पालमपुर (कांगड़ा) कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने चिकन और मीट पर भले ही पाबंदी लगा दी है। लेकिन भारत सरकार ने इसकी बिक्री को आवश्यक चीजों की सूची में डालने की राज्य सरकारों से सिफारिश की है। कई लोगों का यह भी तर्क है कि कोरोना वायरस से लड़ने में चिकन व मीट आदमी की रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्युनिटी) बढ़ाता है। कोरोना वायरस को लेकर फिलहाल प्रशासन ने चिकन और मटन पर पाबंदी लगाई है। चिकन और मीट पर पाबंदी लगाने से इस समय कई भेड़पालक और मुर्गी पालकों…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
हिल व्यू सोसायटी और झाड़माजरी सील, आवाजाही पर लगाई रोक
बद्दी (सोलन) कोविड-19 का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने झाड़माजरी को सील कर दिया है। अगले आदेशों तक क्षेत्र में किसी को भी आने-जाने होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने यहां तैनात सरकारी कर्मचारियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। सिर्फ फार्मा उद्योगों को ही अपने कर्मचारियों को वाहनों में लाने और ले जाने की इजाजत होगी। यह व्यवस्था सुबह-शाम छह बजे से आठ और शाम तक रहेगी। किसी भी कर्मचारी को पैदल आवाजाही नहीं करने दी जाएगी। प्रशासन ने इलाके में धारा-144 लागू कर…
Read Moreतीन महीने के लिए आउटसोर्स पर स्टाफ रखेगा स्वास्थ्य विभाग
शिमला कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्स पर स्टाफ रखने का फैसला लिया है। इसमें नर्स, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट आदि अन्य पैरा मेडिकल शामिल है। यह स्टाफ तीन महीने के लिए रखा जाएगा। आवेदकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इनकी सेवाएं अस्पतालों और फील्ड में ली जाएंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाफ की कमी है। सरकार ने वर्ष 2018 और इससे पहले रिटायर हुए डॉक्टरों की सेवाएं फिर से लेने का फैसला…
Read Moreहेलमेट निर्माता कंपनी के कर्मचारियों पर भी मंडरा रहा है कोरोना का साया प्रशासन खंगाल रहा है हिस्ट्री
सोलन कोरोना संकट के बीच बद्दी के उद्योग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हिमाचल में कर्फ्यू के एलान के साथ सरकार ने साफ किया था कि सभी गैर जरूरी श्रेणी में शामिल औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन रोक दिया जाएगा। बावजूद इसके हेलमेट निर्माता कंपनी में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। नियमित रूप से 22 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। अब कोरोना का साया इन कर्मचारियों पर भी मंडरा रहा है। प्रशासन इनकी हिस्ट्री खंगाल रहा है। ये ड्यूटी के बाद घर गए या कितनों से मिले, इसकी जानकारी जुटाई…
Read Moreकोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण खुद ही चौकीदार बन गए
दौलतपुर चौक (ऊना) हिमाचल के ऊना जिले में गगरेट की गणु मंदवाड़ा पंचायत में कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीण खुद ही चौकीदार बन गए हैं। गांववासी रास्तों में अस्थायी बैरिकेड्स लगाकर ठीकरी पहरा दे रहे हैं, जिससे कोई अजनबी उनके गांव में न घुसे। गणु मंदवाड़ा हिमाचल का अंतिम गांव है, जिसका अधिकतर हिस्सा पंजाब सीमा से सटा है। हालांकि, मरवाड़ी में पुलिस बैरियर है और पुलिस पूरी मुस्तैदी से हर आने-जाने वाले पर नजर रख रही है, लेकिन उक्त गांव मरवाड़ी बैरियर को क्रॉस करने के बाद आता…
Read Moreइन गंभीर बीमारियों की दवाओं में इस्तेमाल होगी हल्दी
मंडी भारतीय भोजन का अभिन्न हिस्सा हल्दी का इस्तेमाल अब कैंसर, दिल और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं में हो सकेगा। हल्दी में मौजूद न्यून आणविक भार वाले यौगिक करक्युमिन से दवा विकसित करने की बाधा आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने दूर कर दी है। पानी में स्थिरता और घुलनशीलता की बाधाओं से पार पाते हुए शोधकर्ताओं ने एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीप्रोलिफरेटिव (सेल वृद्धि रोकने वाला) और एंटीएंजियोजेनिक (ट्यूमर के लिए आवश्यक नई खून की नलियां बनने से रोकने वाले) गुण से भरपूर करक्युमिन से दवा विकसित करने की विधि…
Read Moreआटा और दालों के भाव में इजाफा
शिमला शिमला के लोगों को अब आटे से लेकर दालों तक की खरीदारी के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। आटा दो रुपये और दालें पांच से दस रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। शिमला की अनाज मंडी के कारोबारियों के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से शहर के लिए अनाज की सप्लाई नहीं आई है। ज्यादातर के पास स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। दो दिन में जिन कारोबारियों ने दिल्ली में दाल और आटे का आर्डर दिया है, उसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़े हैं। होलसेल पर ही…
Read Moreचंबा के तब्लीगी जमात में शामिल सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट सामान्य
किहार (चंबा) दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए हिमाचल चंबा जिले के 14 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। बुधवार को अपने रिश्तेदारों को फोन कर जाकिर हुसैन और बरकत अली ने यह जानकारी दी। मंगलवार देर रात स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया के बाद 12 लोगों को न्यू दिल्ली नरेला में जबकि, जाकिर हुसैन और बरकत अली को न्यू दिल्ली स्थित बदरपुर विद्यालय में क्वारंटीन में रखा गया है। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में कुछ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए…
Read Moreजयराम सरकार औद्योगिक घरानों को सुविधा प्रदान करेगी
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक घरानों को बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र में उत्पादन आरंभ करने के लिए सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिमला में बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद के दौरान यह भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कुल 370 फार्मा उद्योगों में से 250 ने अपने उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रम शक्ति की आवाजाही को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए हर संभव कदम…
Read Moreनिजामुद्दीन मरकज से हिमाचल लौटे लोगों को क्वारंटीन किया,क्वारंटीन व्यक्ति बाहर मिले तो पुलिस को दे सूचना
शिमला देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का जलसा कथित तौर पर कोरोना बम बनने के बाद हिमाचल में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले एक महीने में 200 से ज्यादा लोग तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होने के बाद हिमाचल लौटे हैं। दिल्ली कांड के सामने आने के बाद हिमाचल पुलिस ने अब ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ मिलकर क्वारंटीन केंद्रों में भेजना शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी के अनुसार…
Read More