शिमला कोविड-19 के कहर के बीच सात सितंबर से शुरू होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों ने ताबड़तोड़ सवाल भेजने शुरू किए हैं। विपक्ष की ओर से बड़ी संख्या में सवाल भेजे गए हैं। सत्तापक्ष के कई विधायकों ने भी अपने हलकों से संबंधित या प्रादेशिक महत्व के कई प्रश्न लगाए हैं। इससे मालूम होता है कि दस दिन के इस सत्र में विपक्ष खूब आक्रामक रुख अपना सकता है। सदन में कोविड-19, सड़क, पानी, बेरोजगारी, रिक्तियों आदि से जुड़े मुद्दे गूंजेंगे। प्रदेश विधानसभा सचिवालय…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
प्रदेश में शुक्रवार को 83 कोरोना पॉजिटिव मामले आए
शिमला हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 83 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में 22, ऊना में 15, चंबा में 14, सिरमौर में 16 और शिमला में 10, बिलासपुर में 3, किन्नौर में 2 और कुल्लू में 1 कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। ऊना जिले में दो बैंक कर्मियों समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की एक महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। अंब उपमंडल के लोअर अंदौरा का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह जम्मू से लौटा है और संस्थागत क्वारंटीन…
Read Moreआयोग ने जारी किया 23 पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 23 पोस्ट कोड की लिखित छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 8 जुलाई को जारी संभावित शेड्यूल को प्रशासनिक कारणों से रद्द किया गया था। अब 23 पोस्ट कोर्ट की परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।
Read Moreकंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों की अनुपूरक परीक्षाएं सितंबर माह में होंगी। ये परीक्षाएं 15 से 21 सितंबर तक दो चरणों में होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 15 से 19 सितंबर और जमा दो की 15 से 21 सितंबर तक होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में होगी। सुबह 8.45 से सायं 12 और दोपहर 1.45 से पांच बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों…
Read Moreबादल फटा, गाड़ियां बहीं, लाखों का नुकसान
कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की भलाण-एक पंचायत के पालगी नाला में बादल फट गया। बादल फटने से लाखों का नुकसान हुआ है। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण एक गाड़ी, पांच लाख से बनी पुलिया सहित कई घराट भी बह गए हैं। वहीं खोड़ाआगे-पालगी सड़क भी बंद हो गई है। इसके साथ ही लोगों की निजी भूमि को भी भारी क्षति हुई है। झूणी नाला में भी आई बाढ़ के चलते शौठ निहारगडृू देवता का तीर्थ स्थल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बीस भादों को यहां पर सैकड़ों…
Read Moreमानव भारती विश्वविद्यालय के हजारों युवाओं को नौकरी का संकट
शिमला हिमाचल के सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय पास आउट हजारों युवाओं के लिए कोरोना काल में अब नौकरी का संकट खड़ा हो गया है। फर्जी डिग्री मामला सामने आने के बाद हिमाचल से उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान हरियाणा और उत्तराखंड तक बड़ी संख्या में ऐसे युवाओं को उनके नियोक्ताओं ने नौकरी से निकालने का नोटिस जारी कर दिया है, जिन्होंने मानव भारती विश्वविद्यालय से किसी कोर्स की डिग्री ली है। दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं को वहां के संस्थानों ने डिग्री वेरिफिाई कराने के लिए लिखित नोटिस दे…
Read Moreसरकारी स्कूलों में 25 सितंबर से बंटना शुरू होगी स्मार्ट वर्दी
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 7.90 लाख विद्यार्थियों को 25 सितंबर से स्मार्ट वर्दी मिलना शुरू हो जाएगी। इस दौरान तक अगर स्कूल बंद ही रहे तो मिड डे मील की तर्ज पर अभिभावकों को स्कूलों में बुलाकर वर्दी का आवंटन किया जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई पहुंचना शुरू हो जाएगी। स्कूल स्तर पर वर्दी के सैंपलों की जांच करवाने के बाद ही वितरण किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को सभी जिला अधिकारियों को इस बाबत दिशा…
Read Moreसीनियर-जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टर भिड़े, रैगिंग का केस दर्ज
शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला के ब्वॉयज हॉस्टल में सोमवार देर रात सीनियर और जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट हुई। मंगलवार को जब इसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य को मिली तो उन्होंने मामले की छानबीन के लिए जांच कमेटी बना दी। वहीं, जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भी मारपीट और रैगिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक 2015 और 2017 बैच के सीनियर और जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों के बीच किसी बात को…
Read Moreहिमाचल आ सकेंगे सैलानी, सरकार ने नियमों में दी बड़ी छूट
शिमला हिमाचल में सैलानियों की एंट्री के लिए बनाए कड़े नियमों में सरकार ने बड़ी छूट दी है। अब सैलानी रेपिड एंटीबॉडी टेस्ट रिपोर्ट लेकर भी आ सकेंगे। रिपोर्ट 40 मिनट से एक घंटे के भीतर मिल जाती है। यह रिपोर्ट पूर्व में होने वाली जांच रिपोर्ट के मुकाबले सस्ती भी है। पुरानी जांच रिपोर्ट के लिए सैलानियों को 2500 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ रहे थे। यह रिपोर्ट भी एक दिन बाद मिलती थी। इसके चलते सैलानियों की आमद बीते कुछ समय में प्रदेश में नहीं बढ़ी है।…
Read Moreकोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे टेट
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली टेट परीक्षा में हिमाचल के कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इन अभ्यर्थियों को बोर्ड दिसंबर माह में प्रस्तावित टेट परीक्षा में मौका दिया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को न तो कोई फीस भरनी पड़ेगी और न ही टेट परीक्षा के लिए बोर्ड के पास दोबारा आवेदन करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में 25 अगस्त से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की टेट परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इन परीक्षाओं में सूबे के 50 हजार…
Read More