बर्फीले इलाकों में बिछेगी एंटी फ्रीज पाइपलाइन, माइनस 40 डिग्री में भी नहीं जमेगा पानी : मुकेश अग्निहोत्री

बर्फीले इलाकों में बिछेगी एंटी फ्रीज पाइपलाइन, माइनस 40 डिग्री में भी नहीं जमेगा पानी :

हिमाचल प्रदेश के बर्फीले इलाकों में एंटी फ्रीज पाइपलाइन बिछेगी, जिससे माइनस 40 डिग्री तापमान में भी पेयजल पाइपलाइन नहीं जमेगी। इससे प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों में लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। लेह लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में इन पाइपलाइन को बिछाया गया है। अब प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के भरमौर को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है। इस परियोजना के लिए सरकार ने केंद्र से 34 करोड़…

Read More

पानी को लेकर हाहाकार, चुप्पी साधे बैठा नगर निगम

पानी को लेकर हाहाकार, चुप्पी साधे बैठा नगर निगम

सोलन। शहर में पानी की सप्लाई न होने पर अब मामला गरमाता जा रहा है। पानी को लेकर शहर में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन नगर निगम इस पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठा है। मालरोड समेत कई वार्डों में नौवें दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हुई। इससे लोगों को अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम की ओर से सप्लाई से वंचित रहे क्षेत्रों में अभी तक टैंकरों से भी पानी का वितरण शुरू नहीं किया है। इस कारण लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा…

Read More

हिमाचल में इस विश्वविद्यालय ने बेची करीब पांच हजार फर्जी डिग्रियां

हिमाचल में इस विश्वविद्यालय ने बेची करीब पांच हजार फर्जी डिग्रियां

मानव भारती निजी विश्वविद्यालय पर हिमाचल प्रदेश में करीब पांच हजार फर्जी डिग्रियां बेचने का आरोप है। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सोलन की जिला अदालत में पेश किए गए अंतिम अनुपूरक चालान में इसका खुलासा किया है। विश्वविद्यालय की ओर से ज्यादातर डिग्रियां उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बेची गईं हैं। एसआईटी का मानना है कि लोगों को फर्जी डिग्रियां उपलब्ध कराने का काम एजेंट करते थे। अंतिम अनुपूरक चालान में विश्वविद्यालय का मालिक राजकुमार राणा, उसकी पत्नी और बेटी समेत 21 लोग आरोपी हैं। फोरेंसिक लैब…

Read More

शहरी क्षेत्रों का भी बनेगा परिवार रजिस्टर, एमसी अधिनियम में संशोधन

शहरी क्षेत्रों का भी बनेगा परिवार रजिस्टर, एमसी अधिनियम में संशोधन

सरकार ने ग्राम पंचायतों की तर्ज पर अब शहरी क्षेत्रों में भी परिवार रजिस्टर बनाने का निर्णय लिया है। शहरी क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर को लागू करने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 48 ए धारा 308 ए और हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 43 (5) और धारा 393 में संशोधन किया है। इससे शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के बारे में महत्वपूर्ण डाटा उपलब्ध होगा, जिसके उपयोग से संसाधनों के बेहतर आवंटन सुनिश्चित कर जन कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा…

Read More

पेपर लीक मामले में भी बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर नामजद

पेपर लीक मामले में भी बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर नामजद

प्रदेश परिवहन विभाग के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पद से बर्खास्त रवि कुमार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल एवं कल्याण अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी रवि कुमार को नामजद कर लिया है। इससे पूर्व रवि पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद किया था। आरोप है कि हमीरपुर निवासी रवि कुमार ने प्रश्नपत्र खरीदा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी हासिल की थी। इसके बाद उसने…

Read More

एमएमयू को अतिरिक्त फीस वसूलने पर एक करोड़ जुर्माना

एमएमयू को अतिरिक्त फीस वसूलने पर एक करोड़ जुर्माना

महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज सोलन पर 1,03,965,3000 रुपये की अतिरिक्त फीस वसूली पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की अदालत ने सोमवार को मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। जुर्माना राशि को तीन माह में आयोग के बैंक खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों से अधिक वसूली फीस वापस करने के निर्देश भी दिए हैं। एमएमयू पर आठ शैक्षणिक सत्र के करीब 1200 एमबीबीएस विद्यार्थियों से ज्यादा फीस लेने का…

Read More

आईआईटी मंडी ने तैयार की एप, शरीर को छुए बिना होगी बीपी, शुगर और बुखार की जांच

आईआईटी मंडी ने तैयार की एप, शरीर को छुए बिना होगी बीपी, शुगर और बुखार की जांच

शरीर को छुए बिना बीपी, शुगर, बुखार और खून की जांच हो जाए तो और क्या चाहिए। जी हां, यह संभव कर दिखाया है आईआईटी के शोधकर्ताओं ने। उन्होंने एक ऐसी मोबाइल एप तैयार की है, जो शरीर को छुए बिना आपकी पूरी हेल्थ हिस्ट्री बता देगी। यह एप कैमरे की मदद से एंबिएंट लाइट से मरीज के चेहरे और नसों को देखकर बता देगा कि उसका बीपी, शुगर और बुखार कितना है। यही नहीं, यह भी पता चल जाएगा कि मरीज किस बीमारी से और कब से पीड़ित है।…

Read More

डीसी ने दिए आदेश, किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचा तो आढ़तियों के लाइसेंस होंगे रद्द

डीसी ने दिए आदेश, किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचा तो आढ़तियों के  लाइसेंस होंगे रद्द

सेब किलो के हिसाब से बेचने के प्रदेश सरकार के आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए सोमवार को डीसी आदित्य नेगी ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों के साथ बैठक की। डीसी ने सेब के आढ़तियों पर निगरानी रखने के लिए अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वायड बनाए और रोजाना रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में देने के निर्देश दिए। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में यह टीमें बनाई गई हैं। यह फल मंडियों में जाकर ऐसे आढ़तियों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई करेगी जो बागवानों से किलो के हिसाब से सेब…

Read More

शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने 5,40,000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में किये दान

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिया है। मंगलवार को बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने बोर्ड कर्मियों के एक दिन के वेतन के रूप में 5,40,000 रुपये का चेक बोर्ड चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल और बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा के माध्यम से सीएम राहत कोष में दिया। संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल हमारा घर है और जब घर पर कोई विपदा आती है तो शिक्षा बोर्ड…

Read More

एनएच के निर्माण से खतरे की जद में आए सैंकड़ो मकान, डर के साये में लोग जागजाग कर गुज़ार रहे राते

एनएच के निर्माण से खतरे की जद में आए सैंकड़ो मकान, डर के साये में लोग जागजाग कर गुज़ार रहे राते

सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट से लेकर धर्मपुर तक निर्माणाधीन एनएच के कारण सैकडों मकानों, दुकानों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में बरसात के मौसम में लोग जागकर रातें गुजार रहे हैं। पहाड़ियों की कटिंग के कारण कई मकान गिरने के कगार पर हैं और पानी खड्ड की तरह सड़क पर बहने से यह कई स्थानों पर ढह गई है। मार्ग कई स्थानों पर तालाब की तरह भरा हुआ है। इसके अलावा सड़क कई स्थानों से मिट चुकी है। इन दोनों क्षेत्राें में वाहन चालकों के लिए कदम-कदम पर खतरा बना…

Read More