उधमपुर। डुडू बस हादसे के घायलों में से एक और लोदरा बसंतगढ़ निवासी राकेश कुमार ने रविवार की देर रात नार्दन कमांड मिलिट्री अस्पताल, उधमपुर में दम तोड़ दिया। इस तरह अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या बीस हो गई। वहीं, जीएमसी तथा एमएच उधमपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले बसंतगढ़ निवासी कुलदीप सिंह तथा लादरा बसंतगढ़ निवासी राकेश कुमार के शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कर उनके वारिसों को सौंप दिया गया। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. चंद्रप्रकाश ने बताया कि अब यहां…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
राजस्व विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा
उधमपुर। शहर के साथ लगते बरियाल गांव में करीब 20 कनाल शामलाट जमीन पर कुछ लोगों द्वारा मालिकाना हक जताए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में राजस्व विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इस समस्या से ग्रामीणों ने डीसी को भी अवगत करवाया। प्रदर्शन के दौरान सरपंच रामपाल, राकेश कुमार, शाम लाल, सुरेश कुमार, दीपक, पंच नीलमा देवी, राजरानी, मक्खनु देवी, संजय कुमार, नायब सरपंच बिहारी लाल व अन्य…
Read Moreअब अफजल गुरु काे जल्द लटकाएं फांसी पर
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार की शाम शहर के लाल चौक इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एबीवीपी के कालेज प्रधान सुशांत गुप्ता की अध्यक्षता में शाम करीब पांच बजे एबीवीपी के सदस्य शहर के लाल चौक पर एकत्र हुए और सभी ने मोमबत्तियां जलाई और दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सुशांत गुप्ता ने कहा कि चार वर्ष पूर्व आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमला कर देश की आर्थिक नींव हिलाने की…
Read Moreनाले में गिरा ट्रक, ड्राइवर घायल
उधमपुर (ब्यूरो)। रौंदोमेल इलाके में सोमवार की सुबह एक ट्रक के नाले में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सात बजे ट्रक (जेके02एजे-5365) को ड्राइवर सड़क किनारे लगाने का प्रयास कर रहा था। तभी ट्रक फिसल कर नाले में जा गिरा।
Read Moreचयनित शिक्षकों ने दिया धरना
किश्तवाड़। चयनित शिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रशासन से दो-तीन दिनों के अंदर स्कूलों में पोस्टिंग करने की मांग उठाई ताकि उनका वेतन शुरू हो जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व शिक्षकों के लिए रिक्तियां निकाली गई थी। आवेदन के बाद पिछले साल सेलेक्शन भी हुई। बीच में विभाग की गलतियों की वजह से पोस्टिंग के लिए फिर एक वर्ष का इंतजार करना पड़ा। डेढ़ माह पूर्व भर्ती किए शिक्षकों…
Read Moreमहबूबा ने उमर पर फिर बोला हमला
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर बैठे इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स की हालत पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विवि में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए उमर सरकार जिम्मेदार है। उमर जानबूझ कर ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। चूंकि यह विवि मुफ्ती मोहम्मद सईद की देन है तो उमर इसके साथ भेदभाव कर रहे हैं। बुधवार को राजोरी के गंभीर मुगला में आयोजित एक रैली में महबूबा ने कहा। उन्होंने कहा कि पीडीपी की हुकूमत में बाबा…
Read Moreइनकार ने बचा ली योगेश की जान
जम्मू। सैनिक कालोनी में एक दिन पहले दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से तीन युवकों के जिंदा जलने की घटना में एक और सदस्य ‘बर्निंग कार’ में सवार था। उस शख्स ने खुलासा किया कि उसने आधे रास्ते में उनके साथ जाने से इंकार किया था। जिसके बाद ही उन्होंने उसे वापस छोड़ा था। अन्यथा वह भी हादसे का शिकार होता। पेशे से फोटोग्राफर योगेश ने बताया कि वह चंद्रभागा हाल में आयोजित विवाह समारोह में लड़की वालों की ओर से फोटोग्राफी करने गया था। लड़के वालों की…
Read Moreमंत्री के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
कठुआ। लखनपुर में नवनिर्मित टोल प्लाजा की इमारत और परिसर का जायजा लेने वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर को विभिन्न शिष्टमंडल में आए लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। कसबे से अमूमन आने-जाने वाले ड्राइवरों का एक शिष्टमंडल भी अपनी समस्या लिए मंत्री का दरवाजा खटखटाने पहुंचा। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे खुर्शीद अहमद ने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने पर वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ता है। शिष्टमंडल में आए मिराज दीन, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद याकूब, शौकत अहमद, अब्दुल हामिद, एजाज अहमद ने बताया कि वाहन…
Read Moreसड़क पर उतर आए विद्यार्थी
उधमपुर। मिनी बस आपरेटर यूनियन धार रोड के सदस्यों, विद्यार्थियों तथा गांववासियों ने बुधवार को डीसी कार्यालय के बाहर धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। इसके साथ ही एआरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और फिर अपनी मांग को डीसी पीके पोले के सामने रखा तथा औसु केरा गांव तक मेटाडोर को परमिट जारी करने की मांग की है ताकि लोगों को घर पहुंचने में आसानी हो सके। यूनियन धार रोड के प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व में शाम करीब पांच बजे विद्यार्थी व गांववासियों ने…
Read More