उत्तराखंड भाजपा ने लोक सभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सोशल मीडिया समिति और पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए सोशल मीडिया समिति गठित कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार की सहमति के बाद इन समितियों का गठन किया गया है।
Read MoreCategory: North Zone
पुरोला और चकराता में बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान, वन माफिया बेखौफ
उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं। चकराता में करीब तीन साल से संरक्षित प्रजाति के देवदार और कैल जैसे हरे पेड़ काटे जा रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। हर रोज सैकड़ों स्लीपर बरामद हो रहे हैंै, लेकिन वन विभाग पूरे मामले में लीपापोती में जुटा है। उधर, पुरोला में अवैध कटान पर कई अधिकारी-कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश जारी हो गए हैं। पुरोला तहसील में सांद्रा रेंज, देवता रेंज और कोटिगाड़ रेंज में हुई जांच में बड़ी संख्या में देवदार और कैल…
Read Moreसीमा पर डैम बनने से बाढ़ का खतरा होगा कम : राज्यपाल
हिमाचल प्रदेश व हरियाणा की सीमा पर प्रस्तावित डैम के निर्माण जल्द शुरू करवाने के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डैम बनने से पहाड़ों पर होने वाली बारिश का पानी नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान को भी लाभ होगा। वहीं इन राज्यों में बाढ़ का खतरा भी कम हो जाएगा। राज्यपाल शुक्रवार को हथिनी कुंड बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डीसी राहुल हुड्डा से यहां की भौगोलिक स्थिति व पानी को लेकर किए…
Read Moreफल एवं सबब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची न लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एस डी एम
एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम के निर्देश अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने कांगड़ा सब्जी मंडी और कांगड़ा बाजार के 34 सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले भी सभी सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने और सब्जी मंडी के विक्रेताओं को बिक्री के समय क्यू फार्म/बिल देने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान 14 दुकानों में अनियमितताएं पाते हुए 10 क्विंटल 30 किलो सब्जी और फल जब्त किए। एसडीएम ने सभी सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि अपनी दुकानों पर मूल्य…
Read Moreप्रदेश हाईकोर्ट ने लोगों को दी बड़़ी राहत, अब हिंदी में भी उपलब्ध होंगे फैसले
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिंदी भाषी लोगों को बड़़ी राहत दी है। अब हाईकोर्ट की वेबसाइट पर हिंदी में भी फैसले उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन से ही यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुरुआत में एक जनवरी 2023 से खंडपीठ और फुल कोर्ट के फैसलों का हिंदी अनुवाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा एकलपीठ के फैसले 11 अगस्त से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट की पहल के बाद हिमाचल हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। अदालती…
Read Moreभारतीय तटरक्षक बल की चीन के दूतावास ने की तारीफ, चीनी नागरिक की बचाई थी जान
चीन के दूतावास ने हाल ही में एक चीनी नागरिक को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए भारतीय तटरक्षक बलों की तारीफ की। दरअसल, 16 अगस्त यानी बुधवार को मुंबई के पास अरब सागर में एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने पूरी ताकत लगा दी थी। चीनी दूतावास ने यह कहा भारत में चीनी दूतावास ने कहा कि मुंबई के पास अरब सागर में एक चीनी नागरिक की समय पर चिकित्सा निकासी के लिए…
Read Moreपुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, हथियार और ग्रेनेड बरामद
सोपोर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस सोपोर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ओजीडब्ल्यूएस (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किए गए। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
Read Moreपंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान से हेरोइन लाने वाला तस्कर गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने गुरुवार को एक नशा तस्कर को आठ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जोगा सिंह लुधियाना के गांव राजापुर का रहने वाला है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि जोगा एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर है। वह हेरोइन की खेप लेने पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामलों में वांछित है और उसके दो साथियों को 14 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।…
Read Moreआखिरी मौका है, मोर्चे का प्रदर्शन हटाओ वरना सेना बुलाने में भी संकोच नहीं करेंगे
बार-बार हाईकोर्ट को विश्वास दिलाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों को धरनास्थल से हटाने में विफल रहने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई। अब हाईकोर्ट ने सरकार को आखिरी मौका देते हुए चेतावनी दी है कि अगर वह विफल रहे तो अदालत सेना बुलाने में भी संकोच नहीं करेगी। याचिका दाखिल करते हुए चंडीगढ़ की अराइव सेफ सोसाइटी ने एडवोकेट रवि कमल गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया था कि पंजाब में सिख बंदियों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़-मोहाली मार्ग पर…
Read Moreदिल्ली में कमान बदलने को तैयार कांग्रेस, देहात के साथ पूर्वांचली नेताओं पर विचार, राहुल गांधी सक्रिय
कांग्रेस आलाकमान ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का कार्यकाल समाप्त होने पर उनके स्थान पर दूसरे नेता को नियुक्त किया जा सकता है। उनके स्थान पर दिल्ली देहात के साथ-साथ पूर्वांचल के नेताओं के नामों पर विचार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाता हैं। इसके अलावा पूर्वांचलियों की भी संख्या अच्छी खासी है। ऐसे में कांग्रेस पैठ बनाने के लिए इनके बीच के किसी…
Read More