भोपाल कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। शिवराज ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर राज्य सरकार को घेरा। जिसपर कमलनाथ ने पलटवार किया। शिवराज ने कहा, “सतना में मासूम की अपहरण बाद हत्या की घटना हृदय विदारक है। आत्मा हिल गई। पहले भी सतना में दो मासूम भाइयों की अपहरण के बाद हत्या हुई थी, लेकिन सरकार उसके बाद भी नहीं चेती”। “प्रदेश में कानून-व्यवस्था कहीं नहीं है। सरकार अब तो आंखें…
Read MoreCategory: Madhya Pradesh
पतंजलि के कारोबार में आएगा 200 प्रतिशत का उछाल: रामदेव
इंदौर: पतंजलि समूह के बड़े पैमाने पर वस्त्र निर्माण क्षेत्र में उतरने की घोषणा करते हुए इसके प्रवर्तक योग गुरु रामदेव ने भरोसा जताया कि अगले वित्त वर्ष में इस समूह के कारोबार में 200 प्रतिशत का भारी उछाल आएगा। रामदेव ने यहां मध्य प्रदेश सरकार के ग्लोबल इन्वैस्टर समिट में कहा, ‘‘पतंजलि समूह आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में उतरेगा और कुर्ता-पायजामा जैसे भारतीय परिधान के साथ जींस सरीखे विदेशी कपड़े भी बनाएगा। अभी हमारे कारोबार की वृद्धि दर 100 प्रतिशत के स्तर…
Read Moreनारायण साईं को झटका, आश्रम की जमीन सरकारी घोषित
झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के कल्लीपुरा गांव में लगभग 12 हेक्टेयर भूमि में स्थित नारायण साईं के कब्जे वाली जमीन को आज सरकारी घोषित कर दिया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उक्त भुमि जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 1966-67 में रमेशचंद्र भटेवरा एवं मेघनगर निवासी वरदि चंद्र लूणाजी को भू-राजस्व संहिता 1959 के प्रावधानों के तहत कृषि के लिए पट्टे पर दी गई थी। दोनों ही पट्टेदारियों ने उक्त जमीन नारायण साईं को आश्रम के लिए दान कर दी थी। हाल ही में नारायण साईं और उनके पिता आसाराम के…
Read Moreसरकारी बाबू के घर से निकली रुपयों की ‘खान’
अरबपति निकला एमपी का अफसर मध्य प्रदेश में लोकायुक्त ने जब भोपाल के एक ज्वाइंट डायरेक्टर (राजस्व) के घर छापा मारा तो उसके पास दो कारखाने थे, होटल था, नौ आवासीय प्लॉट थे, मकान थे, जमीनें थी। वह करीब सौ करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक निकला। लोकायुक्त के अधिकारियों का कहना है कि अभी मामला विवेचनाधीन है। एक दिन पहले ही उज्जैन में लोकायुक्त छापे में एक पटवारी के यहां से करोड़ों की संपत्ति बरामद हुई थी। ये घटनाएं मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की स्थिति बयान…
Read Moreमप्र में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू
राज्य में भी महिलाओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए नये साल के पहले दिन भोपाल में महिला हेल्पलाइन शुरू की गई। दिल्ली में चलती बस में हुये गैंगरेप के बाद सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। इस सेवा का नंबर 1090 है। इस हेल्पलाइन सेवा का उद्घाटन मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आर. परशुराम ने किया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेवा महिलाओं की उत्पीड़न से रक्षा करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने…
Read Moreभोपाल रेलवे स्टेशन पर होंगे लिफ्ट व एस्केलेटर
नये साल में भोपाल रेलवे स्टेशन पर अब लिफ्ट के साथ ही एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) भी लगाया जायेगा। ट्रेनों की रफ्तार भी विभिन्न रेल ट्रैक पर 5 से 10 किमी. प्रति घंटा तक बढ़ाई जायेगी। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुनील वी. आर्य ने बुधवार को वर्ष 2013 में रेलवे के टारगेट के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की योजना है। भोपाल स्टेशन पर विकलांगों, महिलाओं, बच्चों और वृद्धों की सुविधा के लिए दो-दो लिफ्ट और एस्केलेटर लगाये जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह…
Read Moreमहिलायें मर्यादा में रहें वरना हरण हो जायेगा
महिलायें मर्यादा न लांघें नहीं तो रावण हरण के लिये बैठा है’, यह कहना है मध्य प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का। दिल्ली में हुये गैंगरेप की घटना और जनता के आक्रोश के बावजूद नेताओं के विवादित बयान लगातार जारी हैं। अब इस कड़ी में मध्य प्रदेश के ये मंत्री भी शामिल हो गये हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयान में कहा कि महिलाओं को नैतिक सीमायें लांघने पर दंड मिलता है। उन्होंने कहा कि महिलायें मर्यादा में रहें वरना रावण हरण के लिए आयेगा। हर व्यक्ति के…
Read Moreमप्र में खुलेंगे पांच मेडिकल कॉलेज : शिवराज
मध्यप्रदेश में पांच नये सराकरी मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल कॉलेज बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण के दौर में प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य में पांच नये सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। मुख्यमंत्री ने यह बातें शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा सहकारी संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन सह प्रदर्शनी युवा एक्सपो के उद्घाटन पर कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना होना चाहिये। साथ ही वे बोले कि शिक्षा के माध्यम…
Read Moreछोटी सोच एक अपराध है बडे स्वप्न देखें: कलाम
भोपाल: पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने युवाओं से आगे बढने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि छोटी सोच या छोटा लक्ष्य एक अपराध के समान है। इस लिए हमेशा बडा सोचें और आगे बढ़ें। सर्च एण्ड रिसर्च डवलपेंट सोसायटी द्वारा यहा आयोंजित सूर्च एण्ड रिसर्च यूथ कान्क्लेव का शुभारंभ करते हुए डा.कलाम ने आज यह बात कहीं। उन्होंने बडी सोच और बडे लक्ष्यों को लेकर दुनिया में विख्यात अविष्कारकों और मानवता की सेवा करने वाले…
Read More