कटड़ा: पवित्र वैष्णो देवी मंदिर के पास आज एक हैलीकाप्टर हादसे का शिकार हो गया। हैलीकाप्टर हादसे में पांच श्रद्धालु और एक पायलट सहित छह लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार यह हैलीकाप्टर श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी मंदिर से वापिस लेकर आ रहा था कि अचानक हैलीकाप्टर में तकनीकि खराबी के कारण पायलट को एमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी। यह हैलीकाप्टर कटड़ा और सांझी छत के पास लैडिंग करते समय क्रैश हो गया। हादसे में हैलीकाप्टर के पायलट ए एस परमार और एक महिला श्रद्धालु के जख्मी होने की खबर मिली…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
2 Lashkar militants killed in Kashmir gunfight 2 Army officers among 10 hurt Clashes in Pulwama; probe ordered
SHRINAGAR Two Lashkar-e-Toiba (LeT) militants were killed and three security personnel, including two Army officers, were injured in a fierce gunfight in a village in south Kashmir’s Pulwama district on Friday. At least seven civilians were also wounded. While a police spokesman said the persons were injured in “retaliatory action” when a mob attacked an ambulance carrying an injured Armyman for treatment, the civilians’ account contradicted the police statement. A formal investigation has been ordered into the incident. Following a “tip-off” about the presence of militants, Bubgam village of Pulwama…
Read Moreएकजुट दिखा नेकां और कांग्रेस खेमा
राजोरी। बेशक नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के नेताओं में खींचतान लगी हो, लेकिन सोमवार को एमएलसी चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे उमर अब्दुल्ला की रैली में कांग्रेस और नेकां के नेता एक साथ नजर आए। रैली में कांग्रेस और नेकां के लगभग सभी स्थानीय नेता पहुंचे थे। विधायक रछपाल, एमएलसी रविंदर शर्मा, विधायक राश्येशाम, एमएलसी दविंदर राणा सहित कई नेता जनसभा के दौरान मौजूद थे।
Read Moreचुनाव के लिए प्रशासन की बैठक
राजोरी (ब्यूरो)। चार सीटों के लिए होने जा रहे एमएलसी चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को जिला विकास आयुक्त सौगत विश्वास ने विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि निष्पक्ष वोटिंग के लिए पुख्ता बंदोबस्त होना आवश्यक है। इस लिए हर कोई पूरी ईमानदारी और लगन से काम करें, तािक चुनाव अच्छे से हो सकें। वहीं अधिकारियों को यह भी जानकारी दी गई कि जिले में चुनाव के लिए कितने बूथ बनाए जाएंगे और कौन से अधिकारी…
Read Moreउद्योगों के लिए हजार करोड़ की सबसिडी
जम्मू। रियासत के इतिहास में पहली बार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1000 करोड़ रुपये की सबसिडी मुहैया करवाई गई है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने जम्मू प्रिंटर्स एसोसिएशन के समारोह में सरकार की ओर से ओद्योगिक विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। सलाथिया ने प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े लोगों से अपील की कि वह मौजूदा समय के अनुसार आधुनिक प्रिंटिंग तकनीकों को अपनाए। इसके लिए सरकार हर तरह की सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि रियासत में प्रिंटिंग उद्योग के विकास की…
Read Moreपच्चीस करोड़ का घोटाला
जम्मू। शेयर होल्डर और निवेशकाें की वेलफेयर एसोसिएशन ने फाइनेंस कंपनी द्वारा निवेशकों के 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की अपील को जनहित याचिका करार देने की अपील की। जेएंडके हाईकोर्ट के न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इस मामले की सुनवाई को मुख्य न्यायाधीश एमएम कुमार के समक्ष रजिस्टर करने के आदेश दिए। याचिका के अनुसार वर्ष 1986 मेें मेसर्ज शाइन फाइनेंस एंड इनवेसटमेंट इंडिया लिमिटेड कंपनीज एक्ट के तहत रजिस्टर हुई। इसी बीच, आरबीआई ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया। कंपनी ने लोगों को…
Read Moreकमाल के खिलाफ भड़का युवा मोर्चा
जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव और विधायक डॉ. मुस्तफा कमाल द्वारा पिछले दिनों देश विरोधी टिप्पणी किए जाने के मुद्दे पर युवा मोर्चा ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। मोर्चा ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू का बचाव करने पर भी मुस्तफा कमाल की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने अफजल गुरू को जल्द फांसी की सजा के फैसले पर भी अमल करने की मांग केंद्र सरकार से की। महेशपुरा चौक में प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुनीश शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते…
Read Moreभ्रूण जांचा तो तीन वर्ष की सजा
जम्मू। लिंग जांच और भ्रूण हत्या से जुड़े अधिनिययम (पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट) की कमियों को दूर करने के लिए सरकार ने इसमें जरूरी संशोधन का फैसला लिया है। अधिनियम में गैर पंजीकृत क्लिनिक चलाने वाले व्यक्ति को तीन साल की सजा और पचास हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान जोड़ा गया है। स्वास्थ्य मंत्री शाम लाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड की बैठक में वर्ष 2006 के पीसी एंड पीएनडीटी नियमों में संशोधन कर इसमें नियम 11 (2) क्लाज को शामिल…
Read Moreग्रामीणों ने किया माश्का पुल जाम, आवाजाही ठप
बसोहली। जम्मू-कश्मीर को हिमाचल प्रदेश से सीधे जोड़ने वाले हिमाचल के खैरी और जम्मू-कश्मीर के माश्का को जोड़ने वाले पुल को स्थानीय ग्रामीणों ने जाम कर दिया। एनएचपीसी की विशाल पन-बिजली परियोजनाओं के बावजूद विकास के लिहाज से पिछडे़ होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दे डाली है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। सुबह दस बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। माश्का पुल पर जाम लगे रहने से अंतर्राज्यीय आवाजाही पूरा…
Read Moreसचिवालय मेें ईजेसीसी का जोरदार प्रदर्शन
कठुआ। लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत इंप्लाई ज्वाइंट कंसलटेटिव कमेटी ने सरकार के विरोध में सांकेतिक रूप से दो घंटे की हड़ताल रख जिला सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। ईजेसीसी के इस प्रदर्शन में कई अन्य मुलाजिम संगठनों ने भी भरपूर साथ देते हुए सरकार के रवैए को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार मुलाजिमों को उकसाना चाह रही है। इसका नतीजा सरकार को जल्द ही भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने चौदह और पंद्रह दिसंबर को कामछोड़ हड़ताल का ऐलान कर दिया। प्रदर्शनकारियों में शामिल…
Read More