कांग्रेसी खेमे का सोनिया-राहुल के खिलाफ शंखनाद, आक्रामक होगी मुहिम

कांग्रेसी खेमे का सोनिया-राहुल के खिलाफ शंखनाद, आक्रामक होगी मुहिम

जम्मू सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ मुखर और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की बहाली का मोर्चा संभाल रहे कांग्रेस के जी-23 खेमे ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर से हाईकमान के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद कर दिया है। पार्टी को बचाने का नारा देकर इस मुहिम को तेज करने के संकेत भी दे दिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार जी-23 खेमा अब पूरे देश में ऐसी सभाएं व बैठकें कर वंशवाद के खिलाफ आवाज उठा पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र बहाली की मुहिम को धार देने की तैयारी में है। जी-23 खेमे ने जम्मू में…

Read More

कोरोना से 11 की मौत, 595 पॉजिटिव मिले, मोहाली समेत नौ जिलों में हालत चिंताजनक

कोरोना से 11 की मौत, 595 पॉजिटिव मिले, मोहाली समेत नौ जिलों में हालत चिंताजनक

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमण के स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सूबे के मोहाली, पटियाला, जालंधर सहित नौ जिलों में हालत चिंताजनक हो गई है। यहां संक्रमण के स्तर में पिछले एक सप्ताह में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। यहां कोरोना की दर भी 1.3 से बढ़कर 2.5% तक पहुंच गई है। एक हफ्ते से रोजाना राज्य में 500 से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। 17 फरवरी के बाद से पंजाब में तेजी से संक्रमण फैलने लगा है। नौ जिलों में संक्रमण अन्य जिलों…

Read More

जालंधर में 83.20 रुपये पर डीजल व 92.14 रुपये पर पेट्रोल, जानें- चंडीगढ़ की कीमतें

जालंधर में 83.20 रुपये पर डीजल व 92.14 रुपये पर पेट्रोल, जानें- चंडीगढ़ की कीमतें

चंडीगढ़ देश के बाकी हिस्सों की तरह पंजाब में भी डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर आग लगी है। यहां भी दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। जालंधर में रविवार (28 फरवरी) को डीजल 83.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 92.14 रुपये प्रति लीटर रहा है।  पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में रविवार (28 फरवरी) को डीजल 81.17 रुपये और पेट्रोल 87.73 रुपये प्रति लीटर पर है। यह आंकड़े इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक हैं।  ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम अगर आप भी अपने मोबाइल पर पेट्रोल-डीजल का दाम जानना चाहते…

Read More

क्रिकेटर सुषमा और हरलीन की टीम इंडिया में वापसी

क्रिकेटर सुषमा और हरलीन की टीम इंडिया में वापसी

शिमला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 मार्च से होने वाले वन डे और टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय महिला टीम में हिमाचल प्रदेश की दो क्रिकेटरों का चयन भी हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा और हरफनमौला हरलीन देओल को टीम में चुना गया है। सुषमा वर्मा का चयन दोनों टीमों के लिए हुआ है जबकि हरलीन टी-20 टीम में खेलेंगी। सुषमा की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। टी-20 में सुषमा ने पांच साल बाद वापसी की है। इन्होंने साल 2016 में…

Read More

चुनाव के लिए भाजपा ने गठित कीं प्रबंधन समितियां, बिंदल को सोलन का जिम्मा

चुनाव के लिए भाजपा ने गठित कीं प्रबंधन समितियां, बिंदल को सोलन का जिम्मा

शिमला पीपीई किट घोटाले में करीबी का नाम आने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से हटे डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अहम जिम्मेदारी दी है। नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बिंदल को नगर निगम सोलन के चुनाव प्रबंधन के लिए गठित समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री एवं कसौली से विधायक डॉ. राजीव सैजल को सह प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र पुरुषोत्तम गुलेरिया को समन्वयक नियुक्त किया गया है।…

Read More

अब घर-घर जाकर डाकिया बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा

अब घर-घर जाकर डाकिया बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश में डाकिया अब घर-द्वार जाकर पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा। डाक विभाग प्रदेश के लोगों को जल्द यह सुविधा देने जा रहा है। डाक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिये बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इसके लिए इन्हें उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। डाक विभाग घर-द्वार आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग फिलहाल पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड ही घर-द्वार बनाएगा। शेष आयु वर्ग के…

Read More

भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती

भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती

नई दिल्ली/बीजिंग भारत ने चीन से स्पष्ट रूप से कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध वाली सभी जगहों से सेनाओं को हटाया जाना जरूरी है, तभी दोनों पक्ष सीमा पर बाकी जगहों से सैनिकों की तैनाती घटाने पर विचार कर सकते हैं। पैंगोंग झील से सैनिकों के हटने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ 75 मिनट तक टेलीफोन पर बातचीत में जोर देकर कहा, दोनों पक्षों को अब पूर्वी लद्दाख में एलएएसी से सटे बाकी के मुद्दों को भी जल्द से…

Read More

पहली बार फायर ब्रिगेड में होगी महिलाओं की भर्ती, नौकरी के लिए ये है आयु सीमा

पहली बार फायर ब्रिगेड में होगी महिलाओं की भर्ती, नौकरी के लिए ये है आयु सीमा

देहरादून उत्तराखंड सरकार ने फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल दिए हैं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई।  प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन में फायरमैन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति की जाती थी। अब…

Read More

हरियाणा पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी, 31 मार्च को 600 इनोवा कारों को हरी झंडी दिखाएंगे विज

हरियाणा पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी, 31 मार्च को 600 इनोवा कारों को हरी झंडी दिखाएंगे विज

चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस आगामी बजट सत्र के बाद रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है। पिछले बजट से खरीदी गईं 600 इनोवा गाड़ियां पुलिस लाइन पहुंच चुकी हैं। यह गाड़ियां 31 मार्च से सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इस दिन गृह मंत्री अनिल विज इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 112 डायल करते ही पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी और अपराध न हो इसके लिए प्रयत्नशील रहेगी।  पुलिस ने एक डबल इंजन हेलीकॉप्टर खरीदने का भी प्लान तैयार किया है। यह हेलिकॉप्टर हवाई निगरानी करेगा। साथ ही बड़े…

Read More

वित्त मंत्री पांच मार्च को पेश करेंगे पंजाब का बजट, मृतक किसानों को श्रद्धाजंलि देगा सदन

वित्त मंत्री पांच मार्च को पेश करेंगे पंजाब का बजट, मृतक किसानों को श्रद्धाजंलि देगा सदन

चंडीगढ़ पंजाब सरकार पांच मार्च को विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। इससे पहले राज्य सरकार ने एक मार्च से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में इसे 8 मार्च को पेश करने का एलान किया था। पंजाब विधानसभा की सचिव शशि लखनपाल की ओर से जारी सत्र के कामकाज के विवरण के अनुसार, पांच मार्च को सुबह 10 बजे नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की वर्ष 2018-19 की रिपोर्ट, पंजाब सरकार के वर्ष 2019-20 के वित्तीय खाते और वर्ष 2019-20 के लिए एप्रोप्रिएशन अकाउंट रिपोर्ट पेश करने…

Read More