फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीओपी लक्खा सिंह वाला (जल्लोके) से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा तस्करी किए गए हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप जब्त की है। पैकेट खोलने पर उसमें से एक एके-47 असॉल्ट राइफल, दो एके-47 मैगजीन, 40 लाइव राउंड (7.62 मिमी) और 40,000 रुपये नकद बरामद हुए। शुक्रवार को गांव जल्लोके में एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था। किसान का खेत सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट लक्खा सिंह वाला के पास है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात्रि पाकिस्तानी ड्रोन एक बैग खेत…
Read MoreCategory: North Zone
ईडी के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल, ईडी से ही पूछा है यह सवाल …
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चौथे समन पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा है कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया। ईडी ने केजरीवाल को पिछले सप्ताह चौथी बार समन जारी किया था और बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा था। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि केजरीवाल को…
Read Moreक्रिप्टोकरेंसी ठगी के मुख्य आरोपी ने शेयर मार्केट और सम्पति खरीदने में किया करोडो का निवेश
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुभाष ने कुछ निजी कपंनियों के साथ शेयर मार्केट में भी करोड़ों रुपये का निवेश किया है। पुलिस निजी कपंनियों से भी रिकाॅर्ड जुटा रही है। अब तक की जांच में मास्टरमाइंड सुभाष की 6 संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। आरोपी ने लोगों से धोखाधड़ी कर पंजाब के जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति खरीदी है। वित्तीय जांच में एसआईटी हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। आरोपी के सभी बैंक खातों की भी पड़ताल पूरी हो चुकी है। वहीं इस घोटाले…
Read Moreप्रदेश सरकार की नई रोज़गार गारंटी योजना, खंड स्तर पर 400 परिवारों का किया जाएगा चयन
सरकार हिमाचल प्रदेश के 31,000 परिवारों को हर माह 30,000 कमाई की गारंटी देने जा रही है। आगामी बजट में सरकार एकीकृत किसान योजना के तहत हिम उन्नति पैकेज की घोषणा करने की तैयारी में है। योजना के तहत प्रदेश के हर विकास खंड में 400 परिवारों का चयन कर पंजीकरण किया जाएगा। इन्हें सरकार प्राकृतिक खेती, डेयरी, मुर्गी और मछली पालन का प्रशिक्षण देगी। प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए अलग दाम तय कर विपणन की भी सुविधा दी जाएगी। इसके बाद भी यदि मासिक आमदनी 30,000 से कम…
Read Moreऑनलाइन कमाई का झांसा देकर की 21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार
वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर देशभर में लोगों को ठगने वाले गैंग के सरगना को एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 855 मामलों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लोगों से 21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपी के तार चीन से भी जुड़े हैं। आरोपी अन्य साथियों के साथ चीन के क्लाइंट के लिए डमी खाते भी खोलता है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता…
Read Moreभारत मेट्रो नेटवर्क विस्तार मामले में जल्द हासिल करेंगे दूसरा स्थान
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में प्रतिदिन एक करोड़ यात्री मेट्रो ट्रेन की सवारी कर रहे हैं। पुरी ने शुक्रवार को उनके मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित 16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन और प्रदर्शनी में अपने संबोधन में यह बात कही। पुरी ने कहा कि वर्तमान में भारत में लगभग 20 शहरों में मेट्रो ट्रेन नेटवर्क की परिचालन लंबाई 895 किमी है, और यह अगले कुछ वर्षों में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनने की ओर बढ़ने…
Read Moreपरीक्षा में फेल अभ्यर्थी भी ले सकेंगे काउंसलिंग में हिस्सा
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स डीएलएड के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में शून्य अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी डीएलएड कर जेबीटी शिक्षक बन सकेंगे। हिमाचल में सरकारी और निजी संस्थानों में रिक्त सीटें भरने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक चलेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रवेश परीक्षा में 29 से लेकर शून्य अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सरकारी और निजी डाइट…
Read Moreराशनकार्ड धारक डिपुओं से नवंबर में भी ले सकेंगे अक्तूबर का राशन
हमीरपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सर्वर बहाल हो गया है। अब जिले के लाखों राशनकार्ड धारक डिपुओं में सस्ता राशन ले सकेंगे। अक्तूबर का कोटा भी नवंबर में मिल जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बाहरी बाजार से दालें, तेल और अन्य खाद्य सामग्री महंगे दामों पर खरीदने से राहत मिलेगी। जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सर्वर में खराबी के चलते जिले में उचित मूल्य की कुछ दुकानों में राशन नहीं मिल पा रहा था। अब सर्वर की खराबी को ठीक…
Read Moreक्रिप्टोकरेंसी में अपनी कमाई के साथ फोरलेन से मिली मुआवज़े की राशि भी लुटवा दी, अब एसआईटी कर रही है गंम्भीरता से जाँच
क्रिप्टोकरेंसी में 11 महीने में पैसा डबल होने के झांसे में आकर लोगों ने पैसे का निवेश किया।फोरलेन निर्माण के दौरान लोगों ने जमीन के मुआवजे की राशि भी क्रिप्टोकरेंसी में लगा दी। एसआईटी के मुताबिक यह राशि 10 करोड़ के आसपास बन रही है। पुलिस एसआईटी की ओर से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। वहीं, कई लोगों ने एसआईटी को इसकी शिकायत भी की है। किरतपुर-मनाली, पठानकोट-मंडी, शिमला-मटौर और कालका-शिमला फोरलेन के निर्माण की जद में कई लोगों की जमीन आई है। इसके एवज में…
Read Moreहिमाचल पथ परिवहन के बुकिंग काउंटर चलाने में एचआरटीसी फेल, अब आउटसोर्स पर काउंटर देने का लिया फैसला
एचआरटीसी के बुकिंग काउंटरों पर ड्यूटी देने वाले चालक-परिचालक अब बसों में सेवाएं देंगे। निगम प्रबंधन ने अपने बुकिंग काउंटर ठेके पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडलीय स्तर पर निविदाएं आमंत्रित कर सभी 27 डिपो के प्रमुख काउंटर आउटसोर्स पर देने की योजना है। प्रबंधन का दावा है कि टिकट काउंटर आउटसोर्स करने से कर्मचारियों की कमी दूर होगी और कमाई भी बढ़ेगी। पहले चरण में कोटखाई, ठियोग और रिकांगपिओ काउंटर के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पहले चरण में शिमला मंडल के 19 बस अड्डों…
Read More