प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 से 31 मई, 2023 तक कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जन जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री 23 मई, 2023 को शिमला से रवाना होंगे और प्रातः 9.30 बजे गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह धर्मशाला में पर्यटन विकास से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री 24…
Read MoreCategory: North Zone
भांग की खेती के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों से विचार-विमर्श
औद्योगिक और गैर मादक उपयोग के लिए भांग की खेती शुरू करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा गठित समिति ने आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में समिति के अध्यक्ष बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी व अन्य सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भांग की खेती शुरू करने को लेकर कानूनी पहलुओं पर ब्यूरो के अधिकारियों से विमर्श किया। बैठक में अफीम और भांग की खेती में विभिन्न समानाताओं पर…
Read Moreबाहरी राज्यों की शराब बिना लाइसेंस लाने वालों की आएगी शामत
हिमाचल प्रदेश में अब बिना लाइसेंस लिए बिक्री के लिए बाहरी राज्यों की शराब लाने वालों की शामत आने वाली है। प्रदेश के सभी सीमावर्ती इलाकों में बाहरी राज्यों से आने वाली शराब की धरपकड़ को दो तरह की टीमें गठित कर दी गई हैं। सूबे के 13 राजस्व जिलों में कर एवं आबकारी विभाग ने इस विशेष अभियान को शुरू किया है। शराब तस्करी करने वालों पर आबकारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होगी। इस कड़ी में रविवार को कर एवं आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों ने नाकेबंदी कर…
Read Moreहिमाचल और कश्मीर के सेब पर जलवायु परिवर्तन की मार, 30 फीसदी तक घट सकता है उत्पादन
जलवायु परिवर्तन के कारण हिमाचल व कश्मीर घाटी में इस बार मधुमक्खियां सेब के फूलों का परागण नहीं कर पाईं। बेमौसम बारिश और ठंड से मधुमक्खियां मर रही हैं। माना जा रहा है कि इससे इस साल हिमाचल प्रदेश और कश्मीर घाटी में सेब का उत्पादन क्रमशः 30 फीसदी व 25 फीसदी घट सकता है। इससे उत्पादक किसानों वविक्रेताओं की माली हालत पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापारियों के अनुसार, सेब की खेती से हिमाचल में सालाना 5,000 करोड़ का कारोबार होता है। कश्मीर में यह आंकड़ा 8,000-10,000 करोड़ रुपये है। यह राज्य…
Read Moreटांडा में जल्दी ही शुरू हो सकती है ओपन हार्ट सर्जरी : डॉ पठानिया
आईजीएमसी शिमला के बाद अब टांडा मेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। ओपन हार्ट सर्जरी करने के लिए यहां ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू की पर्याप्त सुविधा है। 25 से 30 रुपये की जो आधारभूत सुविधाएं सर्जरी के दौरान तुरंत चाहिए, वे जल्द खरीदने के आदेश जारी किए जाएंगे। आईजीएमसी और अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाण) के तीन डॉक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर बीते दिन निरीक्षण के लिए यहां गए थे। निरीक्षण पूरा करने के बाद टीम शिमला लौट आई है। ऐसे में अब ओपन…
Read Moreमैदानी क्षेत्र में गर्मी का पारा चढ़ते ही शिमला सैलानियों से गुलज़ार
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में गर्मी बढ़ते ही शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते अधिक संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर घूमते सैलानी। मैदानी राज्यों में तापमान बढ़ने के बाद सैलानी बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर शिमला पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। शनिवार के बाद रविवार को भी शिमला में खूब पर्यटक उमड़े। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा,…
Read Moreसरकार को जनता की चेतावनी, चाहे तो हमे गोली मार दे सरकार पर हवाई अड्डा का विस्तारीकरण नहीं होने देंगे
गगल (कांगड़ा)। गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के विरोध में शनिवार सुबह हजारों की संख्या में लोगों ने इच्छी से लेकर हवाई अड्डे तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी मौन रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि वे अपनी जमीन पर हवाई अड्डे का विस्तार नहीं नहीं देंगे। व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली ने कहा कि गगल बाजार व्यापारिक दृष्टि से विकसित शहर है। इसका उजाड़ीकरण मंजूर नहीं है। ग्राम पंचायत गगल की प्रधान रेनू पठानिया ने कहा कि यहां पर छोटे-बड़े…
Read Moreआयोग ने की कार्रवाई दो निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति अयोग्य करार
हिमाचल प्रदेश में यूजीसी नियमों के खिलाफ नियुक्त दो निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति अयोग्य करार किए गए हैं। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को यह कार्रवाई की। संबंधित विश्वविद्यालयों के चांसलरों को पत्र जारी कर अयोग्य कुलपतियों को हटाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। बिना पीएचडी किए और दस वर्ष तक प्रोफेसर के पद पर सेवाएं नहीं देने पर यह कार्रवाई हुई है। आयोग की जांच कमेटी ने प्रदेश के तीन निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के दस्तावेज जांचे…
Read Moreहाईकोर्ट ने बनाई नई व्यवस्था : वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी अब अदालतों में पेशी
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में जेलों की दुर्दशा के मामले में निचली अदालतों को आदेश दिए हैं कि विचाराधीन कैदियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये की जाए। अदालत ने प्रदेश की निचली सभी अदालतों को आदेश दिए हैं कि वे मुजरिमों की निजी तौर पर हाजिरी दर्ज करवाने के लिए बाध्य आदेश पारित न करें। इसके अलावा अदालत ने नालागढ़ के किशनपुरा जेल में 15 जून तक पानी और सीवरेज का काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश विरेंदर सिंह…
Read Moreकीरतपुर-मनाली फोरलेन पर 5 सुरंगों का सफल ट्रायल, यातायात के लिए खोला गया
सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना में मंडी जिले के हनोगी से झलोगी तक पांच टनलों के सफल ट्रायल के बाद इन सुरंगों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। शनिवार को जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियोें की मौजूदगी में निरीक्षण और सफल ट्रायल किया गया था। केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते बुधवार को हनोगी से झलोगी तक पांच सुरंगों को ट्रायल के लिए खोलने को लेकर ट्वीट किया था। इसके पश्चात एनएचएआई और जिला प्रशासन ने शनिवार को इन सुरंगों का…
Read More