गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी थी। जिसमें ई-कॉमर्स कंपनियों को कार्य करने की अनुमति दी है। हालांकि सरकार ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी किए नए आदेश में साफ कर दिया है कि ई-कॉमर्स कंपनियां और उनके वाहनों का इस्तेमाल केवल जरूरी सामान की डिलिवरी के लिए होगा। इस दौरान किसी…
Read Moreबिना किसी लक्षण के मिल रहे पॉजिटिव मामले, क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद भी कोरोना का संक्रमण
देहरादून उत्तराखंड में 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखाई देने से स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती है। ऐसे में कोरोना पर रोक कैसे लगे, इसे लेकर विभाग चिंतित है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा से लौटे व्यक्ति या संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले को कम से कम 14 दिन क्वारंटीन रखने की व्यवस्था है। उत्तराखंड में 14…
Read Moreडीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने अल्ट्रा वायलेट-सी सैनिटाइजर कैबिनेट किया तैयार
चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के दौर में रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक इन दिनों ऐसी तकनीकें इजाद करने में जुटे हुए हैं, जिसका फायदा इस महामारी से लड़ने में किया जा सके। इसी कड़ी में अब डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने हैदराबाद की डिफेंस लैबोरेट्री (आरसीआई) के सहयोग से एक यूवी-सी (अल्ट्रा वायलेट-सी) सैनिटाइजर कैबिनेट तैयार किया है। जो बिना केमिकल के सैन्य, प्रशासनिक व निजी कार्यालयों, बैंकों, अस्पतालों और अन्य कार्यस्थलों पर विभिन्न चीजों को कुछ सेकंड में ही सैनिटाइज कर देगा। अल्ट्रावायलेट किरणों…
Read Moreमत्स्य नियम 1979 में संशोधन को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, व्यवसाय से जुड़े परिवारों को होगा लाभ
शिमला हिमाचल के 40 साल पुराने मत्स्य पालन नियमों में संशोधन को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। सरकार इन नियमों को शीघ्र संशोधित कर लागू करेगी। इससे प्रदेश के करीब 19.5 हजार मत्स्य व्यवसाय से जुड़े परिवारों को लाभ होगा। प्रदेश के मत्स्य नियम 1979 में संशोधन के बाद प्रदेश में मछली पकड़ने को नेट का आकार बढ़ाया जा सकेगा। अभी तक सिर्फ पांच मीटर गहरे नेटों के इस्तेमाल ही मछली पकड़ने की मंजूरी थी, लेकिन अब मत्स्य पालक आठ मीटर गहरे नेटों का प्रयोग कर पाएंगे। राज्य में पहले…
Read Moreहिमाचल के सभी बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई
शिमला कोरोना वायरस के संकट के बीच बैंक खातों से ईएमआई कटने की शिकायतें मिलने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हिमाचल के सभी बैंकों को सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई है। आरबीआई की ओर से जारी सर्कुलर के पैरा 10 में निर्देश दिए हैं कि बैंक के कंट्रोलर सुनिश्चित करेंगे कि शाखा प्रबंधक और फ्रंट लाइन स्टाफ को कोरोना संकट में रिजर्व बैंक की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हो। सभी बैंकों से दोटूक कहा है कि आपदा की इस घड़ी में ग्राहकों को…
Read More