पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा में एक बार फिर गठबंधन हो सकता है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद पर सुनील जाखड़ की नियुक्ति के बाद से दोनों दलों के बीच दोस्ती बहाल होने का संकेत मिला है। भाजपा ने पंजाब में पहले की तरह अकाली दल से गठबंधन कर हिंदू-सिख भाईचारा की नीति पर चलने का संकेत दिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अकाली दल की हरसिमरत कौर फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। वहीं चर्चा ये भी है कि…
Read MoreCategory: North Zone
केंद्रीय योजनाओं में हिमाचल को नहीं मिला उचित अधिकार : शांता कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि यह खुशी का विषय है कि हिमाचल की नई सरकार केंद्र सरकार से अधिकार प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। यह दुर्भाग्य का विषय है कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र की योजनाओं में उचित अधिकार आज तक भी नहीं मिले हैं। इस विषय पर हम सब हिमाचल सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 1977 में बतौर मुख्यमंत्री रहते इस विषय पर केंद्र सरकार से बात की। पूरी तैयारी करने के बाद जब प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को अपनी बात कही तो वे…
Read Moreकंप्यूटर शिक्षकों के लिए बनेगी पॉलिसी, शिक्षा विभाग देखेगा पूरा मामला
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों के लिए प्रदेश सरकार पॉलिसी बनाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने शिक्षा विभाग को इस पूरे मामले को एग्जामिन (परीक्षण) करने के लिए कहा है। नए सिरे से भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनेंगे। कई शिक्षक ऐसे हैं, जिनके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा है और कइयों के पास डिग्री है। इसको ध्यान में रखते हुए डिप्लोमा प्राप्त शिक्षकों को डिग्री करने का समय दिया जा सकता है। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 1,326 कंप्यूटर शिक्षक हैं जो…
Read Moreशिक्षा बोर्ड: अगस्त में जारी होगी 10वीं और 12वीं की अंतिम मेरिट लिस्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट अगले महीने जारी करेगा। इस महीने के अंत तक बोर्ड दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण कार्य को पूरा कर लेगा। 10वीं-12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मई में घोषित किया गया था। इस दौरान बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाने का उन अभ्यर्थियों को मौका दिया था, जोकि अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं थे। उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण कार्य करवाने के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों से…
Read Moreपंजाब बड़े भाई का फर्ज निभाकर शानन प्रोजेक्ट को हिमाचल को सौंप दे : सीएम सुक्खू
शानन प्रोजेक्ट हासिल करने, चंडीगढ़ में 7.19% हिस्सेदारी व हिमाचल में चल रही विद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस लगाने के अपने स्टैंड पर हिमाचल सरकार कायम है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि यह हमारे हक हैं और हम इन्हें हासिल करेंगे। पंजाब को बड़ा भाई बताते हुए सुक्खू ने कहा कि पंजाब शानन पावर प्रोजेक्ट हिमाचल को सौंपकर अपना हक अदा करे। हिमाचल भी छोटा भाई होने के नाते पंजाब से अपील करेगा कि वह हमारा हक कानूनी रूप और नियमों के तहत हमें सौंप…
Read MoreTRS ने अपना नाम बदलकर ‘BRS-BJP रिश्तेदार समिति’ कर लिया, गरीबों के सपने को कुचला : राहुल गांधी
राहुल गांधी तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा और बीआरएस पर जमकर हमले किए। गांधी ने कहा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश को एकजुट करने की बात कही थी। पूरे देश ने यह दिखाते हुए यात्रा का समर्थन किया कि वे नफरत और हिंसा के प्रसार का समर्थन नहीं करते। 2 of 10 राहुल गांधी – फोटो : सोशल मीडिया ‘नौ वर्षों में गरीबों-मजदूरों और किसानों के सपनों को कुचला’ उन्होंने आगे कहा, खम्मम कांग्रेस का गढ़ है और लोगों…
Read Moreदेश में पहुंचा मॉनसून; जुलाई में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून रविवार को सामान्य तारीख से छह दिन पहले पूरे देश में पहुंच गया, क्योंकि यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इससे पहले आईएमडी ने शुक्रवार को बताया था कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में जुलाई में मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है। जून में 16 राज्यों में हुई कम बारिश मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून आठ जुलाई की सामान्य तारीख के मुकाबले रविवार…
Read Moreयूसीसी को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सभी पार्टियों का मिलेगा समर्थन : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीयूष गोयल ने कहा कि यह साफ दिख रहा है कि राजस्थान में लोगों को अशोक गहलोत सरकार की नीतियां पसंद नहीं आ रही हैं। जनता ने इस बार राजस्थान में राज्य सरकार बदलने का फैसला किया है… एकजुट विपक्ष से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। गोयल ने आगे कहा कि एमके स्टालिन तमिलनाडु के बाहर एक भी वोट को प्रभावित नहीं कर सकते, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के बाहर एक भी वोट को…
Read Moreसुक्खू अब चार को लौटेंगे शिमला, कल करवाएंगे फोर्टिस मोहाली में चेकअप
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब चार जुलाई को शिमला आएंगे। उन्हें रविवार को शिमला पहुंचना था, मगर उनका कार्यक्रम दो दिन आगे टल गया है। वह चंडीगढ़ में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वह फोर्टिस मोहाली में सोमवार को एक बार फिर से चेकअप करवाएंगे। वह चार दिन से चंडीगढ़ में हैं। पांव में सूजन आने के कारण वह इलाज के लिए चंडीगढ़ गए हैं। इस बीच उनके आगामी सभी कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित किया गया है। आगामी दिनों में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी प्रस्तावित थी। इस कारण इसे…
Read Moreप्रदेश में विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल, विभाग को जगह तलाशने के दिए निर्देश
हिमाचल प्रदेश में नए पर्यटक स्थल विकसित होंगे। इसको लेकर सरकार ने पर्यटन विभाग को जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के दूरदराज के गांव और पहाड़ी क्षेत्रों में जगह तलाशी जाएगी। पर्यटन स्थलों का आधारभूत ढांचा विकसित होगा, वहीं सड़कें भी बनेंगी। आगामी पांच वर्षों में पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ हो, इसके लिए पर्यटन विभाग नीति तैयार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में हर साल 80 लाख पर्यटक भ्रमण करते हैं। सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाया है। ऐसे में रोलर स्केटिंग…
Read More