हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने जैसी कायराना हरकत से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव चक चंगा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से वीरवार रात साढे दस बजे से लेकर सुबह साढे चार बजे तक अंधाधुंध गोलाबारी की। इस गोलाबारी में एक मंदिर सहित कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ की चांदवां, करोल मात्रयां पोस्ट को भी निशाना बनाया, जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रिहायशी इलाकों में की गई गोलाबारी के दौरान…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी पाई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली कि हंदवाड़ा के गनपोरा में आतंकी छिपे हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन…
Read Moreसुरक्षबलों पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, दो आतंकी ढेर
जम्मू उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षा बलों की नाका पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें चार जवान शहीद हो गए। हमले के दो घंटे के भीतर सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के उत्तरी कश्मीर प्रमुख सज्जाद अहमद मीर उर्फ हैदर उर्फ जाजा समेत दो हमलावरों को ढेर कर शहादत का बदला ले लिया। ऑपरेशन में सीआरपीएफ के दो सेना और पुलिस का एक-एक जवान शहीद हो गया। दो आतंकियों के मारे जाने के बाद जब सुरक्षा बलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था…
Read Moreसंजीवनी साबित होगा कार्बन न्यूट्रल प्रोजेक्ट
जम्मू/लेह देश में पहला कार्बन न्यूट्रल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर लद्दाख के लिए यह परियोजना कई मायनों में अहम है। यह न सिर्फ लद्दाख के मौजूदा वातावरण और जलवायु को बनाए रखने में मददगार साबित होगी, बल्कि हिमालयी प्रदेशों के लिए नजीर भी बनेगी। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल प्रदेश में परिवर्तित करने की घोषणा की। हालांकि, लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल प्रदेश बनाने की कवायद तेजी से शुरू हो चुकी है। लद्दाख…
Read Moreविशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से जवानों को किया सम्मानित
जम्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल के 52 अधिकारियों एवं कार्मिकों को विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इनमें एक को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल की 19 बटालियन के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद को उनकी विलक्षण युद्ध कौशल, कुशल नेतृत्व और अनुकरणीय वीरता के लिए मरणोपरांत वीरता के…
Read Moreआतंकियों का सफाया करने वाले चार जांबाजों को शौर्य चक्र
दिल्ली / जम्मू विंग कमांडर विशक नायर, ले कर्नल कृष्ण रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक दुबे को मिलेगा सम्मान सेना के 31 और पुलिस के 916 जवानों को वीरता पदक विस्तार जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में अदम्य साहस दिखाने वाले सेना के चार जांबाजों को शौर्य पदक दिया जाएगा। इनमें वायु सेना के विंग कमांडर विशक नायर और सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे शामिल हैं। स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति ने सेना के…
Read Moreपुलिस के होनहार अधिकारी ताहिर अशरफ को मिला पीएमजी पदक
जम्मू-कश्मीर एसपी ताहिर अशरफ को साल 2018 में जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। वह यह पदक प्राप्त करने वाले उच्चाधिकारियों में पहले हैं। ताहिर अशरफ केपीएस 2004 बैच के अधिकारी हैं। डिप्टी एसपी रहते हुए वह नौशेरा, रियासी, बांदीपोरा में भी सेवाएं दे चुके हैं। बतौर एसपी वह एसीबी, एसपी हेटक्वार्टर अनंतनाग में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह ऑपरेशन्स श्रीनगर व साइबर पुलिस संभाग कश्मीर की कमान संभाल रहे हैं। ताहिर अशरफ लोगों को साइबर अपराधों के बारे में…
Read Moreसुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही है मुठभेड़, मार गिराया एक आतंकी, एक जवान भी हुआ शहीद
जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि एक जवान भी शहीद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली की पुलवामा जिले के कमराज़ीपोरा में एक बाग में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि कार्रवाई के दौरान एक…
Read Moreमनोज सिन्हा का सार्वजनिक कार्यक्रम, जम्मू-कश्मीर में जन विश्वास बढ़ाने की नई कवायद
जम्मू उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर में जन विश्वास बढ़ाने की नई कवायद के तहत जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मन की बात करेंगे। उपराज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद जम्मू-कश्मीर में मनोज सिन्हा का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम रहेगा। ऐसे में उनके संबोधन पर सियासी दलों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की भी खास निगाह रहेगी। श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 12 अगस्त को पंचायतों व स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों से सीधा संवाद होगा। कोरोना काल के चलते कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही जम्मू संभाग…
Read Moreतीन युवक लापता, या फिर 18 जुलाई के एन्काउंटर में मारे गए
राजोरी/श्रीनगर राजोरी के कोटरंका इलाके के दो गांवों से मजदूरी करने कश्मीर के शोपियां गए तीन युवक लापता हो गए हैं। एक युवक के पिता ने रविवार को इनके लापता होने की रिपोर्ट पीड़ी स्थित पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। युवक के पिता का आरोप है कि 18 जुलाई को शोपियां में जो मुठभेड़ हुई उनमें मारे गए युवकों में एक उसका बेटा भी है। बताया जाता है कि कोटरंका के धार साकरी निवासी अबरार अहमद पुत्र बैग्गा खान, इम्तियाज अहमद पुत्र सबार हुसैन और तरकस्सी निवासी अबरार अहमद…
Read More