उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्र तल से 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा एक बार फिर छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। दर्रा बहाल करने में सीमा सड़क संगठन के जवानों को कड़ाके की ठंड के बीच खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। दर्रे के बहाल होने से रोहतांग के आरपार लाहौल-कुल्लू में फंसे लोग टैक्सियों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। सोमवार को दर्रा से नौ टैक्सी आरपार हुई। हालांकि रोहतांग टाप का तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे चल रहा है। सड़कें जाम होने के…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
तो कट जाएगा बिजली-पानी का कनेक्शन
काईस (कुल्लू)। ब्यास नदी में बढ़ते प्रदूषण पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय सख्त हो गया है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद प्रशासन और नगर परिषद हरकत में आ गए हैं। ब्यास की जलधारा शहर के कूड़े कचरे, मलबे और सीवरेज की गंदगी से मैली हो रही है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन और नप कुल्लू को सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद कुल्लू ने शहरवासियों, मनाली और भुंतर के लोगों को हिदायत दी है कि अगर चिन्हित स्थानों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंका गया तो उचित…
Read More50 पीएसआई बनेंगे सब इंस्पेक्टर
हरोली (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के थाना और चौकियों में सेवाएं दे रहे करीब 50 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर अब सब इंस्पेक्टर बनेंगे। शिमला से जल्द ही इनकी लिस्ट जारी हो सकती है। इनमें अधिकतर का प्रोबेशन पीरियड 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। कुछ का प्रोबेशन पीरियड जनवरी में पूरा हो रहा है। इनमें कुछ महिला अधिकारी भी शामिल हैं। इन पुलिस एनजीओ अधिकारियों में कु छ सैन्य कोटे से भी हैं। ऊना जिले के थानों में ही मौजूदा दौर में शम्मी गुलेरिया, बलजीत सिंह, संजीव कुमार,…
Read Moreछठी बार हिमाचल के सीएम बने वीरभद्र
वीरभद्र सिंह रिकॉर्ड छठी बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्यपाल उर्मिला सिंह ने वीरभद्र सिंह और नौ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री हैं- विद्या स्टोक्स, ठाकुर कौल सिंह, जीएस बाली, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रकाश चौधरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा और धनीराम शांडिल। हाल ही में विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने फतह हासिल की थी। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 36, भाजपा को 26 और अन्य…
Read Moreहिमाचल मंत्रिमंडल में भी राहुल की यंग ब्रिगेड!
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी महासचिव राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड को, वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में स्थान मिलना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कम से कम राहुल के करीबी दो विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की सम्भावना है। वीरभद्र सिंह (78) 25 दिसम्बर को छठीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनकी सरकार तृस्तरीय होगी, यानी इसमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री…
Read Moreभाजपा विधायक दल की बैठक आज
शिमला : भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक आज होटल पीटरहॉफ में होगी। बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक भाग लेंगे तथा विधायक दल के नेता का भी चुनाव होगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थावर चंद गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आज की बैठक केवल नवनिर्वाचित विधायकों की ही होगी।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा बैठक कुछ दिनों के बाद होगी जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। रचनात्मक विपक्ष की भूमिका…
Read Moreअब सरकारी स्कूलों की भी होगी वैबसाइट
शिमला : अब सरकारी स्कूलों की भी अपनी वैबसाइट होगी। इसके लिए दि आर्यभट्ट जियो-इंफॉर्मैटिक्स एंड स्पेस एप्लीकेशन सैंटर (एजीआईएसएसी) ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर में उस महत्वपूर्ण डाटा को संरक्षित किया जाएगा जिसकी विभाग को अक्सर जरूरत पड़ती है। जानकारी के अनुसार इस एप्लीकेशन में विभाग के उन सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर किया गया है जहां से बड़े निर्णय लेने के लिए आंकड़ों की जरूरत होती है। योजना की खास बात यह है कि इसके तहत सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन…
Read Moreपहली बार मुख्यमंत्री होंगे एमसी के एसोसिएट मेंबर
शिमला। नगर निगम के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री इसका एसोसिएट सदस्य बनने जा रहा है। शिमला ग्रामीण क्षेत्र के तहत नगर निगम के वार्ड आते हैं। ऐसे में राज्य की छठी बार कमान संभालने जा रहे वीरभद्र सिंह की नगर निगम में भी भागीदारी होगी। नगर निगम के 25 वार्ड तीन विधानसभा क्षेत्रों के तहत आते हैं। ऐसे में नगर निगम सदन में अब एसोसिएट मेंबरों की संख्या बढ़ गई है। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पहले भी एमसी के एसोसिएट सदस्य रह…
Read Moreछठे सीएम की सौगात से फूला नहीं समा रहा शिमला
शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र सिंह के छठी बार मुख्यमंत्री बनने की घोषणा से शिमला फूला नहीं समा रहा। मानो क्रिसमस के साथ-साथ नववर्ष के जश्न और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया हो। शनिवार देर रात जैसे ही मुख्यमंत्री के लिए वीरभद्र सिंह के नाम की घोषणा हुई, समर्थक एक-दूसरे के गले लगकर बधाई देने लगे। इसके बाद किसी ने मोबाइल से अपने सगे संबंधियों को फोन घुमाया तो किसी ने मैसेज किया। रविवार की सुबह होते-होते बधाइयों के इस सिलसिले में और रंग चढ़ गया। क्या आम, क्या…
Read Moreआईएएस अफसरों की संपत्ति की जांच मांगी
रामपुर बुशहर। सर्व कर्मचारी, पेंशनर, श्रमिक एवं युवा बेरोजगार संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह को छठी बार सीएम बनने पर बधाई दी है। मोर्चा अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत का पूरा श्रेय वीरभद्र सिंह को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वीरभद्र सिंह ही सत्ता में ला सकते थे, जो उन्होंने कर दिखाया। वर्मा रामपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ षड्यंत्र के तहत सीडी…
Read More