बेरोजगार युवक व युवतियां के लिए 15 जून को काँगड़ा के इस आईटीआई केंद्र पर लगेगा रोजगार मेला

बेरोजगार युवक व युवतियां के लिए 15 जून को काँगड़ा के इस आईटीआई केंद्र पर लगेगा रोजगार मेला

राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गढ़ जमूला में 15 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी की आईटीसी कंपनी साक्षात्कार के आधार पर युवक-युवतियों का चयन करेगी। साक्षात्कार के माध्यम से 18 से 25 साल की आयु के बेरोजगार युवक व युवतियां इसमें पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामिंग आसिस्टेंट, एलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्राॅनिक के पासआउट युवक व युवतियां इसमें शामिल हो सकते हैं।

Read More

सुक्खू सरकार प्रदेश के पानी से आमदनी बढ़ाने के लिए तैयार कर रही प्लान

सुक्खू सरकार प्रदेश के पानी से आमदनी बढ़ाने के लिए तैयार कर रही प्लान

हिमाचल प्रदेश सरकार अब पानी बेचकर कर्जा उतारने की तैयारी कर चुकी है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में जल शक्ति विभाग के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। इन अधिकारियों से मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में साइन किए एमओयू पर चर्चा की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यहां नदियों और खड्डों में बहते पानी को बार-बार हिमाचल का बहता सोना करार दे चुके हैं। अब दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों को पानी देने की संभावना…

Read More

सरकार को शराब कारोबारी की चिंता, विधार्थियों से नहीं कोई सरोकार

सरकार को शराब कारोबारी की चिंता, विधार्थियों से नहीं कोई सरोकार

चुनाव के दौरान नेताओ के भाषणों से जनता मंत्र मुग्ध हो जाती है और कल्पना करती है क़ि शायद वो नहीं तो यह सरकार जरूर हमारे बच्चो के भविष्य के निर्माण में बेहतर कदम उठाएगी ! मगर जनता हर बार सत्ता परिवर्तन के पश्चात खुद को तब ठगा हुआ महसूस करती है जब चुनी हुई सरकार की पहली प्राथमिकता उनके बच्चो की शिक्षा दीक्षा नहीं बल्कि बड़े बड़े कारोबारियों के साथ मिलकर उनके भविष्य का निर्माण करना अक्सर देखा जाता है ! ऐसा ही एक वाक्यबिलासपुर जिले में आंगनबाड़ी केंद्र…

Read More

शिक्षकों की नियुक्ति से अभिभावक खुश, छात्रों को मिलेगा उज्जवल भविष्य

शिक्षकों की नियुक्ति से अभिभावक खुश, छात्रों को मिलेगा उज्जवल भविष्य

प्राथमिक स्कूलों के साथ अब वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी दूर होने लगी है। इसके तहत जिले के चार स्कूलों में नए अध्यापकों की नियुक्ति भी हो गई है। स्कूलों में लंबे समय से अध्यापकों की कमी चल रही है। अब नए अध्यापकों की नियुक्ति होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। जिन स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति हुई है, उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रापमापा) घनारी, रामनगर नकड़ोह, टकरला और अंदौरा शामिल है। यहां शास्त्री और भाषा अध्यापक (एलटी) को नियुक्त किया गया है। भाषा…

Read More

नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े 35 चालक, लॉकअप में काटनी पड़ी सजा

नशे की हालत में  में वाहन चलाते पकड़े 35 चालक, लॉकअप में काटनी पड़ी सजा

प्रदेश के चंबा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाले 35 वाहन चालकों को कोर्ट के लॉकअप रूम में रहकर एक दिन की सजा काटनी पड़ी। अदालत ने इन चालकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे, क्योंकि ये चालक अदालत से समन जारी होने के बावजूद पेशी पर नहीं आ रहे थे। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने इन चालकों को पकड़कर अदालत में पेश किया। अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर ने इन वाहन चालकों को एक दिन कोर्ट के लॉकअप रूप…

Read More

केंद्र ने ऊना में इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने के लिए दी मंजूरी, 300 को मिलेगा रोजगार : सुक्खू

केंद्र ने ऊना में इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने के लिए दी मंजूरी, 300 को मिलेगा रोजगार : सुक्खू

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की ओर से स्थापित किए जा रहे इथेनॉल संयंत्र को स्वीकृति प्रदान की है। यह प्लांट 500 करोड़ की लागत से 30 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा। इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल, गन्ना और मक्का का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है। इसलिए यह योजना क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में भी मददगार साबित होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र के समक्ष यह मामला उठाया था। इस संयंत्र के लिए…

Read More

बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के बिना भी मिलेगा एडमिशन का मौका

बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के बिना भी मिलेगा एडमिशन का मौका

हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में अब उन अभ्यर्थियों को भी प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने मई में हुई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट)-2023 में भाग नहीं लिया था। तकनीकी शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों को यह मौका तीसरे चरण की होने वाली काउंसलिंग में देगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड में इंजीनियरिंग कोर्सों में प्रवेश के लिए इसी माह से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट में आए बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। वहीं अगर पहले चरण की काउंसलिंग के बाद सीटें रिक्त बच जाती…

Read More

चंडीगढ़-मनाली से सीधा जुड़ा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन

चंडीगढ़-मनाली से सीधा जुड़ा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन सीधे पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठीपुरा से फोरलेन के मंडी भराड़ी पुल तक बनाए गए संपर्क मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर बनकर तैयार है। फोरलेन के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने से शिमला से हमीरपुर और कांगड़ा जाने वाले वाहनों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही एम्स बिलासपुर भी संपर्क मार्ग शुरू होने से फोरलेन से नजदीक हो गया है। शिमला से हमीरपुर और कांगड़ा जाने वाले वाहन कोठीपुरा से इस संपर्क मार्ग से सीधा फोरलेन पर पहुंच सकेंगे। इन जिलों को…

Read More

सीएम ने दिए निर्देश, कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सशर्त होगा जारी

सीएम ने दिए निर्देश, कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सशर्त होगा जारी

पेपर लीक मामले में भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से ली गई पोस्ट कोड 980 कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सशर्त जारी होगा। सचिवालय पहुंचे नाराज अभ्यर्थियों की मांग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर रात को एडीजी विजिलेंस को इस बाबत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा को पास करने वाले जिन अभ्यर्थियों पर शक है, उनके परीक्षा परिणाम को होल्ड किया जाए। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस से फाइल पर इस बाबत प्रस्ताव भेजने को कहा है। हाईकोर्ट को भी इसकी सूचना…

Read More

सरकार को ओपीएस बहाली के लिए बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने दिया 21 जून तक का अल्टीमेटम

सरकार को ओपीएस बहाली के लिए बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने दिया 21 जून तक का अल्टीमेटम

राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने ओपीएस बहाली के लिए 21 जून तक की मोहलत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल न होने पर कर्मचारी यूनियन बिफर गई है। इस बाबत प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर यूनियन ने चेतावनी दी है कि 21 जून तक अगर अधिसूचना जारी नहीं हुई तो प्रदर्शन करने को फिर विवश होंगे। बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने 25 मई को बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला के बाहर…

Read More