बठिंडा (पंजाब) गुलाबी सुंडी से बर्बाद फसल के पीड़ित किसानों को अगले एक सप्ताह में मुआवजा राशि मिल जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रामां मंडी में एक रैली में यह बात कही। सीएम ने मंडी में सब्जी मंडी का नींव पत्थर रखा। रैली में मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि गुलाबी सुंड़ी के हमले से जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन पीडितों को 17 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अगले एक सप्ताह में मुआवजा राशि मिल जाएगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल…
Read MoreCategory: North Zone
विदेशों से हिमाचल लौटे 430 लोगों में नहीं पाया गया ओमिक्रॉन वेरियंट
शिमला विदेशों से हिमाचल प्रदेश लौटे 430 लोगों में ओमिक्रॉन वेरियंट नहीं मिला है। राष्ट्रीय बीमारी नियंत्रक केंद्र दिल्ली से यह रिपोर्ट मिली है। कुल साढ़े पांच सौ सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। विदेशों से आ रहे लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन इनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट सरकार को भेजने के लिए कहा है। बुधवार को मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी को बुलाकर मामला डिस्कस किया। ओमिक्रॉन…
Read Moreलाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड, जमने लगा सरसों तेल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन घर से बाहर तक जम गया है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। घाटी में रात का तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। झीलों-झरनों के बाद अब रसोई में रखा सरसों तेल और रिफाइंड भी जमने लगा है। प्लास्टिक के बंद पैकेटों में जमे तेल को तंदूर के समीप पिघलाना पड़ रहा है। यही नहीं, सरकारी आवासों, होटलों सहित घरों में पानी के नल जम गए हैं। लोग जैसे-तैसे…
Read Moreधूमधाम से मनाऊंगा बेटे का पहला जन्मदिन,अधूरी रह गई तमन्ना
जयसिंहपुर, लंबागांव (कांगड़ा) तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार की अपने बेटे की पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना अधूरी रह गई। चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि विवेक कुमार चार माह पहले करीब डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे। विवेक कुमार अपने बेटे के जन्म के दौरान छुट्टी लेकर घर आए थे। इस दौरान बेटे के जन्म पर वह कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाए थे। उन्होंने अपने परिवार से…
Read Moreसीएम केजरीवाल आज करेंगे कैबिनेट बैठक, पेट्रोल पर घटा सकते हैं वैट
नई दिल्ली बढ़ती महंगाई के इस दौर में दिल्लीवालों को आज बड़ी सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आज से पेट्रोल सस्ता हो सकता है। दिल्ली सरकार ने बुधवार सुबह 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। केजरीवाल सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का फैसला ले सकती है। इससे दिल्लीवालों को बड़ी राहत मिल सकती है।
Read Moreहिंदूराव अस्पताल में आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर, सारी मांगों पर प्रबंधन से सहमति
नई दिल्ली करीब सप्ताह भर बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की। मंगलवार देर शाम तक प्रबंधन के साथ चली बैठक के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने और बुधवार सुबह से अस्पताल में सेवाएं देने की जानकारी दी। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. अनुराग त्यागी ने बताया कि बैठक में डीए भत्ता पर सहमति बनी है। निगम ने संशोधित ऑर्डर फिर से जारी करने और बीते जुलाई माह से ही यह भत्ता कर्मचारियों को देने का आश्वासन…
Read Moreपुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह मुठभेड़ पुलवामा के कस्बा यार इलाके में शुरू हुई है। कुछ ही दिन पहले सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में रामबाग फ्लाईओवर के नीचे एक कार में जा रहे लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के टॉप कमांडर मेहरान यासीन शल्ला व उसके दो साथियों को घेर कर मार गिराया था। मेहरान श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल में घुसकर की गई शिक्षक व महिला सिख प्रिंसिपल की हत्या…
Read Moreसरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस, पीसीएस और सचिव सेवा के 35 अफसर स्थानांतरित
देहरादून आसन्न विधानसभा चुनाव से पूर्व संभावित प्रशासनिक फेरबदल को धामी सरकार ने मंगलवार को अंजाम दे दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया। कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया…
Read Moreसरकार ने बदला फैसला, अब 10 दिसंबर तक 50 फीसदी विद्यार्थी ही आएंगे स्कूल
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के सामने आने पर पहली दिसंबर से स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का निर्णय टाल दिया है। दस दिसंबर तक स्कूल वर्तमान व्यवस्था के तहत ही खुलेंगे। 50 फीसदी विद्यार्थी ही रोस्टर के अनुसार आएंगे। स्कूलों का समय भी नहीं बदलेगा। साढ़े आठ से डेढ़ बजे तक ही कक्षाएं लगेंगी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार दस दिसंबर को समीक्षा कर आगामी निर्णय लेगी। बुधवार से सभी विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का फैसला फिलहाल टाल दिया…
Read Moreपंजाब में चुनावी गठबंधन को सक्रिय हुई भाजपा, चार को दिल्ली में होगा फैसला
चंडीगढ़ पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। चुनाव में गठबंधन को लेकर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। इसको लेकर आगामी चार दिसंबर को पंजाब के कुछ वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। कृषि कानूनों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन टूटने के बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले ही 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके बाद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से…
Read More