ऑडियो वायरल : भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की बात

ऑडियो वायरल : भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की बात

सुंदरनगर (मंडी) हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में चार सितंबर को हुई चालक भर्ती की परीक्षा को लेकर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। दो लोगों में बातचीत का यह ऑडियो करीब दो मिनट का है। इनमें से सुंदरनगर से भाजपा विधायक राकेश जम्वाल का चालक बताया जा रहा है। वह चालक की भर्ती की परीक्षा घर से ही बैठकर देने की बात कह रहा है। ऑडियो में चालक भर्ती परीक्षा घर से देने की बात कहता हुआ व्यक्ति बातचीत में दूसरे पर कटाक्ष कर रहा है। ऑडियो में अपने चालक…

Read More

जीआईसी मध्यगंगोल के छात्र-छात्राएं पेयजल समस्या से परेशान

जीआईसी मध्यगंगोल के छात्र-छात्राएं पेयजल समस्या से परेशान

लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के जीआईसी मध्यगंगोल में पेयजल संयोजन नहीं होने से छात्र-छात्राओं के साथ ही स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोजनमाताओं को मिड-डे-मील का भोजन बनाने के लिए सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में पेयजल संयोजन नहीं होने से दिक्कत हो रही है। भोजनमाता हेमा देवी एवं शांति देवी का कहना है कि उन्हें भोजन बनाने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से सिर पर बाल्टी रखकर पानी लाना पड़ता है। छात्र-छात्राओं को हाथ…

Read More

कॉलेज भवन नहीं बनने पर हाईकोर्ट ने लिया कड़ा संज्ञान, मुख्य सचिव से जवाब तलब

कॉलेज भवन नहीं बनने पर हाईकोर्ट ने लिया कड़ा संज्ञान, मुख्य सचिव से जवाब तलब

शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भलेई कॉलेज का भवन न बनवाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने मुख्य सचिव और प्रधान सचिव शिक्षा से तीन हफ्ते में जवाब तलब किया है। अदालत ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर के आधार पर जनहित में याचिका दर्ज की है। चंबा जिले के भलेई में वर्ष 2017 में कांग्रेस सरकार ने कॉलेज खोला था। उस दौरान प्राइमरी स्कूल की इमारत में कक्षाएं शुरू की गईं थी। वर्ष 2021 तक इसी भवन में…

Read More

खस्ता हाल सड़क : बैहनाजट्टा-बैरी दड़ोला सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

खस्ता हाल सड़क : बैहनाजट्टा-बैरी दड़ोला सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

बिलासपुर ग्राम पंचायत बैहनाजट्टा से बैरी दड़ोला तक सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के उप प्रधान मनमोहन सिंह, राज धीमान, जोगिंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, किशोरी लाल, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार और आनंद कुमार चौधरी आदि ने बताया कि बैहनाजट्टा से बैरी दड़ोला तक डेढ़ किलोमीटर सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। 12 साल पहले इसे पक्का किया गया था, जिसके बाद अभी तक एक बार भी इसकी देखरेख नहीं…

Read More

बिलासपुर बनेगा राज्य का वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स हब : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

बिलासपुर बनेगा राज्य का वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स हब : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर राज्य का वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब बनेगा। इसके लिए सरकार गोबिंद सागर झील में मूलभूत ढांचा विकसित करेगी। इसके अलावा एक नए इंडोर स्टेडियम निर्माण और वाटर स्पोर्ट्स हॉस्टल को शुरू किया जाएगा। यह बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स की बहुत संभावनाएं हैं। यहां सरकार ने वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार की है। इसे जमीनी पर उतराने के लिए काम किया जा…

Read More

हिमाचल सरकार को धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के निर्माण से 125 करोड़ का होगा नुकसान

हिमाचल सरकार को धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के निर्माण से 125 करोड़ का होगा नुकसान

हमीरपुर सतलुज जल विद्युत निगम के हमीरपुर में ब्यास नदी पर बन रही धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना से हिमाचल सरकार को करीब 125 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट के लिए जहां पर बांध का निर्माण होगा, उससे जलशक्ति विभाग की 30 बड़ी परियोजनाएं जलमग्न होने वाली हैं। इसमें जिला कांगड़ा की 8 पेयजल स्कीमें, जबकि जिला हमीरपुर की सर्वाधिक 22 परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के बांध के पानी में समाने से जिला कांगड़ा और हमीरपुर जिले के सैकड़ों गांवों के लोगों को आने वाले…

Read More

दिल्ली में 15 को होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रत्याशियों के चयन पर होगी चर्चा

दिल्ली में 15 को होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रत्याशियों के चयन पर होगी चर्चा

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन का दूसरा चरण पूरा करने के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 15 सितंबर को दिल्ली में होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी आवेदकों के पैनल पर विचार करेगी। इसके बाद इसी माह केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है। सितंबर के अंत तक प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। सोमवार को 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मिले 1,347 आवेदनों पर विस्तृत चर्चा करने के…

Read More

गोलीकांड में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पेशी आज, एसआईटी करेगी पूछताछ

गोलीकांड में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पेशी आज, एसआईटी करेगी पूछताछ

चंडीगढ़ पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिअद प्रधान सुखबीर बादल आज 2015 के बहिबल कलां फायरिंग केस की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होंगे। एसआईटी ने बुधवार को समन जारी कर सुखबीर बादल को छह सितंबर को पेश होने को कहा था। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नौनिहाल सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले सुखबीर बादल को 14 अक्तूबर 2015 को बाजाखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज दो प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के संबंध में पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान, सेक्टर 32,…

Read More

अनाज मंडियां बंद कर 10 सितंबर को गोहाना में गरजेंगे आढ़ती, यह है मांग

अनाज मंडियां बंद कर 10 सितंबर को गोहाना में गरजेंगे आढ़ती, यह है मांग

करनाल (हरियाणा) अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आढ़ती गोहाना में रैली करेंगे। इस दौरान आंदोलन का एलान भी हो सकता है। आढ़तियों की बैठक में किसानों से भी आह्वान किया गया है। करनाल अनाज मंडी में बैठक करते आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी। हरियाणा राज्य की सभी अनाज मंडियां 10 सितंबर को पूर्णत: बंद रहेंगी। सभी आढ़ती अपनी दुकानों को बंद कर इस दिन गोहाना में प्रस्तावित हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की रैली में शामिल होने जाएंगे। जिसमें बासमती धान की खरीद को ई-नेम से जोड़ने के विरोध…

Read More

भर्तियों की जांच: विशेषज्ञ समिति ने कई घंटे की पड़ताल, कब्जे में लिए दस्तावेज

भर्तियों की जांच: विशेषज्ञ समिति ने कई घंटे की पड़ताल, कब्जे में लिए दस्तावेज

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति ने संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिया। विधानसभा सचिवालय सेवा नियमावली के आधार पर समिति भर्तियों से संबंधित पत्रावलियों की पड़ताल कर रही है। सोमवार को समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया और सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने जांच की। विधानसभा में कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति के मामले की जांच को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति 2012 से 2022 के बीच हुई भर्ती व पदोन्नति संबंधित दस्तावेज कब्जे…

Read More