शिमला हिमाचल प्रदेश में श्रम विभाग मंडी का सारा स्टाफ एक साथ बदल दिया गया है। जिला श्रम अधिकारी सहित पूरे स्टाफ का तबादला होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में मंत्री के निर्देशों के बाद ही सरकार की ओर से आदेश जारी होने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, यह भी दलील दी जा रही है कि इन सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए काफी समय हो गया है।…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
कब्र से निकाला नवजात का शव, पति के खिलाफ गर्भपात की शिकायत
तीसा (चंबा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक महिला ने तीसा थाना में पति के खिलाफ शादी से पहले गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर बुधवार को धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने डीएसपी सलूणी शेर सिंह, एसएचओ तीसा और तहसीलदार की अगुवाई में डेढ़ माह पहले दफनाए गए नवजात का शव कब्र से निकाला। नवजात के शव का डीएनए टेस्ट किया गया है। अब नवजात का डीएनए महिला के पति के डीएनए से मैच किया जाएगा। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि…
Read Moreसबसे कम उम्र की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं मुस्कान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भाजपा समर्थित जिप सदस्य के सिर अध्यक्ष का ताज सजा। महज 21 साल की मुस्कान हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष बनी हैं। मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा से पूरी की है। वह सिरमौर जिला के लॉ कॉलेज कालाअंब से अपनी बीए, एलएलबी के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उधर, भाजपा समर्थित जिला परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी को खूब पसीना बहाना पड़ा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग…
Read Moreसंजौली हेलीपोर्ट में मई से मिलेगी हेलीटैक्सी सेवा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट में मई से हेलीटैक्सी की सेवा शुरू होगी। चंडीगढ़, धर्मशाला और कुल्लू से शिमला हेलीकाप्टर से आने-जाने वाले लोगों और सैलानियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी शिमला से 20 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हेलीटैक्सी की उड़ानें हो रही हैं। संजौली हेलीपोर्ट का करीब दो माह का निर्माण कार्य शेष है। अप्रैल तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उड़ान योजना के फ्लाइट्स शेड्यूल के लिए भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है। पर्यटन विभाग ने केंद्र के पास प्रस्ताव…
Read Moreतकनीकी संस्थानों पर बैठेगी जांच, हिमाचल ने केंद्र से मांगीं शक्तियां
शिमला हिमाचल में चल रहे 159 निजी तकनीकी संस्थानों की जांच होगी। प्रदेश सरकार ने जांच की शक्तियां देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी है। केंद्र सरकार से निजी आईटीआई का पंजीकरण होता है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग को एक या दो कमरों में आईटीआई चलाए जाने की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में जांच कमेटियां बनाई जाएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि कई निजी संस्थानों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।…
Read Moreनिजी स्कूलों पर शिकंजा, वित्तीय ऑडिट करवाना किया अनिवार्य
शिमला मनमानी फीस वसूली को लेकर प्रदेश में हो रहे विरोध के बीच शिक्षा विभाग ने हर साल निजी स्कूलों का वित्तीय ऑडिट करवाना अनिवार्य कर दिया है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक एक्ट 1997 के प्रावधानों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों से नियमित तौर पर ऑडिट रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों से वित्तीय लेनदेन की जानकारी तलब की है। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार…
Read Moreविकास कार्यों में देरी के लिए जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई: जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि घोषणाओं के कार्यान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जानी चाहिए। उन सभी परियोजनाओं पर अविलंब कार्य शुरू किया जाना चाहिए, जिनके शिलान्यास किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को दूसरे सत्र में जिलों के विधायकों की प्राथमिकता बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जयराम ने कहा कि प्राथमिकता बैठकों से विधायकों को अपने क्षेत्रों की विकासात्मक प्राथमिकताओं को तय करने में सहायता…
Read Moreसंजीवनी बनी बर्फबारी, बंपर फसल की उम्मीद
रामपुर ताजा बर्फबारी और बारिश ने हिमाचल में आगामी सीजन में होने वाले सेब के करीब 4 हजार करोड़ के कारोबार में जान फूंक दी है। ऊंचाई और मध्यम इलाकों में भारी हिमपात होने से बागवानों को सेब की बंपर फसल होने की उम्मीद जगी है। वहीं निचले क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश ने बीते लंबे समय से चले सूखे की मार से बागवानों को निजात दिलाई है। ताजा बर्फबारी और बारिश से सेब फसल के लिए आवश्यक चिलिंग आवर्स पूरे होने की संभावनाएं भी लगभग बढ़ गई हैं। यदि…
Read Moreनगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू, अगली कैबिनेट में होगा फैसला
शिमला हिमाचल शहरी विकास विभाग ने मंत्रिमंडल की बैठक में नगर निगमों के चुनाव करवाने को लेकर प्रेजेंटेशन दी। इसमें पार्टी चिह्न पर चुनाव करने को लेकर चर्चा की गई, लेकिन इसमें फैसला नहीं हो पाया है। अब विभाग के अधिकारियों को अगली कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव लाने के लिए कहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में 4 नगर निगमों के चुनाव होने हैं। इनमें धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर शामिल हैं। धर्मशाला को छोड़कर सभी नगर निगम नए बनाए गए हैं। इन तीनों नगर निगमों में पहली बार…
Read Moreनिकायों के अधिकारी भी बना सकेंगे आय प्रमाणपत्र, सरकार ने लिया फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में इंटरव्यू खत्म होने के बाद असेसमेंट में अंक के लिए लगने वाले आय प्रमाणपत्र जारी करने को शहरी क्षेत्रों में निकाय अधिकारी अधिकृत कर दिए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सभी विभागीय सचिवों और उपायुक्तों को पेश आ रही समस्या के बीच स्पष्टीकरण भी भेज दिया है। स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के आयुक्त, सहायक आयुक्त या संयुक्त आयुक्त के अलावा नगर परिषद में अधिशासी अधिकारी या नगर पंचायत का सचिव भी आय…
Read More