कोरोना मरीजों की पहचान अब घर-घर जाकर की जाएगी, ये है बड़ी वजह

कोरोना मरीजों की पहचान अब घर-घर जाकर की जाएगी,  ये है बड़ी वजह

शिमला हिमाचल में अब घर-घर जाकर कोरोना मरीजों की पहचान की जाएगी। इसके लिए सरकार पुरानी प्रक्रिया को अपनाने जा रही है। 18 नवंबर से स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा पीएचसी व सीएचसी में तैनात डॉक्टर भी घर-घर जाकर कोरोना से लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे। यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा। कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करने के बाद इनके सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें अस्पताल लाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसका खाका तैयार कर लिया है। इसी सप्ताह सभी…

Read More

कमांडर स्तर वार्ता शुरू, सीडीएस रावत ने चीन को दिया कड़ा संदेश

कमांडर स्तर वार्ता शुरू, सीडीएस रावत ने चीन को दिया कड़ा संदेश

नई दिल्ली भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कॉर्प्स कमांडर स्तर की आठवीं वार्ता शुरू हो गई है। वार्ता के बीच देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने पड़ोसी देश चीन क कड़ा संदेश दिया है। उन्होंन कहा कि हमें एलएसी पर किसी भी तरह का बदलाव मंजूर नहीं है। आठवें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई लेफ्टिनेंट जनरल…

Read More

सरकार का प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने का फैसला, लागू करने पर सवाल

सरकार का प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने का फैसला, लागू करने पर सवाल

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है और कानून बन जाने के बाद यह विधान अगले 10 साल तक लागू रहेगा। इसके मुताबिक 10 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को तीन महीने में सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कर बताना होगा कि उनके यहां 50 हजार रुपये तक की मासिक तनख्वाह वाले कितने पद हैं और इन पर हरियाणा से कितने लोग काम कर रहे हैं। हर कंपनी को तीन महीने में…

Read More

आज से शुरू हो सकती है मालगाड़ियों की आवाजाही, भाकियू ने ये कहा…

आज से शुरू हो सकती है मालगाड़ियों की आवाजाही, भाकियू ने ये कहा…

नई दिल्ली/ चंडीगढ़ रेलवे ने एलान किया है कि रेल ट्रैक खाली होते ही पंजाब में ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ वीके यादव ने वीरवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की। यादव ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव ने भरोसा दिया है कि प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक प्रदर्शनकारी किसानों से सभी रेल ट्रैक खाली करवा लिए जाएंगे। इसके बाद रेलवे पंजाब में यात्री और मालगाड़ियां चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार…

Read More

घाटी में बढ़ी सियासी हलचल

घाटी में बढ़ी सियासी हलचल

जम्मू जम्मू में गुपकार गठबंधन की बैठक को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के वीरवार को जम्मू पहुंचने के बाद शुक्रवार को नेकां अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला और नेकां के उपप्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंच रहे हैं। दोनों बड़े नेता शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में पार्टी मुख्यालय में दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। दोनों नेता अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद एक साल से भी अधिक समय बाद जम्मू आ रहे हैं। इससे पार्टी गतिविधियों…

Read More

पंजाब के दो तस्कर नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार

पंजाब के दो तस्कर नशीली दवाइयों की खेप के साथ गिरफ्तार

कठुआ सर्दी का मौसम आने के साथ-साथ जिला के रास्ते से गुजरने वाले हाईवे पर इन दिनों तस्करी के मामले तेज हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में लखनपुर पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 13 मवेशियों को मुक्त कराने के साथ ही एक सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरविंद संब्याल के अनुसार, वीरवार सुबह…

Read More

पहला स्मार्ट सेब का बगीचा चौपाल में तैयार, मोबाइल से होता है प्रबंधन और नियंत्रण

पहला स्मार्ट सेब का बगीचा चौपाल में तैयार, मोबाइल से होता है प्रबंधन और नियंत्रण

शिमला, कोरोना काल के दौरान हिमाचल के शिमला से करीब 88 किमी दूर चौपाल के मड़ावग में पहला स्मार्ट सेब का बगीचा तैयार किया गया है। उच्च न्यायालय शिमला में वकालत कर रहे युवा बागवान तेजस्वी डोगरा ने सेंसर और माइक्रोचिप का प्रयोग कर मोबाइल से नियंत्रित होने वाला बगीचा तैयार किया है। तेजस्वी का दावा है कि पूरी तरह मोबाइल की मदद से प्रबंधन और नियंत्रण वाला यह पहला बगीचा है। शिमला में रहते हुए वह अपने बगीचे का पूरा रखरखाव मोबाइल की मदद से कर सकते हैं। स्मार्ट…

Read More

सेकेंड टर्म परीक्षाएं : पहली से आठवीं ऑनलाइन, नौवीं से जमा दो स्कूलों में

सेकेंड टर्म परीक्षाएं : पहली से आठवीं ऑनलाइन, नौवीं से जमा दो स्कूलों में

शिमला कोरोना काल के बीच प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से जमा दो तक की कक्षाओं की सेकेंड टर्म परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी। हालांकि नियमित कक्षाओं की तरह जो विद्यार्थी स्कूलों में परीक्षा नहीं देना चाहता है, उसे घर पर ही व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। पहली से आठवीं कक्षा की सेकेंड टर्म परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। कोरोना में पहली बार चार कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूलों में ली जा रही हैं। एक से 15 दिसंबर तक स्कूलों में परीक्षा प्रक्रिया पूरी जाएगी। शिक्षा विभाग के…

Read More

सरकार पटाखों को फोड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध का कर सकती है एलान

सरकार पटाखों को फोड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध का कर सकती है एलान

शिमला हिमाचल में भी पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लग सकता है। सरकार इस फैसले को लेकर मंथन में जुटी है। हालांकि प्रदेश में पटाखे ज्यादा नहीं फोड़े जाते। साथ ही आबादी और जगह के अनुपात में भी अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी अंतर है, लेकिन माना जा रहा है कि 9 नवंबर को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के इस संबंध में आने वाले फैसले के बाद सरकार बैन का आधिकारिक एलान कर सकती है। दरअसल, कोरोना के चलते इस बार पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए…

Read More

सीएम जयराम केंद्रीय नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, कुछ मंत्रियों की कुर्सी पड़ सकती है खतरे में

सीएम जयराम केंद्रीय नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, कुछ मंत्रियों की कुर्सी पड़ सकती है खतरे में

शिमला हिमाचल में कुछ मंत्रियों के विभाग फिर बदल सकते हैं या कुछ की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है। ज्वालामुखी प्रकरण के बाद संगठन में उठे बवाल के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हाईकमान ने दिल्ली बुला लिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। यहां केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेताओं के साथ सीएम बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा विधायक रमेश धवाला से हुई उनकी मुलाकात के बाद ही तय हुआ है। बता दें कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हाईकमान से चर्चा के बाद…

Read More