मंडी/नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के मंडी और सिरमौर जिले में भाजपा के लिए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करना आसान नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में बहुमत के बावजूद जहां दोनाें पद हासिल करने के लिए पार्टी के भीतर ही जंग जारी हो गई है, वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के जिले सिरमौर में भाजपा-कांग्रेस में बराबरी की टक्कर के बाद बाजी निर्दलीय पार्षद नीलम शर्मा मार सकती हैं। यहां सत्ता के लिए कम पड़ रहा एक नंबर हासिल करने के लिए कांग्रेस…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
आईएएस अधिकारी राखिल काहलों के खिलाफ विजिलेंस ने सरकार से मांगी जांच की अनुमति
शिमला कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) लोन से जुड़े घपले की जांच कर रहे विजिलेंस ने हिमाचल प्रदेश सरकार से एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच करने की अनुमति मांगी है। यह अनुमति विजिलेंस की ओर से पूर्व में दर्ज एक मामले में अधिकारी की भूमिका के संबंध में मांगी गई है। सूत्रों का कहना है कि चूंकि खुद भाजपा ने अपनी चार्जशीट में इस मामले की जांच की मांग की थी और उसके बाद ही सत्तासीन होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर इसकी तफ्तीश शुरू हुई। दरअसल,…
Read Moreमौसम रहेगा साफ, तापमान चढ़ने से कम होगी ठंड
शिमला हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होने के आसार हैं। केलांग में सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 23.3, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.8, भुंतर 19.4, सोलन 19.8, सुंदरनगर 20.1, कांगड़ा 19.8, नाहन 16.9, चंबा 18.2, धर्मशाला 16.8, शिमला 13.0, मनाली 11.8, कल्पा 9.6, डलहौजी 6.5 और केलांग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, कल्पा में…
Read Moreहिम सुरक्षा अभियान में कोविड पॉजिटिव कम, 20 हजार लोग दमा, शुगर और तपेदिक रोग से ग्रस्त
शिमला हिमाचल प्रदेश में 20 हजार लोग दमा, शुगर और तपेदिक रोग से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर और दिसंबर में कोविड मरीजों की पहचान के लिए हिम सुरक्षा अभियान चलाया था। इसमें कोविड से ज्यादा लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। अब स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में बुलाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 65 लाख लोगों की स्कैनिंग की गई। इनमें कुछेक मरीज कोविड पॉजिटिव मिले, जबकि ज्यादातर लोग अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। करीब 20…
Read Moreहमीरपुर के करतार को मिला पद्मश्री
शिमला/हमीरपुर बांस की कलाकृतियां बनाने वाले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी करतार सिंह को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। नादौन की ग्राम पंचायत नौहंगी के करतार सिंह को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके नाम का चयन होने की सूचना करतार को सोमवार दोपहर बाद मिली है। एनआईटी हमीरपुर में सेवाएं देने के बाद वह मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हुए हैं। करतार सिंह बांस पर कलाकृतियां बनाकर विलुप्त हो रही कला को संजोए रखने के प्रयास में जुटे हैं। अपने शौक को…
Read Moreआईटी के भरे जाएंगे 1869 पद, 21 मार्च को होगी लिखित परीक्षा
हमीरपुर बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 113 अतिरिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग इसी साल जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 1869 पदों को भरने जा रहा है। चयन आयोग के पास 9 अन्य विभागों ने जूनियर ऑफिस आईटी के 113 पदों को भरने की डिमांड भेजी है। आयोग जेओए के इन पदों को भरने के लिए 21 मार्च को प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। प्रदेश कर्मचारी चयन…
Read Moreइंदिरा गांधी ने हिमपात के बीच की थी पूर्ण राज्यत्व दिवस की घोषणा
शिमला जगह शिमला और दिन था 25 जनवरी 1971। बर्फ गिर रही थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बड़ी मुश्किल से अनाडेल से रिज मैदान तक पहुंची थीं। उन्होंने रिज मैदान से हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की घोषणा की थी। उस वक्त कई संस्थाएं हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के खिलाफ भी थीं। बावजूद इसके लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल को पूरे राज्य का स्टेटस दिया गया। तब डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री बने थे। हिमाचल प्रदेश देश की आजादी के पूरे आठ महीने बाद 15 अप्रैल 1948 को…
Read Moreट्रेन और वोल्वो 26 तक एडवांस बुक, होटल भी पैक
शिमला गणतंत्र दिवस मनाने हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। दिल्ली से शिमला आने वाली एचआरटीसी की वोल्वो बसें और कालका से शिमला आने वाली टॉय ट्रेनों की एडवांस बुक हो चुकी हैं। शिमला, मनाली के होटल 26 जनवरी तक पैक हो गए हैं। शनिवार से मंगलवार तक छुट्टियों के चलते पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति, चंबा, धर्मशाला की धौलाधार पर्वत शृंखला में बर्फबारी हो रही है। पर्यटन स्थल मनाली में होटलों में 90 से 100 फीसदी तक…
Read Moreभाजपा-कांग्रेस के पास सिरमौर में 8-8 सीटें निर्दलीय प्रत्याशी की भूमिका अहम
नाहन (सिरमौर) जिला परिषद सिरमौर में सियासी संकट गहरा गया है। पांवटा साहिब में छह जिला परिषद वार्डों के परिणाम घोषित होते ही जिला परिषद की सियासी तस्वीर साफ हो गई है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का प्रदर्शन बराबरी पर छूटा। सियासत के इस खेल में दोनों ही राजनीतिक दल 8-8 सीटें जीतने में कामयाब हुए। हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी 9 का आंकड़ा दोनों दल नहीं छू पाए। लिहाजा, पच्छाद क्षेत्र के बाग पशोग से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में उतरीं नीलम शर्मा की भूमिका…
Read Moreहिमाचल: 22 साल की उम्र में पंचायत समिति सदस्य बने ओमप्रकाश
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पंचायत समिति के वार्ड-15 पीणी तलपीणी से ओमप्रकाश 22 साल की उम्र में बीडीसी सदस्य का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बतौर आजाद उम्मीदवार चार दिग्गज प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी। ओमप्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 182 मतों से हराया। ओम प्रकाश तलपीणी पंचायत के फलाटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 से 2019 तक आईटीआई शमशी में ड्राफ्ट्समैन सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया है। पीणी व तलपीणी पंचायत के कई गांव अभी भी सड़क से महरूम हैं। क्षेत्र में कई सुविधाओं…
Read More