पाइपलाइन से होगी रसोई गैस सप्लाई , प्रति सिलिंडर 300 रुपये पड़ेगी सस्ती

पाइपलाइन से होगी रसोई गैस सप्लाई , प्रति सिलिंडर 300 रुपये पड़ेगी सस्ती

ऊना हिमाचल के ऊना शहर से पहली बार अंडरग्राउंड पाइपलाइन से घरों में एलपीजी गैस की सुविधा मिलने जा रही है। शहर की रक्कड़ कॉलोनी के 250 परिवारों से इसकी शुरुआत 15 दिन के भीतर हो रही है। क्षेत्र से करीब 1000 आवेदन आ चुके हैं। इसके बाद ऊना के अन्य वार्डों में भी सुविधा शुरू हो जाएगी।  खास बात यह है कि पाइपलाइन की गैस एक सिलिंडर के भार जितनी गैस से लगभग 300 रुपये सस्ती होगी। यानी अगर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये का है तो…

Read More

प्रदूषण से लड़ने के लिए पांच सूत्रीय एजेंडा तैयार, कल से एक महीने तक विशेष अभियान

प्रदूषण से लड़ने के लिए पांच सूत्रीय एजेंडा तैयार, कल से एक महीने तक विशेष अभियान

नई दिल्ली राजधानी में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक ‘एंटी ओपन बर्निंग’ अभियान चलाएगी। 10 विभागाें की 550 टीमें इस पर नजर रखेंगी। 304 टीमें दिन और 246 टीमें रात में गश्त करेंगी। सरकार ने डीजल जेनरेटर व कोयला भट्ठियों पर रोक लगानेे, मेट्रो व बस के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।  दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, खुले में कूड़ा जलाने से रोकने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, सभी निगम, कैंट…

Read More

पार्क कॉरिडोर : छह लेन के फ्लाईओवर से गुजरेंगे वाहन, ऊपर दौड़ेगी मेट्रो

पार्क कॉरिडोर : छह लेन के फ्लाईओवर से गुजरेंगे वाहन, ऊपर दौड़ेगी मेट्रो

नई दिल्ली पिंक लाइन पर मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर के यमुना विहार और भजनपुरा स्टेशनों के बीच निचले डेक पर फ्लाईओवर, जबकि ऊपर के हिस्से में मेट्रो लाइन के इंटीग्रेटेड डिजाइन के निर्माण के लिए केजरीवाल सरकार ने 220.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में मेट्रो लाइन, फ्लाईओवर (डबल डेकर) के साथ सबवे के निर्माण का भी प्रस्ताव है।  लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की संयुक्त पहल से इस परियोजना पर होने वाले खर्च में करीब 180 करोड़ रुपये की बचत होगी।…

Read More

सियासत गरमाने के लिए 11 से 30 नवंबर तक होंगे केंद्रीय नेताओं के धुआंधार दौरे, 15 को आएंगे जेपी नड्डा

सियासत गरमाने के लिए 11 से 30 नवंबर तक होंगे केंद्रीय नेताओं के धुआंधार दौरे, 15 को आएंगे जेपी नड्डा

देहरादून उत्तराखंड की चुनावी सियासत गरमाने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं के 11 नवंबर से धुआंधार दौरे शुरू हो जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे। वह कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा व रुद्रपुर में प्रवास कर सकते हैं। इस महीने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास और जनसभाओं के कार्यक्रम भी लगभग तय हो गए हैं, जिनकी पार्टी जल्द घोषणा कर देगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्रियों के साथ…

Read More

फिसली जुबान: विधायक सीएम के सामने जनता से बोले- टैक्स लगने से पहले जितनी ताली बजा सकते हो बजाओ…

फिसली जुबान: विधायक सीएम के सामने जनता से बोले- टैक्स लगने से पहले जितनी ताली बजा सकते हो बजाओ…

करनाल (हरियाणा) करनाल-कैथल और करनाल-इंद्री राजमार्ग का हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को उद्घाटन किया, लेकिन इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद करते समय मंच पर नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर की कई बार जुबान फिसली। प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाने और अन्य सौगातों को गिनवाने के बाद जब उन्होंने जनता से कहा कि मुख्यमंत्री का तालियों से स्वागत करें। तो आगे बैठे कुछ लोगों ने ही तालियां बजाई। इस पर विधायक बोले, तालियां तो बजा लो.., अभी सरकार ने तालियों पर टैक्स नहीं लगाया। टैक्स लगने से…

Read More

कब पूरे होंगे चन्नी सरकार के हवा-हवाई वादे, कहीं पंजाब में पाकिस्तान जैसे हालात न पैदा कर दें : अश्वनी शर्मा

कब पूरे होंगे चन्नी सरकार के हवा-हवाई वादे, कहीं पंजाब में पाकिस्तान जैसे हालात न पैदा कर दें : अश्वनी शर्मा

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रदेश के 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व दिहाड़ी मजदूरी बढ़ाने की घोषणा पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि सरकार के ये हवा-हवाई वादे कब पूरे होंगे और जनता तक इसका लाभ कब पहुंचेगा।  उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार के ये वादे कहीं पंजाब में पाकिस्तान जैसे हालात न पैदा कर दें। अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की…

Read More

बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को दे दी है।  विज्ञापन राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। रूपिंदर कौर रूबी, विधायक, बठिंडा ग्रामीण।  गुरदासपुर में…

Read More

प्रदेश में जमाखोरी, मुनाफाखोरी अधिनियम लागू, कारोबारियों पर नकेल

प्रदेश में जमाखोरी, मुनाफाखोरी अधिनियम लागू, कारोबारियों पर नकेल

शिमला हिमाचल प्रदेश में बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने जमाखोरी, मुनाफाखोरी अधिनियम लागू कर दिया है। अब थोक कारोबारी 10-10 क्विंटल से ज्यादा आलू प्याज स्टोर नहीं कर सकेंगे। प्रदेश में आलू 40 और प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। सरकार ने यह एक्ट 31 मार्च तक लागू करने का फैसला लिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए यह सख्त निर्णय लेना पड़ा है।   उल्लेखनीय है…

Read More

राजनेता के करीबी पर छापे की चर्चा से गरमाया माहौल

राजनेता के करीबी पर छापे की चर्चा से गरमाया माहौल

शिमला प्रदेश के एक राजनेता के करीबी पर हिमाचल भवन चंडीगढ़ में छापे की चर्चा से सियासी माहौल गरमा गया है। इनके पास पैसा पकड़े जाने की चर्चा है। चंडीगढ़ पुलिस की कथित कार्रवाई की यह चर्चा सचिवालय में मंगलवार को दिन भर रही। अफसरों के फोन घनघनाते रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ देखा है। किसी ने उन्हें कुछ बताया है। वह इस संबंध में तथ्यों का पता करेंगे। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।  सीएम ने कहा कि…

Read More

स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तीसरी से बारहवीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं

स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तीसरी से बारहवीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं

शिमला प्रदेश के स्कूलों में बुधवार से फिर रौनक लौट आएगी। सरकार के निर्देशानुसार बुधवार से तीसरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर या सुबह-शाम के सत्र में कक्षाएं लगेंगी। माइक्रो प्लान के आधार पर कक्षाओं में विद्यार्थी बैठाए जाएंगे। स्कूल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांचा जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी या शिक्षक-गैर शिक्षक में बुखार के लक्षण मिले तो गेट से ही उन्हें वापस भेजा जाएगा। स्कूलों में सभी के लिए फेस…

Read More