आरटीओ मंडी द्वारा लगाए गए नाके के दौरान वीरवार देर शाम प्रतिबंधित खैनी की भारी खेप बरामद की गई। बिंद्रावणी के पास चैकिंग के दौरान पकड़ी गई इस खेप की कीमत 10 लाख रुपए के आसपास आंकी गई है। नाके के दौरान पकड़ी प्रतिबंधित खैनी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक देर शाम आरटीओ मंडी ने बिंद्रावणी के पास रोड सेफ्टी सप्ताह के तहत वाहनों की चैकिंग के लिए नाका लगा रखा था। इस दौरान बिलासपुर से…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
सोलन में सेवा केंद्र खोलने की योजना
शिमला प्रदेश में आयकर विभाग जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए नया आयकर सेवा केंद्र खुलने जा रहा है। इस आयकर सेवा केंद्र को खोलने के लिए विभाग ने प्रयासों को तेज कर दिया है। इसके लिए बाकायदा प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस नए खोले जाने वाले आयकर सेवा केंद्र के साथ ही प्रदेश में आयकर सेवा केंद्रों की संख्या 4 हो जाएगी। इस सेवा केंद्र को जिला सोलन में खोलने की योजना है। प्रदेश में अभी तक जिन 3 आयकर सेवा केंद्रों का संचालन किया जा…
Read Moreराज्य में बनेगी नई आबकारी नीति
शिमला : प्रदेश सरकार नई आबकारी नीति बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की आबकारी नीति का अध्ययन करेगी। यह जानकारी आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि वह इसके तहत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और सभी पहलुओं का पता लगाने के बाद इस दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे। आबकारी एवं कराधान मंत्री ने बताया कि एक समय में विभाग से सरकार को 200 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था जो अब बढ़कर 4400…
Read Moreसरकार ने दिए बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाने के निर्देश
शिमला: प्रदेश कांग्रेस सरकार ने शीतकालीन सत्र को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सरकार ने स्पष्ट किया है कि सत्र के दौरान बेवजह होने वाले खर्च पर अंकुश लगाया जाए। इस बार 12वीं विधानसभा के पहले सत्र पर करीब 30 से 32 लाख की राशि खर्च होने की संभावना है। बीते शीतकालीन सत्र से यह खर्च कहीं कम है। सूचना के अनुसार सचिवालय से इस बार सत्र के लिए 100 के करीब अधिकारी व कर्मचारी धर्मशाला को रवाना होंगे। चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले यह अधिकारी व…
Read Moreतबादलों के डर से उच्चाधिकारी सहमे
धर्मशाला : प्रदेश में नई सरकार के सत्ता में आते ही बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। कांग्रेस सरकार ने 29 आईएएस तथा 6 एचएएस अधिकारियों को तबादले के निर्देश जारी कर दिए। प्रदेश में नई सरकार के आते ही सभी उच्चाधिकारियों को तबादले की चिंता सता रही है। आजकल किसी भी विभाग में उच्चाधिकारियों के साथ बात होती है तो उनसे अधिकतर यही सुनने को मिलता है कि अब तो वह नई सरकार के सत्ता में आने पर तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। कई उच्चाधिकारी तो…
Read Moreहिमाचल को 550 करोड़ का ऋण स्वीकृत
शिमला : केंद्र सरकार ने 550 करोड़ रुपए हिमाचल प्रदेश विकास नीति ऋण राज्य के लिए स्वीकृत किए हैं । इस ऋण में से 495.37 करोड़ रुपए राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा अनुदान के तौर पर जारी किए गए हैं। प्रदेश में समावेशी हरित विकास एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए यह विश्व बैंक ऋण स्वीकृत किया गया है। यह ऋण ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग एवं पर्यावरण क्षेत्रों में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उपयोग में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस ऋण के समुचित…
Read Moreब्राह्मणों ने किया आरक्षण का विरोध
आनी (कुल्लू)। आनी ब्राह्मण सभा की सोमवार को बैठक हुई। इकाई अध्यक्ष ख्याले राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने को गलत करार दिया गया। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण ने भारत के नागरिकों के स्वतंत्रता के अधिकार पर प्रश्न चिन्ह् लगा दिया है, इसलिए प्रमोशन में आरक्षण बंद होना चाहिए। सदस्यों ने बैठक में छठी बार मुख्यमंत्री बनने पर वीरभद्र सिंह को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार ब्राह्मणों के हितों की रक्षा करेगी। बैठक में दिल्ली में गैंगरेप की शिकार…
Read Moreदिल्ली बैठे लोगों ने रोका मिशन रिपीट : चौधरी
धर्मशाला। भाजपा मंडल धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर के बयान को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कपूर का यह कहना कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए वह जिम्मेवार नहीं हैं। यह सत्य से बिलकुल परे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे भाजपा के कुछ लोग नहीं चाहते थे कि प्रेम कुमार धूमल दोबारा मुख्यमंत्री बनें। इसके चलते उन्होंने धूमल के खिलाफ काम कर पार्टी को गर्त में डल दिया। वहीं धूमल गुट के कार्यकर्ताओं को भी प्रताड़ित…
Read Moreइंसाफ के इंतजार में एक और बिटिया
ऊना। दिल्ली गैंगरेप की तरह ही जिला ऊना में दुराचार के बाद मौत के घाट उतारी गई 10 वर्षीय बालिका को आज तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। 10 साल की मासूम बालिका 12 मार्च 2012 को कलरूही में दरिंदगी का शिकार हुई थी। हालांकि, पुलिस की ओर से कई बार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। डीएनए टेस्ट करवाए गए। यहां तक दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने पुलिस की ओर से संदिग्ध माने गए 8 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट भी किए गए। लेकिन, सब बेकार ही साबित हुआ…
Read Moreविधायकों की पत्नियों का बने सांझा मंच : धर्माणी
बिलासपुर : महिलाओं व लड़कियों के साथ किसी भी रूप में हो रही हिंसा व शोषण हमारे सभ्य कहलाने वाले समाज के माथे पर कलंक है व इसे मिटाने के लिए राजनीतिक नहीं अपितु सामाजिक लड़ाई लडऩी होगी। ये उद्गार मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। धर्माणी ने कहा कि उनके मन में विचार आया है कि महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा को रोकने व हिंसा की शिकार बनीं महिलाओं की मदद के लिए प्रदेश के सभी विधायकों की पत्नियां एक…
Read More