भारत की पहली महिला दंत चिकित्सक डॉ. विमला सूद का निधन, लाहौर से की थी पढ़ाई 

भारत की पहली महिला दंत चिकित्सक डॉ. विमला सूद का निधन, लाहौर से की थी पढ़ाई 

चंडीगढ़ अविभाजित भारत की पहली महिला दंत चिकित्सक डॉ. विमला सूद का लगभग 100 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग पंजाब, पंजाब डेंटल काउंसिल और राज्य के प्रमुख दंत चिकित्सकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ज्वाइंट डायरेक्टर, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान, पंजाब डॉ. पुनीत गिरधर ने मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग, पंजाब की ओर से श्रद्धांजलि भेंट की।  उन्होंने बताया कि डॉ. विमला सूद पंजाब डेंटल काउंसिल के साथ सबसे सीनियर रजिस्टर्ड दांतों की चिकित्सक थी। उनका जीवन और कार्य सभी प्रेक्टिस…

Read More

हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में आज से खुल जाएंगे स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल अनिवार्य

हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड में आज से खुल जाएंगे स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल अनिवार्य

चंडीगढ़/ देहरादून/ शिमला पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से स्कूल खुल जाएंगे। पंजाब में सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कल खोले जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूल में सिर्फ उन्हीं शिक्षकों व स्टाफ को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें ली हैं। साथ ही बिना अभिभावकों की लिखित सहमति के विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड में नौंवी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुलेंगे। शिक्षा सचिव ने निर्देश दिए हैं कि बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग स्कूलों में…

Read More

अडाणी ग्रुप का लॉजिस्टिक पार्क बंद, 500 से ज्यादा युवा हुए बेरोजगार

अडाणी ग्रुप का लॉजिस्टिक पार्क बंद, 500 से ज्यादा युवा हुए बेरोजगार

लुधियाना (पंजाब) लुधियाना के किला रायपुर स्थित अडाणी ग्रुप के लॉजिस्टिक पार्क के बाहर बीते सात माह से किसानों का धरना चल रहा है। ऐसे में अब पार्क को बंद कर दिया गया है। पार्क बंद होने का सबसे बड़ा खामियाजा युवाओं को भुगतना होगा। इस पार्क में आसपास के क्षेत्र से लगभग 500 मुलाजिम काम कर रहे थे। जिन्हें कंपनी बीते सात माह में बिना किसी काम के वेतन दे रही थी। इस मुद्दे का कोई हल निकलता नहीं देख आखिरकार कंपनी ने पार्क को बंद करने का फैसला…

Read More

हिमाचल में खुलेगा देश का पहला एपीआई उद्योग

हिमाचल में खुलेगा देश का पहला एपीआई उद्योग

बद्दी(सोलन) नालागढ़ के पलासड़ा में एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट (एपीआई) उद्योग स्थापित होगा। इस उद्योग के स्थापित होने के बाद दवाइयों का सॉल्ट चीन नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश में ही तैयार हो सकेगा। यह देश का पहला एपीआई उद्योग होगा। गुजरात के उद्योगपति ने जमीन के लिए आवेदन किया था, जिस पर उद्योग विभाग ने उन्हें 342 बीघा जमीन की प्रोविजनल अलाटमेंट कर दी है। 850 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से दो हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।  देश का यह पहला उद्योग होगा, जिसमें एंटीबायटिक दवाइयों का सॉल्ट तैयार होगा और…

Read More

विधानसभा का मानसून सत्र आज से, ड्रोन से होगी निगरानी

विधानसभा का मानसून सत्र आज से, ड्रोन से होगी निगरानी

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार दोपहर बाद दो बजे से शुरू होने जा रहा है। 2 से 13 अगस्त तक चलने वाले सत्र में कुल दस बैठकें होंगी। पहले दिन पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और जुब्बल कोटखाई के विधायक रहे नरेंद्र्र बरागटा के निधन पर शोकोद्गार प्रस्ताव लाया जाएगा। दो सिटिंग विधायकों के देहांत के शोकोद्गार के बाद सदन की कार्यवाही दूसरे दिन के लिए स्थगित की जाएगी। हालांकि, आगामी उपचुनावों को लक्षित कर मंगलवार से सदन की बैठकों के हंगामेदार रहने के आसार हैं।  सोमवार को…

Read More

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी

जम्मू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक एम-4 राइफल बरामद हुई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पुलवामा के त्राल के नागबेरान तारसर के जंगल में आतंकी छिपे हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। आतंकियों ने…

Read More

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

शिमला जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 अस्थाई तौर पर बंद है। मंडी पुलिस का कहना है कि हाईवे की बहाली का काम जारी है।  मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि बीती रात से हाईवे बंद है। पत्थर की चपेट में आने से सड़क पर खड़ा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। नेशनल हाईवे-3 पर वाहनों की लंबी कतार है और वैकल्पिक मार्ग से कटौला होते हुए यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।  इसके अलावा, राजधानी शिमला में…

Read More

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी सहारनपुर से गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी सहारनपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सहारनपुर, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की असफल कोशिश की थी। गैंगस्टर जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम है।  गैंगस्टर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। वहीं जठेड़ी के गैंग में 200 से ज्यादा शूटर शामिल हैं। इसके ज्यादातर शूटर विदेश में है और विदेश में बैठकर शूटर इस गिरोह को चला…

Read More

कॉलेज और विश्वविद्यालय 2 अगस्त से खुलेंगे, सरकार ने नहीं किया कोई आदेश जारी

कॉलेज और विश्वविद्यालय 2 अगस्त से खुलेंगे, सरकार ने नहीं किया कोई आदेश जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 2 अगस्त से स्टाफ का आना जाना शुरू हो जाएगा। लेकिन, संस्थानों में विद्यार्थियों को कक्षाओं में पढ़ाने का सरकार ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। कक्षाएं, परीक्षाएं, कार्यशालाएं, इत्यादि गतिविधियां संस्थानों में ऑनलाइन चल रही हैं। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के तमाम कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद किया गया था। कक्षाएं ऑनलाइन चल रही थीं। स्टाफ रोस्टर पर काम कर रहा था। लेकिन, अब 2 अगस्त से स्टाफ संस्थानों में जाकर नियमित रूप से काम करेगा। शोधार्थी भी अनिवार्य…

Read More

बादल फटने के बाद लापता हुए 19 लोगों का कोई सुराग नहीं

बादल फटने के बाद लापता हुए 19 लोगों का कोई सुराग नहीं

किश्तवाड़ तहसील दच्छन के होंजड़ गांव में बादल फटने के दो दिन बाद भी 19 लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बारिश के चलते शुक्रवार को बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। दोपहर में कुछ देर बारिश रुकी, लेकिन फिर भी ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। हालांकि कई एनजीओ सदस्य अलग-अलग जगह  पुलिस व सेना के साथ लापता लोगों की तलाश में मदद कर रही हैं।    जानकारी अनुसार शुक्रवार को कश्मीर से एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम दच्छन पहुंच गई है। एनडीआरएफ की 23 लोगों की…

Read More