शिमला जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए चंद्र कुमार हिमाचल सरकार में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बुधवार को राजभवन से मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। चंद्र कुमार चुने हुए विधायकों को विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक वैधानिक व्यवस्था होती है। बाद में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। हिमाचल…
Read MoreCategory: North Zone
आयकर विभाग का निरीक्षक 15 हजार रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने धरा
परवाणू (सोलन) परवाणू आयकर विभाग के निरीक्षक को सीबीआई की टीम ने 15,000 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम आरोपी को शिमला ले गई है, जहां आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि सीबीआई डीएसपी शिमला बलबीर शर्मा ने की है।
Read Moreविधायकों को भी अब आमजनता की तरह चुकाना होगा इन जगह ठहरने पर किराया
शिमला हिमाचल भवन व राज्य अतिथि गृहों में विधायकों को देना होगा आम लोगों के समान किराया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विधायकों एवं उनके परिजनों को हिमाचल भवन/सदन और राज्य अतिथि गृहों में आम जनता के समान कमरों के किराए की अदायगी करनी होगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जन शिकायतों के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता…
Read Moreइनकम टैक्स सीमा होगी 2.5 लाख रुपये से 5 लाख, 2023-24 बजट में मिल सकता है फायदा
टैक्सपेयर्स के लिए अच्छी खबर है। अभी 2.5 लाख रुपये तक की सालाना पर इनकम टैक्स नहीं लगता है। सरकार इस सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने पर विचार कर रही है। यानी अगर आपकी सालाना इनकम पांच लाख रुपये तक है, तो आपको इनकम टैक्स नहीं देना होगा।
Read Moreसुखविंदर सिंह सुक्खू को सूबे का मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में कांग्रेस ने बढ़ाई अनुराग ठाकुर की टेंशन
हिमाचल प्रदेश में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी यह बोल कर अपने दर्द को कम कर रही है कि वह कांग्रेस से 1 फ़ीसदी कम वोट से पिछड़ी है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि भाजपा के खेमे में हलचल बढ़ गई है। हिमाचल में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले हमीरपुर में भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा है। 40 साल बाद यहां पार्टी पूरी तरह से साफ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का घर माने जाने वाला…
Read Moreसुक्खू के सामने होगी बड़ी चुनौतियां, कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी बड़ी टेंशन
हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने होगी कई बड़ी चुनौतियां। हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी सबसे बड़ी टेंशन। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल शिमला जिले से अधिक दावेदार होने से फंस गया है। मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर अभी कुछ दिन और कांग्रेस की माथापच्ची जारी रहेगी। रविवार को शपथ समारोह के बाद देर शाम तक चुनाव पर्यवेक्षकों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सिसिल होटल…
Read Moreसीएम व डिप्टी सीएम पद के शपथ समारोह में खरगे और राहुल गाँधी भी हुए शामिल
शिमला Himachal Chief Minister Oath Ceremony Live News in Hindi: चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण से लाइव अपडेट 01:54 PM, 11-DEC-2022 राज्यपाल ने दिलाई शपथ शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री…
Read Moreहिंदुओं के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का लगा आरोप, पाकिस्तानी वेब सीरीज को लेकर बवाल
सेवक द कन्फेशन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी को भारत के लोगों पर ऐसी सीरीज बनाने की जरूरत ही क्या थी। वहीं, हिंदुओं के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के भी आरोप लग रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर सब वाकिफ हैं। दोनों देशों के ऊपर बनी कई फिल्में और सीरीज बनाई गई हैं। लेकिन इन दिनों पाकिस्तान की एक वेब सीरीज ‘सेवक द कन्फेशन’ सुर्खियों में बनी हुई, जिसको लेकर ट्विटर पर खूब हंगामा हो रहा है।…
Read Moreजनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- पीड़ितों को मिले न्याय, दोषियों को भेजो जेल
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश…
Read Moreशासनादेश न होने से हैं खफा, गेस्ट टीचरों का 13 दिसंबर से आंदोलन का एलान, कैबिनेट मंजूरी की हो रही अनदेखी
देहरादून माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने लंबित मांगों को लेकर 13 दिसंबर से शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। गेस्ट टीचर उनके पदों को खाली न मानने और गृह जिले में तैनाती के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के बाद भी शासनादेश नहीं होने से नाराज हैं। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि चार जुलाई 2021 की कैबिनेट में उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब तक इसका शासनादेश नहीं हुआ। यही वजह है कि प्रदेश में गेस्ट टीचर प्रभावित…
Read More