खुशखबरी! अब डाकघर में मिलेगा आपको और ज्यादा ब्याज

विभाग ने एक अप्रैल से 0.2 फीसदी ब्याज बढ़ाया डाक विभाग की बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आप इस वित्त वर्ष में एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल की फिक्स डिपॉजिट बचत या पांच साल के लिए रैकरिंग डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो ब्याज 0.2 फीसदी तक बढ़ी हुई दर पर मिलेगा। डाक विभाग ने एक अप्रैल से कुछ बचत योजनाओं में ब्याज बढ़ाया है। हालांकि, यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन छोटे निवेशकों के लिए इसका भी महत्व…

Read More

तो जनता की क्या होगी भाजपा : वीरभद्र

नगवाईं/पंडोह(मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की देश में कोई लहर नहीं है। मीडिया के माध्यम से भाजपा झूठी लहर बनाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली में जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट पर चुनावी मुकाबला एकतरफा है। भाजपा नेता मोदी के नाम पर सत्ता के सपने देख रहे हैं जबकि…

Read More

सर्विस बुक ऑनलाइन नहीं की अपडेट

चंबा (गीता) नए वित्तीय वर्ष से सरकारी कर्मचारियों को वेतनवृद्धि और अन्य वित्तीय लाभ मिलने वाले हैं। वहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत जिले के 500 से ज्यादा शिक्षक और गैर शिक्षक इन वित्तीय लाभों से वंचित रह सकते हैं। इन शिक्षकों ने अभी तक अपनी सर्विस बुक ऑनलाइन अपडेट नहीं की है। ऐसे में शिक्षा विभाग के पास इन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति का कोई अता-पता नहीं है। जानकारी के अनुसार निदेशालय ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्विस बुक अपडेट करने का एक मौका दिया है। ये…

Read More

आप के समर्थन के लिए महेश्वर ने संभाला मोर्चा

धर्मशाला (आत्मा राम)आम आदमी पार्टी की बैठक शीला चौक धर्मशाला में हुई। इसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजन सुशांत और हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से प्रचार समितियों का गठन किया गया। सुशांत ने कहा कि आप के चुनाव अभियान समिति के महेश्वर सिंह प्रभारी हैं। बैठक में प्रचार समिति का गठन किया गया। प्रचार समितियों में महिला विंग, एससी, एसटी, ओबीसी आदि विंग का गठन किया गया। वहीं इस दौरान कांगड़ा-चंबा के मीडिया प्रभारी…

Read More

1969 में जनसभा पर बरसे थे पत्थर

कुल्लू सदर विस क्षेत्र के जरी में हुई चुनावी जनसभा के दौरान वीरभद्र सिंह की पुरानी यादें ताजा हो गईं। 21 मई 1969 में वीरभद्र सिंह की जनसभा पर पत्थर बरसे थे। इस दौरान मणिकर्ण घाटी भाजपा का गढ़ हुआ करती थी। कुल्लू क्षेत्र का महासू लोकसभा क्षेत्र में शामिल था। वीरभद्र सिंह महासू क्षेत्र से 1962 में सांसद चुने गए थे और 1969 में वह दोबारा चुनाव मैदान में थे। इसका खुलासा 29 मार्च 2014 को जरी की जनसभा के दौरान जिप सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने किया। इसके…

Read More

धूमल होते मैदान में तो रोचक होता मुकाबला

मंडी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से अगर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में से कोई एक चुनाव मैदान में होता तो मुकाबला और रोचक होता। वे यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, सरकार के एक साल के कार्यकाल और केंद्र की यूपीए सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच है। मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के हाथ खड़े हो गए थे। उन्हें उम्मीदवार…

Read More

मतदान बढ़ाने वाले बूथ होंगे सम्मानित

बिलासपुर/ जुखाला। शुक्रवार को बिलासपुर के कोठीचौक में सदर और जुखाला में नयनादेवी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी नेताओं ने जरूरी टिप्स दिए। प्रदेश महासचिव रणधीर शर्मा, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रवीण शर्मा समेत कई नेताओं ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा है कि कांग्रेस के राज में तानाशाही पनपी हुई है। हर बूथ से न केवल बढ़त दिलानी है बल्कि मतदान प्रतिशतता भी बढ़ानी होगी। बढ़त दिलाने और…

Read More

मुख्यमंत्री दें त्यागपत्र : शांता

धर्मशाला। शांता कुमार ने कहा कि एचपीसीए मामले में कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। इसकी हम निंदा करते हैं। एचपीसीए के खिलाफ जांच सामान्य प्रक्रिया में होनी चाहिए। वहीं, सीबीआई मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में सीएम को तुरंत त्यागपत्र देना चाहिए। यह शब्द शांता ने धर्मशाला में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने जोधमल सराय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि यह आम चुनाव नहीं हैं। यह चुनाव देश को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।…

Read More

मानदेय न बढ़ा तो बोर्ड के पेपर नहीं करेंगे चेक

नगरोेटा बगवां (कंागड़ा)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने जिला कांगड़ा के विभिन्न स्थल मूल्यांकन केंद्रों पर दसवीं और जमा दो के पेपर मूल्यांकन कार्य का शुक्रवार को सांकेतिक विरोध किया। संघ के जिला प्रधान और अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज मेहता ने बताया कि संघ की बैठक 11 फरवरी को स्कूल बोर्ड के साथ हुई थी। इसमें बोर्ड ने सभी प्रकार का मानदेय बढ़ाने पर सहमति जताई थी। अब पेपर मूल्यांकन के मानदेय में केवल पचास पैसे की बढ़ोतरी की है जो अध्यापकों के साथ मजाक…

Read More

पेपर आउट मामला पांच छात्रों को धर्मशाला ले गई पुलिस

बैजनाथ (कांगड़ा)। जमा एक कक्षा के पेपर आउट मामले के पांचवें दिन बैजनाथ पुलिस पांच छात्रों को धर्मशाला ले गई। यहां पुलिस ने मामले के संबंध में कानूनी राय ली। छात्रों के साथ एसएचओ बैजनाथ भी गए थे। वहीं, डीएसपी पुनीत रघु ने जांच रिपोर्ट जिला पुलिस अधीक्षक को भेज दी है। मामले में कुल आठ छात्रों से पूछताछ कर जांच की गई थी। इनमें से पांच छात्रों की संलिप्तता को देखते हुए पुलिस इनको धर्मशाला में कानूनी राय जानने के लिए ले गई। अन्य तीन छात्रों को फिलहाल राहत…

Read More