प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत

प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत

शिमला हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। सोमवार सुबह मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। नाभी सरकाघाट के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं कुल्लू के परिणी के 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14191 के पार पहुंच गया है। 3657 से अधिक सक्रिय मामले हैं। अब तक 10339 मरीज ठीक हो चुके हैं। 170 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  

Read More

लाभ लेने के लिए पर्यटन कारोबारियों को करना होगा आवेदन

लाभ लेने के लिए पर्यटन कारोबारियों को करना होगा आवेदन

शिमला हिमाचल सरकार ने पर्यटन नीति-2019 में निवेशकों को लुभाने के लिए दी गईं रियायतों का लाभ लेने के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने जिला और राज्य स्तर पर दो कमेटियों का गठन किया है। पर्यटन कारोबारियों को रियायतों का लाभ लेने के लिए जिला अधिकारियों के पास आवेदन करना होगा। जिला और राज्य स्तरीय कमेटियां दस्तावेजों की जांच करने के बाद मंजूरी देंगी। राज्य में पर्यटन कारोबार करने वाले हिमाचलियों को स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण फीस में 70 फीसदी छूट दी गई…

Read More

कोरोना पॉजिटिव महिला की प्रसव के दौरान मौत, नवजात को दूसरे बच्चों की माताओं ने दिया दूध, चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी

कोरोना पॉजिटिव महिला की प्रसव के दौरान मौत, नवजात को दूसरे बच्चों की माताओं ने दिया दूध, चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी

शिमला कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद आईजीएमसी शिमला में दाखिल उसके दुधमुंहे साढ़े सात माह के बच्चे को चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी है। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। साढ़े सात माह के बच्चे को ऑपरेशन के जरिये डॉक्टरों ने निकाला था और आईजीएमसी में ही दाखिल किया था। 17 दिन आईजीएमसी में बच्चे का उपचार चला और शनिवार को स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जन्म के वक्त बच्चे का वजन 1200 ग्राम था। 17 दिन…

Read More

कोरोना : पर्यटन गतिविधियां बंद होने से प्रदेश को करीब 55 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान

कोरोना : पर्यटन गतिविधियां बंद होने से प्रदेश को करीब 55 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान

शिमला हिमाचल के इतिहास में इस साल कोरोना के चलते पहली बार समर सीजन पूरी तरह सुनसान रहा है। छह महीने तक प्रदेश में होटल, होम स्टे सहित अन्य पर्यटन गतिविधियां बंद होने से प्रदेश को करीब 55 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अनलॉक फोर में मिली छूट से सैलानियों के आने की उम्मीद बंधी है। पर्यटन कारोबारियों की नजरें विंटर सीजन पर टिकी हैं। प्रदेश में करीब छह हजार होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट करीब पांच माह तक बंद रहे। साल 2019 में मार्च से मई…

Read More

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि बहाल करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए 25 लाख रुपये की पहली किश्त अक्तूबर, 2020 को प्रति विधानसभा क्षेत्र और पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के उपरांत 25 लाख रुपये की दूसरी किश्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित दौरे पर मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुति दी गई। मंत्रिमंडल ने शिमला के…

Read More

शूलिनी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया

सोलन शुक्रवार को एक आभासी समारोह के माध्यम से शूलिनी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। भविष्य के फार्मासिस्टों को शिक्षित करने के लिए इस वर्ष  की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग ग्लोबल हेल्थ” थी, क्योंकि वे दवाओं के अनुसंधान और विकास में एक महान भूमिका निभाते हैं। प्रोफ़ेसर दीपक कपूर, डीन फ़ार्मास्युटिकल साइंसेज, ने मुख्य अतिथि प्रो। पी.के. खोसला, कुलपति, शूलिनी विश्वविद्यालय, मुख्य वक्ता प्रो। सरनजीत सिंह, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), मोहाली और सभी प्रतिभागियों का  अभिनन्दन किया। प्रो खोसला ने कहा…

Read More

पीएम मोदी के दौरे पर आज मुहर लगाएगा रक्षा मंत्रालय

पीएम मोदी के दौरे पर आज मुहर लगाएगा रक्षा मंत्रालय

केलांग/कुल्लू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर शनिवार को रक्षा मंत्रालय मुहर लगाएगा। शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश सरकार के साथ मोदी के दौरे को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि शनिवार शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस में मोदी के मनाली और लाहौल दौरे का पूरा खाका रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि 3 अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के बाद मोदी मनाली में रात्रि ठहराव कर सकते हैं। लाहौल के सिस्सू या सोलंगनाला में जनसभा को भी संबोधित कर सकते…

Read More

हिमाचल सरकार बीएड धारकों का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी

हिमाचल सरकार बीएड धारकों का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी

शिमला दो साल की बीएड करने वालों के लिए साल 2030 के बाद भी नौकरी के दरवाजे खुले रहें, इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किए गए नए प्रावधान में राहत देने का रास्ता निकाला जाएगा। केंद्र सरकार ने साल 2030 के बाद सिर्फ चार साल की बीएड करने वालों को ही शिक्षक बनने के लिए पात्र बताया है। ऐसे में प्रदेश के हजारों पुरानी डिग्री धारकों के हित में हिमाचल सरकार जल्द ही केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर केंद्र सरकार को भेजी जानी…

Read More

आज, इन बड़े फैसलों पर कैबिनेट में लग सकती है मुहर

आज, इन बड़े फैसलों पर कैबिनेट  लग सकती है मुहर

शिमला हिमाचल कैबिनेट की बैठक शनिवार सुबह 10:30 बजे सचिवालय में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। बैठक में कोरोना पॉजिटिव महिला की आत्महत्या का मामला, अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी के दौरे को लेकर मंत्रणा होगी। बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने और डिपुओं में पॉस मशीनों से राशन देने पर भी फैसला हो सकता है।  

Read More

सतर्कता और गुणवत्ता के साथ किया जाए मुद्रण और लेखन कार्यः राजिन्द्र गर्ग

सतर्कता और गुणवत्ता के साथ किया जाए मुद्रण और लेखन कार्यः राजिन्द्र गर्ग

शिमला   खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां मुद्रण व लेखन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुद्रण और लेखन के कार्य को सतर्कता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार, विभिन्न विभागों और विश्वविद्यालयों, बोर्डों की स्टेशनरी की आवश्यकताओं की आपूर्ति समय पर की जाए। उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग में नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और कर्मचारियों को इनका प्रशिक्षण प्रदान…

Read More