हिमाचल में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, आधारकार्ड में उम्र 130 साल

हिमाचल में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, आधारकार्ड में उम्र 130 साल

हिमाचल में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला सामने आई है। आधार कार्ड में उनकी उम्र 130 साल है। उनका जन्म वर्ष 1890 में हुआ है। यह खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ जब महिला जिला बिलासपुर के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचीं। पपलाह की मंशा देवी स्याल के जन्म वर्ष को देखकर हर कोई दंग है। बता दें कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट हैं जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत…

Read More

गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल, किसान से दो रुपये किलो बाजार में 20 से 25 रुपये दाम

गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल, किसान से दो रुपये किलो बाजार में 20 से 25 रुपये  दाम

नेरचौक (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फूलगोभी के दाम लुढ़क गए हैं। शिमला में 20 से 25 रुपये बिकने वाली गोभी मंडी में दो रुपये किलो बिक रही है। पंचायत चुनावों के शोर के बीच मंडी जिले का किसान गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल है। बंपर पैदावार के चलते सब्जी मंडी में किसानों से गोभी की खरीद दो रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। आलम यह है कि पैदावार खेतों में ही सड़कर तबाह हो रही है। किसानों का कहना है कि कमर तोड़ मेहनत के…

Read More

शराब खरीदने और बेचने पर इस गांव में लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना

शराब खरीदने और बेचने पर इस गांव में लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना

हिमाचल प्रदेश की शीत मरुस्थल स्पीति घाटी के खुरिक गांव की महिलाओं ने अनोखी मिसाल पेश की हैै। यहां के महिला मंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर गांव में देशी शराब बनाने, खरीदने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई ग्रामीण इस प्रस्ताव का उल्लंघन करता है तो उसे 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, 48 परिवारों की आबादी वाले इस गांव में अंग्रेजी शराब की कोई दुकान भी न खुलने देने का फैसला लिया गया। पंचायत में नशाबंदी के बोर्ड भी लगा…

Read More

विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए ऑनलाइन लेना होगा परमिट

विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए ऑनलाइन लेना होगा परमिट

रोहतांग (लाहौल-स्पीति) अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के बाद समर सीजन के लिए लाहौल प्रशासन ने कमर कस ली है। घाटी को साफ-सुथरा रखने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने रणनीति बनाई है। लाहौल में पर्यटकों भारी भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। समुद्र तल से 4290 मीटर ऊंची विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए सीमित संख्या में ही सैलानी भेजे जाएंगे। इसके लिए पर्यटकों को स्थानीय प्रशासन से ऑनलाइन परमिट लेना होगा। दिन में 200 से 300 पर्यटक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी…

Read More

नौणी विवि से 2,500 से अधिक किसानों ने खरीदे 90,000 पौधे

नौणी विवि से 2,500 से अधिक किसानों ने खरीदे 90,000 पौधे

सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित नौणी विवि में बीज और रोपण सामग्री सेल की बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गुठलीदार पौधों की अधिक मांग रही हैं। कोविड के बीच नौणी और कंडाघाट में स्थित विश्वविद्यालय की चार नर्सरी से 2,500 से अधिक किसानों ने 90,000 से अधिक समशीतोष्ण पौधे खरीदे हैं। 5 जनवरी से रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री शुरू की। इसके लिए प्रत्येक दिन पौधों का आवंटन सिर्फ आवंटन लिस्ट के अनुसार ही किसानों को सीमित संख्या में…

Read More

डिपो में मिले रिफाइंड तेल के पैकेट में निकला पानी

डिपो में मिले रिफाइंड तेल के पैकेट में निकला पानी

सुंदरनगर (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़ सब डिपो में उपभोक्ताओं को अनुदान पर मिलने वाले रिफाइंड तेल के पैकेट में तेल की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने सैंपल भरे हैं। ऐसे में राशन डिपो के राशन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। डिपो होल्डर ने बताया कि इस तरह की शिकायत छह-सात उपभोक्ताओं की आई है। इस मामले की सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी गई है। हैरानी की बात यह है…

Read More

किस विषय के स्वयं तैयार करने होंगे विद्यालयों को प्रश्नपत्र, शिक्षा बोर्ड नहीं करवाएगा 31 विषयों के प्रश्नपत्र उपलब्ध

किस विषय के स्वयं तैयार करने होंगे विद्यालयों को प्रश्नपत्र, शिक्षा बोर्ड नहीं करवाएगा 31 विषयों के प्रश्नपत्र उपलब्ध

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के उर्दू-पंजाबी सहित करीब 31 विषयों के प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं करवाएगा। इन विषयों के प्रश्नपत्रों को संबंधित विद्यालयों के संचालकों को अपने स्तर पर तैयार करवा कर परीक्षा का संचालन करना होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित स्कूलों की ओर से एनएसक्यूएफ विषयों को छोड़कर आंतरिक रूप से लिखित परीक्षा से पूर्व संचालित करवानी होंगी।  किस विषय के स्वयं तैयार करने होंगे प्रश्नपत्र आठवीं कक्षा : गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू विषय शामिल हैं। नौवीं…

Read More

स्कूलों में ही परीक्षाएं करवाने का रास्ता साफ, पहले थी ऑनलाइन योजना

स्कूलों में ही परीक्षाएं करवाने का रास्ता साफ,  पहले थी ऑनलाइन योजना

शिमला हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाएं स्कूलों में ही ली जाएंगी। स्कूल नहीं खुलने की स्थिति को देखते हुए पहले इन परीक्षाओं को ऑनलाइन ही लिए जाने की योजना थी। अब 15 फरवरी से पूरे प्रदेश में बोर्ड कक्षाओं के लिए स्कूल नियमित तौर पर खुलने से प्री बोर्ड परीक्षाएं स्कूलों में ही करवाने का रास्ता साफ हो गया है। छह जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुए ऑनलाइन संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूलों को जल्द खोलने की मांग की थी। इसी कड़ी…

Read More

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आगाज, पहला टीका चिकित्सा अधिक्षक को लगा, मुख्यमंत्री रहे मौजूद

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आगाज, पहला टीका चिकित्सा अधिक्षक को लगा, मुख्यमंत्री रहे मौजूद

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आगाज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आईजीएमसी में रहे मौजूद प्रदेश भर के 27 सेंटरों में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू 2529 लोगों को लगेगा आज कोरोना का टीका इंजेक्शन के बाद 45 मिनट तक व्यक्ति डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा देश भर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का आगाज हो गया है। टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के लिए सीएम जयराम ठाकुर आईजीएमसी शिमला पहुंचे। आईजीएमसी में पहला टीका चिकित्सा अधिक्षक डॉ. जनक राज को लगाया गया। दूसरा टीका सफाई कर्मचारी हरदीप सिंह…

Read More

सरकार ने सेवा पोर्टल का किया विस्तार, उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधाएं

सरकार ने सेवा पोर्टल का किया विस्तार, उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधाएं

बिझड़ी (हमीरपुर) हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवा पोर्टल का विस्तार कर उपभोक्ताओं को इसमें और ऑनलाइन सुविधाएं दी हैं। अब सेवा पोर्टल पर विभिन्न विभागों के 47 ऑनलाइन कार्य हो जाएंगे। इससे पूर्व इस पोर्टल पर 36 तरह के कार्य होते थे। व्यापारिक कार्यक्रमों एवं व्यापारिक सुधारों और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार के सूचना विभाग ने ये नई सेवाएं ऑनलाइन सेवा पोर्टल पर आरंभ करवा दी हैं।  नई सेवाओं में सिनेमा के लिए लाइसेंस या फिल्म बनाने के लिए लाइसेंस, पेट्रोलियम पदार्थों को संग्रहित करने, बेचने,…

Read More