बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी नहीं लगाने वाले स्कूल और कॉलेजों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपलों की भी इस कोताही के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्थाएं जांचने को उच्च शिक्षा निदेशालय की विशेष टीम शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण भी करेगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से इस बाबत सभी प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर आगाह किया गया है। उन्होंने मशीनों के ठीक या खराब होने के संदर्भ में आगामी दो दिनों के भीतर रिपोर्ट भी तलब…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
हिमाचल में मजबूत होगी कोल्ड चेन, बागवानी विकास प्रोजेक्ट को मिला विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 1,134 करोड़ के बागवानी विकास प्रोजेक्ट को एक साल का विस्तार मिल गया है। विश्व बैंक से मंजूरी मिलने के बाद अब यह प्रोटेक्ट 30 जून 2023 के स्थान पर जून 2024 को पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में 7 नए कोल्ड स्टोर का निर्माण और 8 कोल्ड स्टोर के उन्नयन का काम चल रहा है। प्रोजेक्ट के विस्तार से ठियोग के पराला में चल रहा प्रोसेसिंग प्लांट और 250 करोड़ की सिंचाई योजनाओं का काम भी पूरा हो सकेगा। दो महीने पहले प्रोजेक्ट की…
Read Moreकरोडो के निवेश वाली परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए होगा मंथन : मंत्री हर्षवर्धन चौहान
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न कारणों से अटकी पड़ी 31 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए शिमला में इन्वेस्टर्स मीट होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 7 और 8 जून को शिमला में दो दिवसीय इन्वेस्टर्स मीट होगी। इसमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाले उद्योगपतियों को बुलाया गया है। जो उद्योग, ऊर्जा और पर्यटन विभाग से संबंधित परियोजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। इस अवसर…
Read Moreकेंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन को दिया एक साल का एक्सटेंशन,अब सिरे चढ़ पाएंगे कई बड़े प्रोजेक्ट
शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विधानसभा फ्वाईओवर और पार्किंग जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट अब सिरे चढ़ पाएंगे। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन को एक साल की एक्सटेंशन दे दी है। शिमला स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भी इस बारे में लिखित पत्र आ गया है। इसके तहत अब जून 2024 तक स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करवाए जा रहे काम पूरे करवा सकेंगे। पहले जून 2023 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अब इसकी समय…
Read Moreप्रदेश के कुछ क्षेत्र में 10 जून तक मौसम खराब रहने के आसार, तूफान आने का भी अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में 10 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 6 से 10 जून तक बारिश हो सकती है। मैदानी भागों में 8 जून से मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं। आज व कल कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान शिमला में न्यूनतम…
Read Moreस्पेशल ओलंपिक में हिस्सा लेंगे पांच हिमाचली
हिमाचल के बास्केटबाल खिलाड़ी अवनीश कौंडल और सुंदरनगर से वॉलीबाल सूरज चौहान भाग लेंगे। इन खेलों का उद्घाटन 16 जून को ओलंपिक स्टेडियम बर्लिन (जर्मनी) में होगा। इसमें 190 देशों के करीब 7,000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारतीय दल 16 स्पर्धाओं में भाग लेगा। स्पेशल ओलंपिक के लिए भारत का 285 सदस्यीय दल होगा। इन खेलों में अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में डीपीई के पद पर कार्यरत राजकुमार पाल और सुंदरनगर के बोहट निवासी अमन शर्मा का चयन कोच के रूप में हुआ है। स्पेशल ओलंपिक…
Read Moreईको विलेज बनेंगे हिमाचल के चार गांव, खर्च होंगे 50 लाख
प्रदेश में में इस वर्ष चार ईको गांव ईको विलेज के रूप में विकसित किए जाएंगे। इनमें जिला शिमला के चौपाल ब्लॉक का खंगना, ब्लॉक रोहड़ू की लोअर कोटी पंचायत का सिद्धरोटी, जिला ऊना के अंब ब्लॉक का गांव चपरोह और जिला हमीरपुर की नेरी पंचायत का बलेटा गांव शामिल हैं। इस योजना के तहत इन गांवों में पांच वर्षों तक करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इन गांवों के लिए चार-चार लाख का बजट जारी करता है। अन्य बजट अन्य योजनाओं के साथ…
Read Moreमुख्यमंत्री द्वारा 3 जून, 2023 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि राज्य सरकार द्वारा भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी), हमीरपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लंबित परिणामों को शीघ्र घोषित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की जांच के दायरे में नहीं आने वाली परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कदाचार के लिए भंग किए गए एचपीएसएससी द्वारा आयोजित की गई परीक्षाओं के रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग…
Read Moreगौर करे सरकार : चम्बा में स्वास्थ्य सेवाए चरमराई, अधिकारी जनता के स्वास्थ्य के प्रति नहीं है संवेदनशील
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों जहां अस्पताल में परखनलियों (टेस्ट ट्यूब) का स्टॉक खत्म हो गया था तो अब उपचार के लिए सबसे जरूरी कैनुला ही नहीं मिल रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को भर्ती करने से पहले तीमारदारों को कैनुला लाने के लिए पर्ची लिखकर दी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं और लगता है कि भर्ती होना पड़ेगा,…
Read Moreटीम इंडिया धर्मशाला में खेल सकती है क्रिकेट विश्व कप का एक मुकाबला
भारत में अक्तूबर और नवंबर में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के तीन से चार मैचों की मेजबानी का मौका धर्मशाला को मिल सकता है। भारतीय टीम भी टूर्नामेंट का एक मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेल सकती है। आईसीसी की ओर वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसी माह सात जून को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा। इस दौरान अक्तूबर से भारत में होने वनडे क्रिकेट विश्व कप के मैचों का शेड्यूल भी जारी किया…
Read More