जम्मू कृषि विभाग के सौजन्य से मिलने वाली सुविधाओं को ऑनलाइन किया जाएगा। यह बात कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर फॉर ऑनलाइन सर्विस मॉड्यूल की तैयारियों पर तालाब तिल्लो में बैठक के दौरान कही। बैठक में एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं के डिजिटलीकरण से संबंधित तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है। शुरू में इस उद्देश्य के लिए बीज, उर्वरक और कीटनाशकों सहित तीन प्रमुख गतिविधियों को शामिल…
Read MoreCategory: Jammu & Kashmir
बाड़ी ब्राह्मणा में सैन्य क्षेत्र पर मंडराए चार ड्रोन, पूरे इलाके में अलर्ट
बाड़ी ब्राह्मणा स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका के बीच बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य क्षेत्र के ऊपर चार ड्रोन मंडराए। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह ड्रोन पाकिस्तान से भेजे गए हैं, जो फायरिंग रेंज से बाहर ऊंचाई पर उड़ते देखे गए। दो ड्रोन कुछ देर में ओझल हो गए, जबकि दो ड्रोन की लाइट देर रात तक टिमटिमाती दिखाई दे रही थी। पुलिस और सेना ने इलाके में अलर्ट जारी कर एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात दस बजे बाड़ी ब्राह्मणा में हाईवे किनारे…
Read Moreसुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी
जम्मू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक एम-4 राइफल बरामद हुई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पुलवामा के त्राल के नागबेरान तारसर के जंगल में आतंकी छिपे हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। आतंकियों ने…
Read Moreकॉलेज और विश्वविद्यालय 2 अगस्त से खुलेंगे, सरकार ने नहीं किया कोई आदेश जारी
जम्मू जम्मू-कश्मीर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 2 अगस्त से स्टाफ का आना जाना शुरू हो जाएगा। लेकिन, संस्थानों में विद्यार्थियों को कक्षाओं में पढ़ाने का सरकार ने अभी कोई आदेश जारी नहीं किया है। कक्षाएं, परीक्षाएं, कार्यशालाएं, इत्यादि गतिविधियां संस्थानों में ऑनलाइन चल रही हैं। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के तमाम कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद किया गया था। कक्षाएं ऑनलाइन चल रही थीं। स्टाफ रोस्टर पर काम कर रहा था। लेकिन, अब 2 अगस्त से स्टाफ संस्थानों में जाकर नियमित रूप से काम करेगा। शोधार्थी भी अनिवार्य…
Read Moreबादल फटने के बाद लापता हुए 19 लोगों का कोई सुराग नहीं
किश्तवाड़ तहसील दच्छन के होंजड़ गांव में बादल फटने के दो दिन बाद भी 19 लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बारिश के चलते शुक्रवार को बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। दोपहर में कुछ देर बारिश रुकी, लेकिन फिर भी ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। हालांकि कई एनजीओ सदस्य अलग-अलग जगह पुलिस व सेना के साथ लापता लोगों की तलाश में मदद कर रही हैं। जानकारी अनुसार शुक्रवार को कश्मीर से एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम दच्छन पहुंच गई है। एनडीआरएफ की 23 लोगों की…
Read Moreआतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर
श्रीनगर/बांदीपोरा उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपोरा में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षाबलों द्वारा सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जोकि लगातार पिछले करीब 72 घंटे से भी अधिक समय से जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं…
Read Moreसरहदों पर तैयारी दमदार, अब कारगिल दोहराने की हिमाकत नहीं कर सकता दुश्मन
श्रीनगर/जम्मू भारत के खिलाफ कारगिल जैसी हिमाकत अब कोई भी दुश्मन नहीं कर सकता। साल 1999 में कारगिल युद्ध के बाद भारत ने एलओसी से लेकर एलएसी तक सैन्य ताकत कई गुना बढ़ा ली है। सीमा पर मजबूत तैयारी कर भारत ने पाकिस्तान ही नहीं चीन को भी कड़ा संदेश दिया है। कारगिल युद्ध ने सुरक्षा जरूरतों का एहसास करवाया, जिससे जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक धरातल पर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए। सीमा तक आधारभूत ढांचा मजबूत करने के साथ ही आधुनिक हथियारों से लैस भारतीय सेना के निगहबान भी…
Read Moreबांदीपोरा में मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी, तीनों लश्कर के
श्रीनगर/बांदीपोरा उत्तरी कश्मीर के सीमवर्ती जिले बांदीपोरा के सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगलों में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें दो ए प्लस श्रेणी के आतंकी हैं। एक की शिनाख्त पाकिस्तानी निवासी ताहा उर्फ शाकिर के रूप में हुई है जबकि दूसरा स्थाय आतंकी शाकिर अल्ताफ है। तीसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी है। तीनों का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से है। सूत्रों के मुताबिक दो और आतंकी जंगल में…
Read Moreकश्मीर घाटी में 24 दिनों में 10 मुठभेड़, मारे गए 24 आतंकी
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में जुलाई के महीने के शुरुआती 24 दिनों के भीतर सुरक्षाबलों को अब तक 26 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इनमें से 24 आतंकियों को 10 अलग-अलग मुठभेड़ों में कश्मीर घाटी में मार गिराया गया है। जबकि जम्मू संभाग के राजोरी जिले के सुंदरबनी में दो आतंकियों को मार गिराया गया था। वहीं इस (आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन) दौरान जम्मू में सेना के दो जबकि कश्मीर संभाग में एक जवान शहीद हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो कश्मीर में 10 मुठभेड़ों के दौरान 24…
Read Moreकठुआ में अलर्ट : वायुसेना स्टेशन पर हमले के बाद भी नहीं रोक पा रहे ड्रोन घुसपैठ
जम्मू जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर हमले के बाद ड्रोन घुसपैठ लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय सीमा में ड्रोन से गोला-बारूद गिराने के प्रयास जारी हैं। यहां तक कि वायुसेना स्टेशन पर हमले के बाद भी दो बार ड्रोन से फिर हमले का प्रयास किया गया। बेशक ड्रोन पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन बॉर्डर पार से आने वाले ड्रोन पर अंकुश नहीं लग पा रहा। सुरक्षा एजेंसियों के लिए ड्रोन की घुसपैठ बड़े चिंता का विषय है। 16 जुलाई को जम्मू, सांबा, कठुआ में सैन्य ठिकानों के आसपास…
Read More